Responsive Scrollable Menu

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में वैश्विक चिप नेतृत्व के लिए भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर दिया गया जोर: उद्योग जगत

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उद्योग विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 80वें स्वतंत्रता दिवस भाषण में भारत द्वारा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विस्तार करने पर जोर देना, पारिस्थितिकी तंत्र निर्माण से वैश्विक नेतृत्व की ओर एक बदलाव का संकेत है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अगले 7 से 8 वर्षों के भीतर 5 से 8 और उन्नत चिप संयंत्र स्थापित करने के लिए उल्लिखित महत्वाकांक्षी रोडमैप की सराहना की।

इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए) तथा एसईएमआई इंडिया के अध्यक्ष अशोक चंदक ने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सरकार भारत को चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और उन्नत मोबाइल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि देश में स्थापित तीन बड़े सेमीकंडक्टर संयंत्रों ने परिचालन शुरू कर दिया है और वहां निर्मित चिप्स वैश्विक बाजारों में निर्यात भी किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में पिछले 12 वर्षों के दौरान मोबाइल फोन विनिर्माण 33 गुना बढ़ा है, जबकि व्यापक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र का आकार 7 गुना बढ़ चुका है। इससे भारत वैश्विक हार्डवेयर निर्माण और नवाचार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश चिप फैब्रिकेशन इकाइयों, एआई डेटा सेंटरों और उच्च क्षमता वाले डिजिटल बुनियादी ढांचे की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए 200 गीगावाट स्वच्छ परमाणु ऊर्जा क्षमता विकसित करने की दिशा में अग्रसर है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए स्थिर और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति बेहद महत्वपूर्ण है और यह पहल भारत की दीर्घकालिक तकनीकी रणनीति को मजबूती देगी।

अशोक चंदक ने कहा, भारत अब केवल डिजिटल और हार्डवेयर आत्मनिर्भरता का सपना नहीं देख रहा, बल्कि उसे अभूतपूर्व स्तर पर लागू भी कर रहा है। उनके अनुसार, सेमिकॉन 2.0 और अगली पीढ़ी की विनिर्माण नीतियां भारत को सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम निर्माण से वैश्विक इकोसिस्टम नेतृत्व की ओर ले जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 1.27 लाख करोड़ रुपए के प्रावधान वाले सेमिकॉन 2.0 कार्यक्रम के तहत चिप डिजाइन, मशीनरी, कच्चा माल, चिप निर्माण संयंत्र, एडवांस्ड पैकेजिंग (एटीएमपी/ओएसएटी), अनुसंधान एवं विकास तथा कुशल मानव संसाधन विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत में एक मजबूत और संपूर्ण तकनीकी मूल्य शृंखला का निर्माण करना है।

इस बीच, इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के अध्यक्ष पंकज मोहिंदरू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत सप्त धारा विकास दृष्टि और बड़े पैमाने पर एआई कौशलयुक्त कार्यबल तैयार करने की योजना भारत को वैश्विक मूल्य शृंलाओं में अग्रणी भूमिका दिलाने का खाका प्रस्तुत करती है।

उन्होंने कहा कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र अब केवल वैकल्पिक विनिर्माण केंद्र के रूप में नहीं देखा जाना चाहता, बल्कि वह वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में विश्वसनीयता, मजबूती और नेतृत्व का नया मानक स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Beating Retreat Ceremony Live: Attari-Wagah Border से बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी | Independence Day 2026

Beating Retreat Ceremony Live: Attari-Wagah Border से बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी | Independence Day 2026 #BeatingRetreat #AttariWagahBorder #WagahBorder #AttariBorder #BSF #IndiaPakistanBorder #BorderCeremony #भारतपाकिस्तान #अटारीबाघाबॉर्डर #बीटिंगरिट्रीट #BSFJawan #indiapakistan ============================================================================================= news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, delhi independence day security, red fort high alert, delhi master plan 2047, rss gen z outreach, rahul gandhi supreme court plea, irctc money laundering case, red fort blast case, jpsc jssc exam irregularities, har ghar tiranga jammu kashmir, pok balochistan black day news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

5 भारतीय तेज गेंदबाज... जिन्होंने इंटरनेशनल मैच में फेंकी सबसे तेज गेंद, तोड़ डाले स्पीड के रिकॉर्ड

5 Indian fastest bowlers: इंटरनेशनल क्रिकेट में 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ शोएब अख्तर का सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड आज भी अजेय है. लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के लिए सबसे तेज गेंद किसने फेंकी है? 156 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले उमरान मलिक से लेकर जवागल श्रीनाथ, इरफान पठान और जसप्रीत बुमराह तक. पढ़िए भारतीय क्रिकेट के उन टॉप-5 रफ्तारी के सौदागरों की कहानी, जिन्होंने अपनी आग उगलती गेंदों से स्पीड गन पर तहलका मचा दिया. Sat, 15 Aug 2026 20:13:35 +0530

  Videos
See all

Sonia Gandhi ने पवन खेड़ा को क्यों कहा, 'कहां है सफेद बाल वाला'? #soniagandhi #pawankhera #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T15:15:06+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी धरती पर हमला करेगा ईरान, प्लान तैयार! | IRGC | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T15:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers