Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी कई शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मिले, भारत में बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन इकोसिस्टम का किया जिक्र

पेरिस, 18 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कई शीर्ष कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें देश में तेजी से बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन इकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्ट्रल एआई के को-फाउंडर और सीईओ आर्थर मेन्श से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत के बढ़ते एआई इकोसिस्टम में मौजूद मौकों के बारे में बताया। वहीं, मेन्श ने इनोवेशन को बढ़ावा देने और एआई क्षमताओं का विस्तार करने के लिए भारत के साथ सहयोग करने और भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करने में मिस्ट्रल एआई की गहरी दिलचस्पी जाहिर की।

आगे प्रधानमंत्री मोदी ने एल्स्टॉम के सीईओ मार्टिन सियन से भी मुलाकात की और बातचीत मोबिलिटी और रेलवे के आधुनिकीकरण के मौकों पर केंद्रित रही।

जयसवाल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में एल्स्टॉम के बड़े निवेश और मैन्युफैक्चरिंग मौजूदगी का जिक्र किया, जो नौकरियां पैदा करने और भारत के रेल सेक्टर के विकास में योगदान दे रहे हैं। सियन ने भारत में और विस्तार और निवेश के लिए एल्स्टॉम की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने सेंट-गोबेन के चेयरमैन और सीईओ बेनोइट बाजिन से मुलाकात की और बातचीत सामग्री और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में मौकों पर केंद्रित रही, जिसमें स्थिरता पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, पीएम मोदी ने भारत में सेंट-गोबेन की मजबूत मौजूदगी और निवेश का जिक्र किया, जिससे भारतीय युवाओं के लिए मौके बन रहे हैं। चेयरमैन और सीईओ बाजिन ने भारत में और निवेश और विस्तार के लिए सेंट-गोबेन की योजनाओं के बारे में बताया।

इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस की साझेदारी धरती की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, कुछ देर पहले ही पेरिस पहुंचा, जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। मुझे भारत और फ्रांस को करीब लाने की उनकी कोशिशों पर गर्व है। भारत-फ्रांस की साझेदारी हमारी धरती की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

OTT पर दस्तक देने जा रही 'दृश्यम-3', जानिए कब और किस ओटीटी प्लेफॉर्म पर देख पाएंगे मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर

By shristi jha 

Drishyam 3 OTT Release: बॉलीवुड की सबसे फेमस थ्रिलर फ्रेंचाइजी में शामिल 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) अब थिएटर के बाद ओटीटी पर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. 'मोहनलाल' (Mohanlal) और डायरेक्टर 'जीतू जोसेफ' (Jeethu Joseph) की यह फिल्म थिएटर में शानदार परफॉर्म करने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट है, क्योंकि जॉर्जकुट्टी की कहानी एक बार फिर कई नए रहस्यों और ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ती है. आइए जानते है 'दृश्यम 3' कब और कहां स्ट्रीम होगी .  

दृश्यम-3 ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? 

दृश्यम-3 18 जून से 'प्राइम वीडियो' (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम हो रही है. दर्शक इसे इंडिया समेत दुनिया के 200 से अधिक देशों और इलाको में देख सकेंगे. फिल्म मलयालम के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ डब वर्जन में भी अवेलेबल कराई गई है. आमतौर पर प्राइम वीडियो पर नई फिल्में आधी रात के बाद अवेलेबल हो जाती हैं, इसलिए दर्शक 18 जून से इसे ऑनलाइन देख सकते हैं.

क्या है 'दृश्यम-3' की कहानी 

फिल्म की कहानी दृश्यम 2 की घटनाओं के कुछ साल बाद शुरू होती है. जॉर्जकुट्टी और उसका परिवार बीते घटनाक्रम को पीछे छोड़कर सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रहा है. लेकिन एक ऐसा राज, जिसे दफन समझा जा रहा था, फिर से सामने आने लगता है. पुराने केस से जुड़े सवाल एक बार फिर उठने लगते हैं और जॉर्जकुट्टी खुद को नई मुश्किलों के बीच घिरा हुआ पाता है. इस बार चुनौती सिर्फ अपने परिवार को बचाने की नहीं, बल्कि उन सच्चाइयों से निपटने की भी है जो सालों बाद फिर सामने आ रही हैं. फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और दिमागी खेल का वही मिश्रण देखने को मिलता है जिसने इस फ्रेंचाइजी को खास बनाया.

दृश्यम-3 में ये कलाकार आएंगे नजर ? 

फिल्म में एक बार फिर मोहनलाल जॉर्जकुट्टी के रोल में नजर आए हैं. उनके साथ 'मीना'(Meena), 'सिद्दीकी' (Siddique), 'अंसीबा हसन' (Ansiba Hassan) और 'एस्थर अनिल' (Esther Anil) जैसे एक्टर , एक्ट्रेस भी दिखाई देते हैं. यही स्टारकास्ट पिछले दो पार्ट्स से दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी बढ़ा रही है और तीसरे भाग में भी कहानी की कॉन्टिनुइटी बनाए रखती है.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: इन कंटेस्टेंट के हाथ लगा टिकट टू फिनाले, जानें कौन-कौन पहुंचा खिताब के सबसे करीब?

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा परफॉरमेंस?

थिएटर में रिलीज के बाद 'दृश्यम 3' ने शानदार कमाई की. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 230 करोड़ से अधिक का कारोबार किया और साल की बड़ी मलयालम हिट फिल्मों में अपनी जगह बनाई. कई रिपोर्ट्स में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 237 करोड़ बताया गया है. हालांकि रिव्यूअर्स और दर्शकों की राय कुछ मामलों में बंटी हुई रही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मजबूत परफॉरमेंस दिया है.

क्या ओटीटी पर भी दोहराएगी थिएटर वाली सफलता? 

दृश्यम फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और सस्पेंस है. पहले दो भागों की तरह तीसरे भाग को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त एक्ससिटेमेंट है. थिएटर में सक्सेस हासिल करने के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या फिल्म ओटीटी पर भी वही जादू दोहरा पाएगी.

यह भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' का टीजर देख ताजा हुई 'गदर' की याद? प्रीति जिंटा में दिखी सकीना की झलक, सनी देओल फिर बने इंसानियत के मसीहा

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027 Dates: BCCI सचिव का बड़ा ऐलान, मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2027 , इस दिन खेला जाएगा फाइनल

IPL 2027 Dates: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 को लेकर बीसीसीआई की तरफ से एक बड़ा अपडेट आया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि सीजन का आगाज 10 मार्च से शुरू हो सकता है। वहीं, उन्होंने फाइनल का डेट भी बताया। Thu, 18 Jun 2026 17:08:56 +0530

  Videos
See all

#shorts: TMC के गुंडों का पाप का घड़ा भरा | Bengal Egg Attack | TMC Crisis | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T12:15:03+00:00

पेरेंट्स की जगह ले सकते हैं महंगे खिलौने? [Expensive toys and apps can’t replace human interaction] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T12:15:15+00:00

#shorts: 2/3 बहुमत की सियासत विपक्ष के लिए सांसद जोड़े रखना आफत | Indian Opposition in Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T12:17:34+00:00

UP Politics : SP में 'टूट' पर क्लेश..केशव-राजभर Vs अखिलेश! | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | SP Split #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T12:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers