रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी थी और 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऐतिहासिक कलेक्शन किया था। बड़े पर्दे पर अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस दिन नेटफ्लिक्स इंडिया पर देगी दस्तक
रणवीर सिंह और संजय दत्त के फैंस के लिए सबसे बड़ा अपडेट यह है कि 'धुरंधर 2' अब भारत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। वैसे तो नेटफ्लिक्स इसे कई दूसरे देशों में पहले ही रिलीज कर चुका है, लेकिन भारत में फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि फिल्म कल यानी 19 जून 2026 को इंडिया में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी जाएगी। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
ओटीटी पर रिलीज हो रही 'धुरंधर 2' में दर्शकों के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। दरअसल, थिएटर्स में रिलीज के वक्त फिल्म के जिन सीन्स पर कैंची चलाई गई थी या जिन्हें छोटा कर दिया गया था, उन्हें नेटफ्लिक्स पर दिखाए जाने वाले वर्जन में वापस जोड़ दिया गया है। इसका मतलब है कि दर्शकों को अब फिल्म के कई नए और अनकट सीन्स देखने को मिलेंगे, जो थिएटर्स में मिस हो गए थे। फिल्म की इस अनकट और नई कहानी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
भारतीय महिला टीम की ऑफस्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल महिला टी20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गईं। उन्हें टखने के लिगामेंट में चोट लगी है, जिसके बाद उनके टूर्नामेंट में आगे खेलने की संभावना बेहद कम मानी जा रही।
श्रेयंका को बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। वह अपने स्पेल की पहली ही गेंद के बाद मिड-ऑन की दिशा में गई गेंद को रोकने की कोशिश कर रही थीं, तभी उनका टखना मुड़ गया। चोट इतनी गंभीर थी कि वह पैर पर वजन नहीं डाल सकीं और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।
हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया-ए महिला टीम की कुछ स्पिनर खिलाड़ियों पर नजर रखी जा सकती है। इनमें मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत और कप्तान अनुष्का शर्मा शामिल हैं।
यह चोट श्रेयंका के लिए एक और बड़ा झटका। जुलाई 2024 में उंगली टूटने के कारण वह उस साल का टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाई थीं। इसके बाद दोनों पैरों में शिन स्प्लिंट्स और फिर कलाई में स्ट्रेस रिएक्शन की समस्या ने भी उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रखा। लगभग एक साल बाद उन्होंने वुमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में वापसी की थी और फिर आरसीबी को 2026 महिला प्रीमियर लीग खिताब दिलाने में योगदान दिया था।
भारत ने मौजूदा महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया है। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा।