लेबर रूम में पत्नी को देख रो पड़े 'फर्जी' फेम भुवन अरोड़ा, गोद में आया नन्हा मेहमान तो लिखा ये इमोशनल नोट
अमेजन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज 'फर्जी' में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले एक्टर भुवन अरोड़ा के घर बड़ी खुशखबरी आई है. भुवन और उनकी पत्नी वनेजा गुप्ता एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बन गए हैं. इस खास मौके पर भुवन ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. आइए देखते हैं उनकी इस खूबसूरत जर्नी की कुछ खास बातें और फोटोज.
इंटरनेशनल क्रिकेट में 26 की उम्र तक किस बल्लेबाज ने लगाए सबसे ज्यादा शतक, जानिए शुभमन गिल किस नंबर पर मौजूद
Shubman Gill : इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों बल्ले से लगातार आग उगल रहे हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है. इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन गिल अब तक 2 मैचों में कुल 238 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 33 चौके और 4 छक्के निकले हैं. गिल ने धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में 84 रनों की पारी खेली थी. वहीं उन्होंने दूसरे वनडे मुकाबले 154 रनों की शतकीय पारी खेली. इस शतक के साथ गिल के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
अब शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर टॉप 5 में एंट्री मार ली है. तो आज हम आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक 26 साल की उम्र तक लगाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं.
1️⃣5️⃣4️⃣ Runs
— BCCI (@BCCI) June 17, 2026
1️⃣1️⃣0️⃣ Balls
2️⃣2️⃣ Fours
2️⃣ Sixes
A masterful knock from the #TeamIndia skipper we will remember for a long time ????????
Updates ▶️ https://t.co/JYJ5l44iJ6#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill pic.twitter.com/spTDMPC7kv
26 की उम्र तक सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
26 साल की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज में सबसे ऊपर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदलुकर नंबर 1 पर मौजूद हैं. उनके साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बने हुए हैं. विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में 26 की उम्र तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.
1 - सचिन तेंदुलकर : क्रिकेट की दुनिया में भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर लिया था. उन्होंने 26 साल की उम्र तक आते-आते कुल 47 शतक बना लिए थे. इन 47 शतकों के साथ सचिन तेंदलुकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 की उम्र तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं.
2 - विराट कोहली : इंडियन क्रिकेट टीम के अनुभनी बल्लेबाज विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के नंबर 2 बल्लेबाज हैं. विराट कोहली ने 26 साल की उम्र तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 34 शतक लगा लिए थे. इन 34 शतकों के साथ वो इंटरनेशल क्रिकेट में 26 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हुए हैं.
3 - केन विलियमसन : न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर केन विलियमसन 26 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. विलियमसन ने 19 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद जब वो 26 साल के हुए तब तक कुल 26 शतक लगा चुके थे. इन 26 शतकों के साथ केन विलियमसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हुए हैं.
4 - जो रूट : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट भी इस लिस्ट में शामिल हैं. जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 की उम्र तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. रूट ने 21 साल की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. 26 साल की उम्र तक रूट ने 23 शतक लगा दिए थे. अब जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हुए हैं.
5 - शुभमन गिल : टीम इंडिया के प्रिंस यानी शुभमन गिल 26 साल की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं. गिल ने 19 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. अब गिल 26 साल की उम्र तक कुल 21 शतक लगा चुके हैं. इन 21 शथकों के साथ गिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 की उम्र तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं.
ये भी पढ़ें : 'उसे टीम से हटा दिया, ये बिल्कुल गलत है...' वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी पर आकाश चोपड़ा का बयान, जानें किस पर उठाए सवाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





















