Bajaj Pulsar 220F को करीब 20 साल बाद सबसे बड़ा डिजाइन अपडेट मिला है. नई फुल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट, आकर्षक DRLs और कई मॉडर्न फीचर्स के साथ ये आइकॉनिक स्पोर्ट्स बाइक फिर चर्चा में है. कीमत भी बढ़ी है, लेकिन क्या नए बदलाव इसे पहले से ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं? जानिए 2026 Pulsar 220F में क्या कुछ बदला और क्या अब भी पहले जैसा है.
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के दौरान अचानक सनग्लासेस पहनकर मैदान पर उतर गए। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की खतरनाक गेंदबाजी का सामना किया और दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद लौटे।
द ओवल की हरी पिच पर इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दिन के अंत तक न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 291 रन बना लिए। ग्लेन फिलिप्स 49 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
Glenn Phillips wearing goggles while batting against England in 2nd Test.????
साइटस्क्रीन की चमक से परेशान हुए फिलिप्स मैच के तीसरे सेशन में फिलिप्स को साइटस्क्रीन से पड़ रही धूप की चमक के कारण गेंद देखने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद उन्होंने 67वें ओवर में ड्रेसिंग रूम से सनग्लासेस मंगवाए और उन्हें पहनकर बल्लेबाजी जारी रखी। हालांकि सनग्लासेस पहनने के तुरंत बाद उनके सामने बड़ी चुनौती जोफ्रा आर्चर के रूप में आई। आर्चर ने अपनी रफ्तार और बाउंसर से फिलिप्स की कड़ी परीक्षा ली।
आर्चर के बाउंसरों ने किया परेशान सनग्लासेस पहनने के बाद फिलिप्स को पहली ही गेंद कंधे पर लगी। इसके बाद आर्चर लगातार शॉर्ट गेंद फेंकते रहे। एक बाउंसर उनके सिर के ऊपर से निकल गई और फिलिप्स पिच पर गिर पड़े। लेकिन उन्होंने घबराने की बजाय ड्रेसिंग रूम की ओर देखकर थम्स-अप दिखाया, जिसे देखकर साथी खिलाड़ी भी हंस पड़े।
डैरिल मिचेल ने की तारीफ दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने फिलिप्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिलिप्स ऐसे ही मौकों पर खिलते हैं। मिचेल ने कहा, 'वह एंटरटेनर हैं। सनग्लासेस पहनकर कूल दिखना उन्हें पसंद है। आर्चर का स्पेल बेहद कठिन था, लेकिन फिलिप्स ने शानदार तरीके से उसका सामना किया।'
आईपीएल के बाद टेस्ट में चमके ग्लेन फिलिप्स का आईपीएल 2026 सीजन खास नहीं रहा था। गुजरात टाइटंस में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर वह न्यूजीलैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में 34 और नाबाद 44 रन बनाने के बाद अब द ओवल में भी उन्होंने 49 रन की अहम पारी खेली। फिलिप्स की यह जुझारू पारी न्यूजीलैंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही और टीम दूसरे दिन बड़े स्कोर की उम्मीद लेकर मैदान पर उतरेगी।