Heavy Rain Alert: अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट
Heavy Rain Alert: Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने 18 से 24 जून के बीच देश के विभिन्न हिस्सों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में कई जगहों पर भारी बारिश, आंधी-तूफान, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है. आइए जानते हैं कि अगले सात दिनों में देश भर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.
The post Heavy Rain Alert: अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट appeared first on Prabhat Khabar.
Skin Care Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए फॉलो करें 5 सिंपल टिप्स, जो देखेगा पूछेगा खूबसूरती का राज़!
Skin Care Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे। इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। हालांकि, स्किन एक्सपर्ट्स का मानना है कि खूबसूरत त्वचा की शुरुआत आपकी रोजमर्रा की आदतों से होती है। सही खानपान, पर्याप्त पानी और अच्छी लाइफस्टाइल त्वचा की प्राकृतिक चमक को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
अगर आप भी बिना मेकअप के ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और असरदार उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इन टिप्स को फॉलो करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
ग्लोइंग स्किन के लिए 5 सिंपल टिप्स
दिनभर पर्याप्त पानी पिएं
त्वचा को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। जब शरीर में पानी की कमी होती है तो स्किन बेजान और रूखी नजर आने लगती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलने में मदद मिलती है और त्वचा में प्राकृतिक निखार बना रहता है।
हेल्दी डाइट को बनाएं आदत
ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि संतुलित आहार भी जरूरी है। अपनी डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियां, नट्स और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें। इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
रोजाना सनस्क्रीन लगाएं
धूप की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे समय से पहले झुर्रियां, पिगमेंटेशन और टैनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना त्वचा की सुरक्षा के लिए जरूरी माना जाता है।
अच्छी और पूरी नींद लें
नींद की कमी का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है। पर्याप्त नींद न लेने से डार्क सर्कल, थकान और त्वचा की चमक कम हो सकती है। रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद त्वचा को रिपेयर होने का समय देती है और चेहरे पर फ्रेशनेस बनाए रखती है।
नियमित स्किन केयर रूटीन अपनाएं
चेहरे की सफाई, मॉइश्चराइजिंग और जरूरत के अनुसार स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना जरूरी है। दिन में दो बार चेहरा साफ करने और त्वचा के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन हेल्दी बनी रहती है। साथ ही, अत्यधिक केमिकल वाले उत्पादों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)




Haribhoomi



















