Responsive Scrollable Menu

Independence Day 2026: प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन एक्ट्रेसेस के परिवार का रहा है आर्मी से कनेक्शन

Independence Day 2026: बॉलीवुड में सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेसेस ने भी देशभक्ति से जुड़े कई किरदार निभाए हैं. जिनके काम को लेकर काफी पसंद किया. फिल्मों में कलाकार को सैनिक, पुलिस या देश के लिए लड़ने वाले किरदार में देखकर गर्व महसूस होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिनका सेना और देशसेवा से रिश्ता बचपन से हुआ है. इनमें से किसी एक्ट्रेस के पिता सेना में रहे, तो किसी की पैरेंट्स आर्मी में मेडिकल डिपार्टमेंट थे. इतना ही नहीं किसी का पूरा बचपन सैन्य छावनियों और पोस्टिंग के बीच गुजरा था. आइए 15 अगस्त के मौके पर जानते हैं कि उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिनका नाता आर्मी से रहा है. 

प्रियंका चोपड़ा

इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा का आर्मी से खास रिश्ता रहा है. उनके पैरेंट्स अशोक चोपड़ा और डॉ. मधु चोपड़ा भारतीय सेना के मेडिकल कोर में डॉक्टर थे. जानकारी के मुताबिक, उनके माता-पिता ने सेना कर्नल के पद तक सेवाएं दीं. इस दौरान उनकी अलग जगह पर कई बार पोस्टिंग हुई, जिससे प्रियंका अलग-अलग शहरों में बचपना बीता था, आगे चलकर यह एक्सपीरियंस उनकी पर्सनैलिटी का भी हिस्सा बना. 

अनुष्का शर्मा

जानकारी के मुताबिक, क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पाप अजय कुमार शर्मा आर्मी में कर्नल थे. उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान भी अपनी सेवा दी थी. उनका बचपन सैन्य माहौल के बीच बीता था. इस दौरान अनुशासन, समय की पाबंदी और जिम्मेदारी उनकी लाइफ का हिस्सा थी. एक्ट्रेस कई इंटरव्यू में अपने आर्मी बैकग्राउंड को लेकर बात कर चुकी हैं. 

प्रीति जिंटा

इस बंटवारा 1947 को लेकर चर्चा में चल रहीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के पिता भी इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे, जिनका नाम दुर्गानंद जिंटा था. उन्होंने अपने पिता को बहुत ही कम उम्र में खो दिया था. हाालंकि, पिता के निधन की वजह से उनके जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा. उनकी मां ने उन्हें पाला-पोसा था. बाद में बॉलीवुड में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और देशभक्ति से जुड़ी कई फिल्मों में नजर आईं. 

रकुल प्रीत सिंह

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था, उन्होंने की उनके पिता कर्नल राजेंद्र सिंह सेना में अधिकारी रहे हैं. आर्मी बैकग्राउंड होने की वजह से उन्होंने अपनी लाइफ में अनुशासन सीखा, जिससे उन्हें कॉन्फिडेंस मिला. उनका बचपन आर्मी कैंटोनमेंट में बीता,जिससे उन्होंने समय की पाबंदी और फिटनेस के फायदों के बारे में जाना. 

ये भी पढ़ें: Independence Day 2026: एक अंग्रेज ने बनाई थी भारत की पहली देशभक्ति फिल्म, लीड रोल में थे अशोक कुमार

Continue reading on the app

Paddy Farming : जल जाएंगे पौधे, उड़ जाएगी खाद...धूप में यूरिया छिड़कना इतना खतरनाक, जानिए कैसे?

Paddy crop fertilizer : धान की फसल में दोपहर के समय यूरिया डालना बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है. तेज धूप और ज्यादा तापमान की वजह से यूरिया पौधे को मिलने की जगह हवा में उड़कर बेकार हो जाता है. इससे किसानों की लागत तो बढ़ती ही है, पैदावार भी घट जाती है. शाहजहांपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. हादी हुसैन लोकल 18 से बताते हैं कि खाद डालने के समय का सही ध्यान रखना बहुत जरूरी है. अगर आप दोपहर की कड़क धूप में यूरिया का छिड़काव करेंगे तो 30% से 50% तक यूरिया वाष्पीकरण के जरिए हवा में उड़कर नष्ट हो सकता है. धूप तेज में यूरिया के दाने धान के पौधों की पत्तियों पर चिपक जाते हैं, जो पत्तियों को जला देते हैं. खाद बेकार जाने से किसानों का पैसा पानी में बह जाता है

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने देवदत्त पड्डीकल की पारी को क्यों बताया खास?

भारतीय क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने देवदत्त पडिक्कल के शानदार प्रदर्शन और टीम की WTC फाइनल 2026 की तैयारियों पर बात की. उन्होंने खिलाड़ियों की अनुकूलन क्षमता और चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर जोर दिया. #CricketNews #TeamIndia #WTC2026 #SitanshuGotak #DevduttPadikkal Sat, 15 Aug 2026 22:15:16 +0530

  Videos
See all

Begusarai Hospital Viral Video: पैर टूटा तो डॉक्टर ने गत्ता बांध दिया! Viral Video | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T16:40:07+00:00

Independence day 2026 : ''हमारे सपने और संकल्प बड़े होने चाहिए'' #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T16:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers