प्रधानमंत्री मोदी "पीएम-किसान योजना" की 23वीं किस्त में किसानों के खातों में लगभग 18,880 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांसफर
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पीएम‑किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में लगभग 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।
मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम‑किसान योजना की 23वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान वह ‘विकसित भारत, विकसित पश्चिम बंगाल’ के संकल्प को नई गति देने के उद्देश्य से कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और रेलवे सहित विभिन्न क्षेत्रों की अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण, राष्ट्र को समर्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।
साथ ही, वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत एग्रीटेक, राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन तथा प्रधानमंत्री धन‑धान्य कृषि योजना जैसी महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत करेंगे, जिनसे किसानों की आय, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और समावेशी विकास को व्यापक बल मिलेगा और पश्चिम बंगाल का कृषि परिदृश्य भी बदल जाएगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में पश्चिम बंगाल में होने वाला यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम किसानों, ग्रामीण समुदाय और युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का संकल्प है कि पूर्वी भारत को कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास का मजबूत केंद्र बनाया जाए और 20 जून का कार्यक्रम इसी विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम‑किसान योजना की 23वीं किस्त के तहत केवल पश्चिम बंगाल में ही 45.35 लाख से अधिक लाभार्थी किसानों को लगभग 907 करोड़ रुपये किस्त के रूप में प्राप्त होंगे। इसके साथ ही राज्य में पीएम‑किसान योजना के अंतर्गत अब तक वितरित कुल राशि 15,055 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी जबकि 2019 में योजना की शुरुआत से लेकर पूरे देश में कुल वितरण 4.46 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच जाएगा।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (आरडब्ल्यूबीसीआईएस) का भी शुभारंभ करेंगे, जिनकी संयुक्त लागत लगभग 12,200 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2026‑27 के दौरान इन योजनाओं के माध्यम से लगभग 1.10 करोड़ किसानों को 30 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसल बीमा सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत लगभग 28,140 करोड़ रुपये मूल्य की फसलें बीमा संरक्षण के दायरे में आएंगी।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Nykaa ने बताया FY30 का बड़ा प्लान, 52-Week High पर पहुंचा शेयर! स्टॉक में है कितना दम?
Nykaa Share Price: नायका के शेयरों में आज गुरुवार 18 जून को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर लगभग 8% तक उछलकर ₹302.8 के 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गए. इसकी सबसे बड़ी वजह रही कंपनी का FY30 तक का विजन, जो उसने अपनी सालाना रिपोर्ट में शेयर किया है. दरअसल नायका की पेरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures ने कहा है कि वह FY30 तक 5 बिलियन डॉलर यानी कि ₹47,191 करोड़ से बड़ा ब्यूटी और लाइफस्टाइल बनाना चाहती है. कंपनी का दावा है कि अगले कुछ सालों में उसके पास काफी बड़ा ग्रोथ रनवे मौजूद है और इसी वजह से वह FY30 तक रेवेन्यू को 2 से 3 गुना बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
FY30 तक EBITDA 4 से 5 गुना बढ़ाने का लक्ष्य
कंपनी का कहना है कि FY30 तक EBITDA में 4 से 5 गुना तक की बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही EBITDA मार्जिन्स लो टिन से मिड टिन रेंज तक पहुंच सकते हैं. आसान भाषा में कहें तो कंपनी सिर्फ बिक्री बढ़ाने पर नहीं बल्कि मुनाफे को और तेजी से बढ़ाने पर फोकस कर रही है. मैनेजमेंट का मानना है कि यह ग्रोथ डिसिप्लिन्ड एक्जिक्यूशन, ऑपरेटिंग लेवरेज और कैपिटल एफिशिएंट इंवेस्टमेंट्स के जरिए हासिल की जाएगी. कंपनी का लक्ष्य FY30 तक 40% से ज्यादा ROCE हासिल करना है, जो किसी भी कंज्यूमर बिजनेस के लिए काफी मजबूत माना जाता है.
ये भी पढ़ें- टाटा मोटर्स ने कमर्शियल वाहनों के दाम 2.5 प्रतिशत तक बढ़ाए, 1 जुलाई से लागू होंगी नई कीमतें
पिछले 3 सालों में रेवेन्यू और GMV दोनों हुआ लगभग दोगुना
अगर नायका के मौजूदा बिजनेस को देखें तो कंपनी आज ब्यूटी, फैशन, वेलनेस और लाइफस्टाइल कैटेगरी में लगभग 5.5 करोड़ कंज्यूमर्स को सर्व कर रही है. मैनेजमेंट के मुताबिक कंपनी जिस मार्केट को टारगेट कर रही है उसका साइज 100 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है. पिछले 6 सालों में नायका का ग्रोथ ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी मजबूत रहा है. कंपनी का कुल GMV यानी ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू 7 गुना से ज्यादा बढ़ चुका है. ब्यूटी बिजनेस लगभग 6 गुना बढ़ा है, फैशन बिजनेस 27 गुना बढ़ा है और हाउस ऑफ नायका पोर्टफोलियो लगभग 10 गुना बढ़ चुका है. FY26 के अंत तक कंपनी का कुल GMV लगभग ₹15,000 करोड़ तक पहुंच गया. खास बात यह है कि पिछले 3 सालों में कंपनी ने अपना रेवेन्यू और GMV दोनों लगभग दोगुना किया है और साथ ही प्रॉफिट भी बनाए रखी है.
FY30 तक फैशन सेग्मेंट का GMV 3.5 गुना बढ़ाने का लक्ष्य
फैशन सेग्मेंट को लेकर मैनेजमेंट काफी आशावादी नजर आ रहा है. FY26 में नायका फैशन का GMV ₹4,954 करोड़ रहा. पिछले 3 सालों में इस बिजनेस ने अपना GMV और NSV दोनों दोगुना किया है. वहीं एनुअल ट्राजैक्टिंग कस्टमर्स की संख्या 25 लाख से बढ़कर 43 लाख तक पहुंच गई है. FY30 तक कंपनी फैशन बिजनेस का GMV 3 से 3.5 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखती है. इसके अलावा, मैनेजमेंट को उम्मीद है कि यह सेग्मेंट हाई सिंगल डिजिट EBITDA मार्जिन हासिल कर सकता है और लंबे समय में 10% से ज्यादा प्रॉफिट तक पहुंच सकता है. वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग ₹86,700 करोड़ के आसपास है.
House of Nykaa को लेकर भी है कंपनी को उम्मीद
House of Nykaa आज भारत के सबसे बड़े ब्यूटी ब्रांड पोर्टफोलियो में से एक बन चुका है. पिछले दशक में कंपनी ने कंज्यूमर इनसाइट्स, प्रोडक्ट इनोवेशन और ओमनीचैनल डिस्ट्रिब्यूशन के दम पर कई ब्रांड्स को बनाया और स्केल किया है. FY26 में House of Nykaa का GMV ₹2,788 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले 6 वर्षों में लगभग 10 गुना ग्रोथ को दर्शाता है. मैनेजमेंट का मानना है कि भारत का ब्यूटी और पर्सनल केयर मार्केट अभी भी शुरुआती ग्रोथ फेज में है. इसी वजह से कंपनी FY30 तक House of Nykaa का NSV ₹5,000 करोड़ से ऊपर ले जाना चाहती है. इसके लिए कंपनी ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों तरह के एक्सपैंशन पर फोकस करेगी. साथ ही प्रीमियम प्रोडक्ट्स और हाई ग्रोथ कैटेगरी में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी.
ये भी पढ़ें- NSE के IPO से एसबीआई और एलआई की हो सकती है बल्ले-बल्ले, कई सरकारी वित्तीय संस्थानों को भारी लाभ की उम्मीद
CEO फाल्गुनी नायर ने बताया टेक्नोलॉजी को मुख्य वजह
यह B2B Platform है जो Retailers को Beauty Products उपलब्ध कराता है. कंपनी का लक्ष्य FY30 तक इसका GMV ₹3,500 करोड़ से ऊपर ले जाना और देशभर में 10 लाख से ज्यादा Retailers तक पहुंचना है. कंपनी की फाउंडर और CEO फाल्गुनी नायर का कहना है कि नायका लगातार अपने एड्रेसेबल मार्केट को बढ़ाती रही है. पहले ब्यूटी, फिर फैशन और अब वेलनेस कंपनी के लिए अगला बड़ा अवसर बनने जा रहा है. उनका मानना है कि आने वाले समय में ब्यूटी, वेलनेस और लन्जिविटी एक-दूसरे से जुड़े हुए सेक्टर बन जाएंगे और कंज्यूमर स्पेंडिंग का बड़ा हिस्सा इन कैटेगरी में जाएगा. फाल्गुनी नायर ने टेक्नोलॉजी को भी अगले ग्रोथ फेज का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है. उनके अनुसार AI, पर्सनलाइजेशन और डेटा एनालिटिक्स की मदद से प्रोडक्ट डिस्कवरी बेहतर होगी, प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और पूरे ऑर्गेनाइजेशन में डिसीजन मेकिंग मजबूत होगी.
भारत की कंजप्शन स्टोरी पर है मैनेजमेंट का लॉन्ग-टर्म बेट
कंपनी का मानना है कि FY36 तक भारत 8 से 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है. जैसे-जैसे लोगों की आय बढ़ेगी, डिजिटल एडॉप्शन बढ़ेगा और लाइफस्टाइल एनहेंसमेंट मजबूत होंगी, वैसे-वैसे ब्यूटी, फैशन और लाइफस्टाइल में खर्च भी बढ़ेगी. इसी ग्रोथ अपॉर्चुनिटी को देखते हुए Nykaa FY36 तक 20 करोड़ कंज्यूमर्स तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रही है. बाजार ने फिलहाल मैनेजमेंट के इस विजन को काफी सकारात्मक तरीके से लिया है. यही वजह है कि शेयर 52 हफ्ते हाई पर पहुंच गया. पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक लगभग 15% चढ़ चुका है. एक महीने में 11%, छह महीने में 24% और साल की शुरुआत से अब तक करीब 14% की तेजी देखने को मिली है.
ये भी पढ़ें- Stock Market Today: ईरान-अमेरिका डील के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली उछाल


News Nation


















