ओमान तट के पास रिसाव के बाद सैंकड़ों वर्ग किलोमीटर में फैला तेल, समुद्री जीवों पर मंडराया खतरा
ओमान तट के पास फंसे तेल टैंकर से हुए रिसाव के चलते समंदर में बड़ी मात्रा में कच्चा तेल फैल गया है. जिससे समुद्री जीवों पर खतरा मंडराने लगा है. बताया जा रहा है कि तेल का रिसाव ओमान के तट तक पहुंचने लगा है. जिसका दायरा बढ़कर करीब 2000 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया है. जानकारी के मुताबिक, ऑयल टैंकर से निकला तेल जिस इलाके में फैला है वह इलाका समुद्री जीवों के लिए काफी अहम है. जिसके चलते इस इलाके में समुद्री जीवों पर खतरा मंडराने लगा है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
बीसलपुर पर फिर जगी उम्मीद, त्रिवेणी के तेज बहाव से बढ़ा बांध का जलस्तर, जयपुर-अजमेर-टोंक के लिए बड़ी राहत
Jaipur Ajmer Tonk Water Supply: राजस्थान में मानसून की सक्रियता के बीच बीसलपुर बांध को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है. त्रिवेणी नदी में तेज बहाव के चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने लगी है, जिससे बांध के जलस्तर में सुधार की उम्मीद बढ़ी है. बीसलपुर बांध जयपुर, अजमेर और टोंक सहित कई क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत है. ऐसे में बांध में पानी की बढ़ती आवक इन जिलों के लिए राहत की खबर मानी जा रही है. लगातार बारिश और नदी-नालों में बढ़ते प्रवाह पर जलसंसाधन विभाग की नजर बनी हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









