Responsive Scrollable Menu

कौन होते हैं दिमागी नक्सल? जिसका जिक्र PM मोदी ने लाल किले से किया

Who is Dimagi Naxal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में 'दिमागी नक्सल' शब्द का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि हथियारबंद नक्सलियों के खिलाफ देश ने सफलता हासिल की है, लेकिन वैचारिक स्तर पर चुनौती अभी बाकी है. पीएम मोदी ने ऐसे लोगों को पहचानने और अलग-थलग करने की बात कही. इसे पीएम मोदी के बयान के संदर्भ में नक्सली या माओवादी विचारधारा को समर्थन देने के आरोपों से जोड़कर देखा जा रहा है. यह शब्द पिछले सालों में इस्तेमाल हुए 'अर्बन नक्सल' जैसे राजनीतिक विमर्श से भी जुड़ता है.

Continue reading on the app

भारतीय क्रिकेटर्स ने कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस 2026 का जश्न, जानिए किन विदेशी क्रिकेटर्स ने दीं 15 अगस्त की बधाईं

Indian cricketers celebrated Independence Day 2026 : आज पूरे भारतवर्ष में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. भारत को आजाद हुए आर 79 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस 2026 मनाया जा रहा है. आज क्रिकेट के मैदान पर भी इंडियन क्रिकेट टीम मुकाबला खेल रही है. भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, भारतीय क्रिकेटर्स ने कैसे स्वतंत्रता दिवस 2026 का जश्न मनाया है. वहीं किन विदेशी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है. 

भारतीय क्रिकेटर्स ने कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस 2026 का जश्न

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की सुबह-सुबह श्रीलंका में भारत का झंडा फहराया और इस दिन का जश्न मनाया. इसका वीडियो बीसीसीाई ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. 

आईसीसी अध्यक्ष और पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा, 'किसी देश की असली ताकत सिर्फ उसकी जीत में नहीं, बल्कि उन मूल्यों में होती है जो उसके लोगों को एक साथ लाते हैं. सभी को गर्व और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं'.

गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, 'उनका बलिदान. हमारी आजादी. हमारी जिम्मेदारी. भारत, जय हिंद'.

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं'.

वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. आइए हम आजादी की भावना का जश्न मनाएं, उन लोगों के बलिदान का सम्मान करें जिन्होंने हमें आजादी दी, और एक मजबूत, ज्यादा एकजुट और आगे बढ़ने वाला भारत बनाने में अपना योगदान देते रहें. जय हिंद'.

पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले ने लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद'.

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने पिता की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

भारत के तमाम पूर्व बल्लेबाज और गेंदबाजों व ऑलराउंडरों ने देश के जवानों की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'तिरंगे के रंगों में बसी है हमारी पहचान. 80 साल की आजादी, अनगिनत कुर्बानियां. 15 अगस्त 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं.

इन विदेशी खिलाड़ियों ने भी दी भारतीयों को बधाई

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्षगांठ पर बधाई दी है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एक्स पर लिखा, 'मेरे हर एक भारतीय दोस्त को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. मुझे आपके देश से बहुत प्यार है. मुझे सभी अच्छे लोग पसंद हैं. जय हिंद'.

 ग्रीम स्मिथ ने एस20 से बातचीत में कहा, 'भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर, मैं देश और दुनिया भर में सभी भारतीयों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खास रिश्ते का जश्न मनाता हूं'.

ये भी पढ़ें : बारिश की वजह से बदला मैच का पूरा गणित, सेशन की टाइमिंग भी हुई चेंज, जानिए कितने बजे तक होगा दिन का खेल

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka Live Score: 2 गेंदों में गिरा श्रीलंका का पहला विकेट, सिराज का कमाल, भारत ने पहली पारी में बनाए 462 रन

India vs Sri Lanka, 1st Test Live Score: गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 462 रन पर खत्म हो गई, जिसके बाद श्रीलंका की पहली इनिंग का आगाज हो चुका है. Mon, 17 Aug 2026 09:44:10 +0530

  Videos
See all

गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, 4 लड़कियां डूबीं |Patna News | Breaking News | Bakhtiyarpur #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T05:15:08+00:00

Birbhum में भीषण आग, 7 की मौत | West Bengal | Birbhum Fire | Breaking News | Fire Accident #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T05:16:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers