कैंची या चाकू में लग गई है जंग? प्याज और नमक का कॉम्बिनेशन कर देगा कमाल, जानें धाकड़ ट्रिक
Simple Trick To Remove Rust: अगर चाकू या कैंची पर जंग लग गई है, तो प्याज और नमक का आसान घरेलू उपाय मददगार साबित हो सकता है. यह तरीका हल्की जंग को साफ करने में सहायक माना जाता है और इसके लिए किसी महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं पड़ती है. आप घर पर सावधानी के साथ इस ट्रिक को अपना सकते हैं.
NEET UG Re-Exam 2026: आज जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, परीक्षा 21 जून को; जानें पूरी डिटेल्स
NEET UG Re-Exam 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज, 14 जून को जारी किए जाने की उम्मीद है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
परीक्षा और एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया
NEET UG री-एग्जाम का आयोजन 21 जून, 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- "NEET UG Re-Exam Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग और समय-सारणी
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन रिपोर्टिंग समय से पहले केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है। प्रवेश के समय चेकिंग और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी।
- प्रवेश और फ्रिस्किंग: सुबह 11:00 बजे से।
- गेट बंद होने का समय: दोपहर 1:30 बजे (इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा)।
- परीक्षा शुरू: दोपहर 2:00 बजे।
- परीक्षा समाप्त: शाम 5:15 बजे।
री-एग्जाम में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव
NTA ने इस बार परीक्षा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कुछ बड़े बदलाव किए हैं:
- अवधि: परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है।
- रफ वर्क: उम्मीदवारों को अब दो के बजाय चार पेज रफ कार्य के लिए मिलेंगे। दो पेज प्रश्न पुस्तिका के शुरुआत में और दो अंत में दिए जाएंगे, ताकि सभी छात्रों को गणना करने में आसानी हो।
एग्जाम सिटी स्लिप भी करें चेक
परीक्षा में बैठने वाले योग्य उम्मीदवार पहले ही अपनी एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए भी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लिंक उपलब्ध कराया गया है। सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए गए नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर और परीक्षा केंद्र के पते को सावधानीपूर्वक चेक कर लें। यदि कोई विसंगति (Discrepancy) दिखे, तो तुरंत NTA से संपर्क करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








