Responsive Scrollable Menu

कर्नाटक: किसी को उल्टी-किसी को दस्त…मंगलुरु में दूषित पानी पीने से 100 से अधिक बीमार, निगम की कार्यशैली से आक्रोश

कर्नाटक के मंगलुरु में दूषित पेयजल की सप्लाई से 100 से अधिक परिवारों के लोग बीमार पड़ गए हैं. प्रभावित इलाकों में उल्टी, दस्त और पेट संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं. जांच में पानी को पीने योग्य नहीं पाया गया है.

Continue reading on the app

AI Model offline होने से सबक, NITI Aayog के सदस्य अभय करंदीकर बोले- भारत को टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनना ही होगा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में हाल ही में हुए वैश्विक घटनाक्रमों ने भारत के लिए अपनी तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की घंटी बजा दी है। नीति आयोग के सदस्य अभय करंदीकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) द्वारा अपने नवीनतम एआई मॉडलों को 'ऑफलाइन' करने का फैसला यह साफ दिखाता है कि भारत को अब एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और हार्डवेयर के विकास में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनना होगा।

इसे भी पढ़ें: Dollar vs Rupee | अमेरिकी फेड के सख्त रुख से रुपया 21 पैसे फिसला, डॉलर की मजबूती के बीच शेयर बाजार भी सुस्त

 

दरअसल, एंथ्रोपिक ने पिछले सप्ताह अपने सबसे एडवांस एआई मॉडलों ‘फेबल 5’ (Fable 5) और ‘माइथोस 5’ (Mythos 5) को अचानक ऑफलाइन कर दिया था। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के उस नए निर्यात नियंत्रण नियमों (Export Control Rules) का पालन करने के लिए उठाया गया है, जिसका उद्देश्य विदेशी नागरिकों द्वारा उन्नत अमेरिकी एआई मॉडलों के उपयोग को रोकना और उनकी पहुंच को सीमित करना है।

करंदीकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ स्थानीय एआई अवसंरचना और हार्डवेयर के विकास में हम शायद पीछे हैं... एंथ्रोपिक का यह फैसला इस बात को और मजबूत करता है कि भारत को प्रौद्योगिकी विकास में आत्मनिर्भर बनना होगा।’’ यह निर्यात नियंत्रण अमेरिकी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य उन्नत एआई मॉडलों तक पहुंच को सीमित करना है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान समझौते में पाकिस्तान की भूमिका मोदी सरकार की विदेश नीति के लिए गंभीर झटका: कांग्रेस

एंथ्रोपिक ने पिछले सप्ताह ‘फेबल’ का एक सीमित संस्करण जारी किया था, जो उसके अधिक उन्नत मॉडल ‘माइथोस’ का हल्का संस्करण है। साइबर सुरक्षा चिंताओं के कारण ‘माइथोस’ तक पहुंच को कंपनी ने काफी सीमित रखा है। नीति आयोग के सदस्य ने कहा कि भारत को स्थानीय एआई अवसंरचना और हार्डवेयर के विकास के लिए और प्रयास करने होंगे, क्योंकि ‘‘ हमारे पास सेमीकंडक्टर चिप या प्लेटफॉर्म नहीं हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत बड़े पैमाने पर एआई अवसंरचना लागू करने की क्षमता है। करंदीकर ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में एआई आधारित अनुप्रयोग विकसित कर रही है। उन्होंने साथ ही बताया कि आयोग नागरिक-केंद्रित सेवाओं में एआई के उपयोग के लिए नए तरीके तलाश रहा है और भारत ने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना विकसित करने में बढ़त बनाई है।

नीति आयोग के सदस्य ने कहा कि ‘इंडिया एआई मिशन’ के तहत कम से कम 12 स्टार्टअप को समर्थन दिया गया है, जो मूलभूत एआई मॉडल विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले एक वर्ष में एआई मिशन ने कई कार्य किए हैं, लेकिन प्रौद्योगिकी की तेज रफ्तार को देखते हुए और प्रयास करने की जरूरत है।

News Source - PTI Information  ‘पीटीआई-भाषा’  

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Jammu Kashmir News: अमरनाथ यात्रा 2026 को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल कर रहे जांच #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T09:16:40+00:00

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी को 2027 में लगेगा बड़ा झटका? | breaking news | Hindi news #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T09:17:11+00:00

#ViralVideo भीड़ के बीच में थे मोदी अचानक भड़का कमांडो! #PMModi #SPGCommandos #PMModiSecurity #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T09:17:28+00:00

Delhi के पॉश इलाकों में भी पानी की किल्लत, Karol Bagh और Patel Nagar में सप्लाई ठप | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T09:17:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers