चंडीगढ़, 18 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 20 से 22 जून तक तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में आयोजित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, संगठनात्मक और बौद्धिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आइवरी कोस्ट के फॉरवर्ड एली वाही को कनाडा में एंट्री नहीं मिली है। वह शनिवार को टोरंटो में जर्मनी के खिलाफ अपने देश के फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप-स्टेज मैच में नहीं खेल पाएंगे। आइवरी कोस्ट फुटबॉल फेडरेशन ने गुरुवार को ये जानकारी दी।
Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार 2 जीत के साथ शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान उनका टखना मुड़ गया था, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। उनकी जगह लेग स्पिनर प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया।
यह घटना बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में हुई थी। दूसरी पारी के छठे ओवर में श्रेयंका गेंदबाजी करने आई थीं। ओवर की पहली ही गेंद पर बल्लेबाज ने शॉट मिड-ऑन की दिशा में खेला था। गेंद रोकने की कोशिश में श्रेयंका का पैर मुड़ गया था और वह मैदान पर ही गिर पड़ीं।
श्रेयंका टी20 विश्व कप से बाहर चोट लगते ही भारतीय टीम के फिजियो मैदान पर पहुंचे और उनका इलाज किया। उनके पैर पर पट्टी भी बांधी गई। लेकिन वह खड़ी नहीं हो सकीं थीं। आखिरकार उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। इसके बाद साफ हो गया कि चोट गंभीर है।
2 साल में तीसरी बार चोटिल हुईं पिछले दो साल में यह तीसरी बार है, जब चोट ने श्रेयंका के करियर की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। जुलाई 2024 में उंगली टूटने के कारण वह महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थीं। इसके बाद फरवरी 2025 में पिंडली की चोट के चलते वह महिला प्रीमियर लीग से भी बाहर रहीं। अब टखने की चोट के कारण उन्हें एक और बड़े टूर्नामेंट से हटना पड़ा।
हालांकि बार-बार चोटिल होने के बावजूद श्रेयंका ने शानदार वापसी भी की है। 2025 में उन्होंने विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग के जरिए मैदान पर वापसी की थी। इसके बाद 2026 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की उस टीम का हिस्सा रहीं, जिसने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर विमेंस आईपीए का खिताब जीता।
कौन हैं प्रेमा रावत? श्रेयंका की जगह टीम में शामिल की गईं प्रेमा रावत पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के करीब पहुंच गई। प्रेमा भी 2026 में खिताब जीतने वाली आरसीबी टीम का हिस्सा थीं। इसके अलावा उन्होंने इस साल विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पांच मैचों में 8 विकेट लेकर प्रभावित किया था।
भारतीय टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर अपने पहले दोनों मैच जीत चुकी है। भारत का अगला मुकाबला 21 जून को मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका से होगा, जहां टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।