Mount Abu Tourism: बारिश में जन्नत बन जाता है राजस्थान का ये हिल स्टेशन, देश के टॉप मानसून डेस्टिनेशन में मिली जगह
Mount Abu Tourism Monsoon Destinations: मेक माय ट्रिप की देश के टॉप मानसून डेस्टिनेशन सूची में राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू को 29वां स्थान मिला है. बारिश के मौसम में यहाँ के गोल्डन हॉर्न, गोमुख मंदिर, टोड रॉक और गुरु शिखर जैसे व्यू पॉइंट्स की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. 5 किमी का गोल्डन हॉर्न ट्रेक और मेंढक जैसी आकृति वाला टोड रॉक पर्यटकों के मुख्य आकर्षण हैं. वहीं, गुरु शिखर से शेरगांव का 7 किमी का ट्रेक झरनों और वादियों का सुंदर नजारा दिखाता है. मानसून में सुरक्षित ट्रैकिंग के लिए अच्छी ग्रिप वाले जूते पहनने और साथ में गाइड रखने की सलाह दी गई है.
'25-30 धुरंधर एक्टर्स की फिल्म है', 'वेलकम टू द जंगल' की स्टारकास्ट पर बोले सुनील शेट्टी, यंग सितारों को दी सलाह
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी मल्टी स्टारर फिल्मों में से एक होने वाली है. इस फिल्म में कलाकारों की इस भारी-भरकम फौज के साथ काम करने के अनुभव पर सुनील शेट्टी ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि यह किसी एक स्टार की नहीं, बल्कि 25-30 धुरंधर एक्टर्स की फिल्म है और यही इसका सबसे बड़ा आकर्षण है. सुनील के मुताबिक, आजकल के युवा एक्टर्स को मल्टी-स्टारर फिल्मों से डरना नहीं चाहिए और किसी भी फिल्म की असली सफलता एक-दूसरे का सपोर्ट करने में हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

























