Responsive Scrollable Menu

NSE IPO: 1 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचने की तैयारी में यह कंपनी, रॉकेट सा उड़े इसके शेयर

IPO के लिए NSE की तरफ से ड्रॉफ्ट पेपर्स फाइल किए जाने के बाद न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के शेयरों में गुरुवार को तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 13 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 188.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी IPO के जरिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 1.05 करोड़ तक शेयर बेचेगी।

Continue reading on the app

मौलाना के नस-नस में भरी थी नफरत, मदरसा टीचर के भेष में छिपा था देश का गद्दार, मधुबनी से गिरफ्तार मौलाना इजहारुल हक की कहानी

Madhubani Traitor Maulana Arrested : बिहार के मधुबनी में मजहबी तालीम देने की आड़ में देश के खिलाफ गद्दारी का एक ऐसा घिनौना चेहरा बेनकाब हुआ है, जिसे देखकर सुरक्षा एजेंसियां भी दंग हैं. इस 55 वर्षीय मौलाना के नस-नस में देश के खिलाफ गद्दारी और नफरत का जहर घुला हुआ था. वह दिन में बच्चों को पढ़ाता था और रात के अंधेरे में देश को दहलाने वाले पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ मिलकर राष्ट्रद्रोह की एक गहरी और खतरनाक साजिश बुन रहा था.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027 के लिए बीसीसीआई का बड़ा प्लान: लीग की तारीखों में होगा बदलाव, मैचों की संख्या पर भी फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग के भविष्य को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। बोर्ड अगले साल से आईपीएल का शेड्यूल करीब 2 हफ्ते पहले शुरू करने पर विचार कर रहा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड 2027 से आईपीएल को 10 मार्च से 15 मई के बीच आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा। हालांकि, टूर्नामेंट में मैचों की संख्या बढ़ाकर 94 करने की फिलहाल कोई योजना नहीं और फिलहाल आईपीएल 74 मैचों के मौजूदा प्रारूप में ही खेला जाएगा।

सैकिया ने कहा कि मई के दूसरे हिस्से में देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और प्री-मानसून बारिश की शुरुआत खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए परेशानी का कारण बनती। इसी वजह से बीसीसीआई टूर्नामेंट को जल्दी शुरू और जल्दी खत्म करने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा।

आईपीएल की तारीखों में हो सकता बदलाव
उन्होंने बताया कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हुई थी और फाइनल 31 मई को खेला गया था। लेकिन 15 मई के बाद मौसम की स्थिति कई बार चुनौती बन जाती। इसलिए बोर्ड चाहता है कि प्लेऑफ और फाइनल जैसे बड़े मुकाबले प्रतिकूल मौसम से पहले पूरे कर लिए जाएं।

मार्च की शुरुआत से ही शुरू हो सकता आईपीएल 
देवजीत सैकिया ने कहा कि उन्हें खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों की ओर से गर्मी को लेकर शिकायतें मिली हैं। खासकर उत्तर और पश्चिम भारत में मई के दौरान तापमान काफी अधिक रहता है, जिससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन और दर्शकों के अनुभव पर असर पड़ता।

गर्मी के मद्देनजर लिया जा सकता है फैसला
उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी इतने गर्म मौसम में खेलने के आदी नहीं होते। ऐसे में बेहतर माहौल देने के लिए आईपीएल को 15 मई तक खत्म करना बोर्ड की प्राथमिकता है।

94 मैचों का विस्तार फिलहाल संभव नहीं
हाल के सालों में आईपीएल को 74 से बढ़ाकर 94 मैचों का करने की चर्चा होती रही है। लेकिन बीसीसीआई ने फिलहाल इस संभावना को खारिज कर दिया। सैकिया ने साफ कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए टूर्नामेंट को 2 महीने से ज्यादा लंबा करना आसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसे देशों के खिलाड़ियों की उपलब्धता भी ध्यान में रखनी पड़ती। बीसीसीआई किसी भी कीमत पर द्विपक्षीय सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंट के कार्यक्रम को प्रभावित नहीं करना चाहता।

घरेलू क्रिकेट में भी बदलाव की तैयारी
आईपीएल को जल्दी शुरू करने के लिए बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में भी बदलाव पर विचार कर रहा। सैकिया के मुताबिक बोर्ड चाहता है कि रणजी ट्रॉफी सहित सभी घरेलू टूर्नामेंट 10 मार्च तक खत्म हो जाएं, ताकि आईपीएल तुरंत शुरू किया जा सके। 2027 में IPL का 20वां संस्करण खेला जाएगा और बीसीसीआई इसे विशेष बनाने की तैयारी में जुट गया।

Thu, 18 Jun 2026 12:55:07 +0530

  Videos
See all

Khan Sir : फिर बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें! Breaking| Shorts| ZEE #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T08:40:39+00:00

Big Breaking on Shiv Sena UBT Split LIVE: पार्टी में अकेले पड़े उद्धव? | Uddhav Vs Shinde | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T08:45:22+00:00

Desh Ki Pathshala | ट्रम्प खुद को ही कहते हैं I am the Boss, लेकिन PM मोदी को दुनिया कहती है Boss #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T08:39:40+00:00

Gujarat | समुद्र की लहरों में बह गया शख्स! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T08:38:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers