Responsive Scrollable Menu

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹52 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को 52.57 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी डिजास्टर रिकवरी IT इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी और अगले 5 साल तक उसका संचालन भी करेगी। शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Continue reading on the app

Batwara 1947 cast: सनी देओल, प्रीति जिंटा से अली फजल तक... आमिर खान की फिल्म के किरदारों की झलक आई सामने

Batwara 1947 cast: आगामी पीरियड-ड्रामा ‘बंटवारा 1947’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसने विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़ी भावनाओं की झलक दिखाई थी। अब मेकर्स ने फिल्म के सभी मेन किरदारों के पोस्टर्स जारी कर दिए हैं।

सनी देओल, प्रीति जिंटा समेत स्टार कास्ट का लुक रिवील
आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म के नए पोस्टर्स इंस्टाग्राम पर जारी किए हैं जिसमें कलाकारों की झलक देखने को मिलती है। सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अपने किरदारों में पूरी तरह ढले हुए दिखाई दे रहे हैं। हर पोस्टर विभाजन के दौर की पीड़ा, संघर्ष और इंसानी जज्बे को दिखाती है।

पोस्टर्स से यह संकेत मिलता है कि फिल्म केवल ऐतिहासिक घटनाओं तक सीमित नहीं होगी, बल्कि उन लोगों की कहानी भी बताएगी जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में साहस और उम्मीद को जिंदा रखा।

कैरेक्टर पोस्टर्स साझा करते हुए फिल्म की टीम ने लिखा- 'बंटे हुए संसार में, उनकी कहानी हिम्मत की मिसाल थी। मिलिए उन लोगों से जिन्होंने यह सब सहा।'

‘लाहौर 1947’ का नाम बदलकर हुआ ‘बंटवारा 1947’
इस फिल्म का नाम पहले ‘लाहौर 1947’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता आमिर खान हैं।

फिल्म खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि लंबे समय बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी एक बड़े ऐतिहासिक विषय पर साथ काम कर रही है।

विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है कहानी
‘बंटवारा 1947’ की कहानी प्रसिद्ध साहित्यकार असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नइ वेख्या, ओ जम्याइ नइ’ से प्रेरित है।

कहानी भारत विभाजन के समय की है, जब एक मुस्लिम परिवार लखनऊ से लाहौर पहुंचता है और उन्हें एक ऐसी हवेली रहने को दी जाती है जिसे एक हिंदू परिवार छोड़कर जा चुका माना जाता है। लेकिन हालात तब बदल जाते हैं जब उन्हें पता चलता है कि उस हवेली में अभी भी हिंदू परिवार रह रहा है और वहां से जाने को तैयार नहीं है। इसके बाद शुरू होता है रिश्तों, पहचान और इंसानियत का भावनात्मक संघर्ष।

‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs NED W: स्मृति मंधाना का महारिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय, तोड़ा मिताली-हरमन का कीर्तिमान

Smriti Mandhana Record: नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में स्मृति मंधाना ने 74 रन की धमाकेदार पारी खेली. 47 गेंदों का सामना करते हुए मंधाना ने अपनी इस पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया. उनकी इस पारी से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया. मंधाना ने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड भी नाम किए. Wed, 17 Jun 2026 21:02:28 +0530

  Videos
See all

UP Politics: बीच डिबेट में भिड़े रोहित सिंह और AAP नेता | Aap Party | Rohit Singh | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T16:05:01+00:00

Rubika Liyaquat | News Ki Pathshala: राजभर-मौर्य का दावा.. 'टूट जाएगी सपा'!#mamata #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T16:04:59+00:00

प्रोस्टेट का क्या काम है? [How the Prostate Works] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T16:05:24+00:00

UP Politics: 'सब तरह का परिवारवाद,परिवारवाद ही माना जाएगा'-Rajkumar Bhati | SP | AAP | BJP | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T16:05:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers