Responsive Scrollable Menu

25 साल के अमन ₹51.98 हजार करोड़ के मालिक बने:MIT छोड़ 4 साल में AI प्लेटफॉर्म 'कर्सर' बनाया, स्पेसएक्स ने ₹5.67 लाख करोड़ में खरीदा

इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने AI कोडिंग प्लेटफॉर्म 'कर्सर' की पैरेंट कंपनी एनिसफियर को 60 अरब डॉलर यानी करीब 5.67 लाख करोड़ रुपए में खरीदने के लिए एक मर्जर एग्रीमेंट किया है। इस डील के बाद कर्सर के 25 वर्षीय भारतीय मूल के को-फाउंडर अमन संगर की अनुमानित नेटवर्थ बढ़कर 5.5 अरब डॉलर यानी करीब 51.98 हजार करोड़ रुपए हो गई है। न्यूयॉर्क में जन्मे अमन संगर ने 14 साल की उम्र में कोडिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। 2022 में 21 साल की उम्र में अमन ने अपने तीन क्लासमेट्स- माइकल ट्रुएल, सुआलेह आसिफ और अरविद लुन्नेमार्क के साथ मिलकर कॉलेज छोड़ दिया। इन चारों ने इसी साल 'कर्सर' की शुरुआत की थी। मैकेनिकल से AI कोडिंग तक का सफर शुरुआत में इन चारों फाउंडर्स ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग इंडस्ट्री के लिए एक AI कोपायलट बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना फोकस बदला और AI- असिस्टेड कोडिंग प्लेटफॉर्म बनाने पर काम शुरू किया। लिंक्डइन पर अमन संगर ने अपने मिशन को बेहद आसान शब्दों में समझाया है- "सॉफ्टवेयर बनाने के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करना।" कर्सर कंपनी में अमन संगर की भूमिका एनिसफियर कंपनी में अमन संगर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में काम कर रहे हैं। वहीं उनके साथी माइकल ट्रुएल CEO की भूमिका में हैं और सुआलेह आसिफ प्रोडक्ट हेड के तौर पर काम देख रहे हैं। अमन संगर ने कर्सर की तेज ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां वे प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी, डिस्ट्रीब्यूशन और कम्युनिटी बिल्डिंग का काम संभालते हैं। क्या है कर्सर प्लेटफॉर्म? कर्सर एक AI बेस्ड कोडिंग टूल है। इसे इस तरह बनाया गया है, ताकि सॉफ्टवेयर डेवलपर्स बहुत आसानी और तेजी से अपना कोड लिख सकें, उसमें सुधार कर सकें और उसे समझ सकें। पुराने कोडिंग टूल्स की तरह यह सिर्फ आगे का शब्द सुझाने (ऑटो-कम्प्लीट) का काम नहीं करता, बल्कि एक समझदार जोड़ीदार की तरह मदद करता है। यह आपके पूरे प्रोजेक्ट के कोड को एक साथ समझ सकता है और बड़ी से बड़ी कोडिंग समस्याओं को पल भर में हल कर देता है। अपनी इसी खूबी की वजह से यह डेवलपर्स और बड़ी कंपनियों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और AI की दुनिया में तेजी से उभर रहा है। रिकॉर्ड कमाई: सालाना रेवेन्यू 4 अरब डॉलर पहुंचा कर्सर प्लेटफॉर्म ने नवंबर 2025 में 1 अरब डॉलर यानी करीब 9.45 हजार करोड़ रुपए के सालाना रेवेन्यू का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद भी कंपनी की ग्रोथ नहीं रुकी और फोर्ब्स के अनुसार, इस महीने की शुरुआत तक कर्सर का सालाना रेवेन्यू 4 अरब डॉलर यानी 37.81 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया। मौजूदा समय में एनवीडिया, एडोबी, उबर, शॉपिफाई और पेपैल जैसी लगभग 50,000 कंपनियों के लाखों सॉफ्टवेयर डेवलपर्स कोड जनरेट और एडिट करने के लिए कर्सर का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्पेसएक्स डील की खास बातें स्पेसएक्स ने मंगलवार को ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन (शेयरों के जरिए) के तहत एनिसफियर के टेकओवर के लिए मर्जर एग्रीमेंट साइन किया है। यह घोषणा स्पेसएक्स के नैस्डैक पर रिकॉर्ड-ब्रेकिंग IPO आने के ठीक चार दिन बाद हुई है। स्पेसएक्स ने कहा है कि उसे 2026 की तीसरी तिमाही तक इस मर्जर प्रक्रिया के पूरा होने की उम्मीद है। अमन संगर ने X पर पोस्ट किया- "कुछ बहुत ही मजबूत मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए उत्साहित हूं!" अमन संगर का बैकग्राउंड और भारतीय कनेक्शन कर्सर की शुरुआत से पहले अमन संगर ने ब्रिजवाटर एसोसिएट्स और गूगल में इंटर्नशिप की थी, साथ ही वे अपनी खुद की AI कंसल्टेंसी भी चलाते थे। उनके पिता अरविंद संगर IIT बॉम्बे के पूर्व छात्र और हेज फंड प्रोफेशनल हैं, जबकि उनकी मां शिल्पा संगर एक ऑर्थोडॉन्टिस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं। अमन की यह सफलता वैश्विक AI को आकार दे रहे भारतीय मूल के उन फाउंडर्स की बढ़ती लहर का हिस्सा है, जो IIT या बेंगलुरु से नहीं, बल्कि MIT और सिलिकॉन वैली से उभर रहे हैं।

Continue reading on the app

‘तुम ही हो बंधु’ की यादें हुईं ताजा, ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘बंधु 2.0’ रिलीज, दोस्ती और नॉस्टैल्जिया का लगा तड़का

Cocktail 2 Bandhu 2.0 Song: बॉलीवुड की कुछ फिल्में और उनके गाने ऐसे होते हैं जो सालों बाद भी लोगों की यादों में ताजा बने रहते हैं. साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल का सुपरहिट गाना ‘तुम ही हो बंधु, सखा तुम ही’ भी उन्हीं गानों में से एक है. ये गाना सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं था, बल्कि दोस्ती, मस्ती और जिंदगी को खुलकर जीने का एक एहसास बन गया था.अब एक बार फिर वही जादू लौट आया है, लेकिन नए अंदाज और नए स्वैग के साथ.

फिल्म कॉकटेल 2 के मेकर्स ने मच अवेटेड गाना ‘बंधु 2.0’ रिलीज कर दिया है. इस नए वर्जन में पुराने गाने की आत्मा को बरकरार रखते हुए उसे मॉडर्न म्यूजिक और नई जनरेशन के टेस्ट के हिसाब से पेश किया गया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और फैंस इसे पुराने क्लासिक की नई पेशकश के तौर पर देख रहे हैं.

दोस्ती की मिसाल और नॉस्टैल्जिया का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

‘बंधु 2.0’ सिर्फ एक रीमिक्स या रीक्रिएटेड सॉन्ग नहीं है, बल्कि ये दोस्ती के उस एहसास को फिर से जिंदा करने की कोशिश है जिसने पहली कॉकटेल को युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था. गाने में दोस्ती, साथ बिताए गए खूबसूरत पल, जिंदगी के उतार-चढ़ाव में साथ खड़े रहने वाले दोस्तों की अहमियत और उन रिश्तों की गर्माहट को दिखाया गया है जो समय के साथ और मजबूत हो जाते हैं. यही वजह है कि गाना सुनते ही दर्शकों को पुराने दिनों की यादें ताजा होने लगती हैं.

रिलीज से पहले ही ट्रोलिंग पर मजेदार अंदाज

इस बार मेकर्स ने गाने में एक दिलचस्प और मजेदार ट्विस्ट भी जोड़ा है. गाने के प्रमोशनल वीडियो में फिल्म के कलाकार खुद यह कहते नजर आते हैं कि गाना रिलीज होते ही ट्रोलिंग शुरू हो जाएगी. इस सेल्फ-अवेयर ह्यूमर ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. आमतौर पर जब किसी लोकप्रिय गाने का नया वर्जन बनाया जाता है तो उसकी तुलना पुराने गाने से होना तय माना जाता है. ऐसे में मेकर्स ने पहले ही मजाकिया अंदाज में इस बात को स्वीकार कर लिया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस का मानना है कि ये तरीका गाने के प्रमोशन को और ज्यादा दिलचस्प बना रहा है.

पुरानी आत्मा, नया म्यूजिक

‘बंधु 2.0’ की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें पुराने गाने की भावनाओं को बनाए रखा गया है, लेकिन म्यूजिक को पूरी तरह नए अंदाज में पेश किया गया है. गाने में आधुनिक बीट्स, फ्रेश अरेंजमेंट और आज की पीढ़ी को पसंद आने वाला म्यूजिकल टच देखने को मिलता है. हालांकि इसके बावजूद इसमें वो भावनात्मक जुड़ाव बरकरार है जिसने ‘तुम ही हो बंधु’ को एक यादगार गीत बनाया था. यही वजह है कि ये गाना पुराने और नए दोनों तरह के दर्शकों को जोड़ने की क्षमता रखता है. 

टीम ने फिर बनाया जादू

‘बंधु 2.0’ के पीछे एक बार फिर शानदार म्यूजिकल टीम काम कर रही है. गाने का म्यूजिक मशहूर सिंगर प्रीतम ने तैयार किया है, जबकि अपनी दमदार आवाज से इसे सजाया है कविता सेठ और नीरज श्रीधर ने. गाने के बोल जाने-माने गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं. इन तीनों कलाकारों की जुगलबंदी पहले भी कई यादगार गाने दे चुकी है और इस बार भी दर्शकों को एक ऐसा ट्रैक मिला है जो दोस्ती की प्लेलिस्ट में लंबे समय तक जगह बनाए रख सकता है.

नई पीढ़ी का नया फ्रेंडशिप एंथम?

जब ‘तुम ही हो बंधु’ रिलीज हुआ था, तब वो युवाओं के बीच दोस्ती का एंथम बन गया था. कॉलेज फेस्ट, रोड ट्रिप्स, दोस्तों की पार्टियां और कई यादगार मौकों पर यह गाना सुनाई देता था. अब ‘बंधु 2.0’ को उसी विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. गाने का अंदाज आधुनिक है, लेकिन इसकी भावनाएं वही पुरानी हैं दोस्ती, अपनापन और जिंदगी को साथ मिलकर जीने का जश्न. कई म्यूजिक लवर्स का मानना है कि ये गाना नई पीढ़ी के लिए एक नया फ्रेंडशिप एंथम बन सकता है.

19 जून को रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’

फिल्म कॉकटेल 2 का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. वहीं फिल्म को दिनेश विजन, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने लिखी है. मेकर्स को उम्मीद है कि पहली फिल्म की तरह इसका सीक्वल भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा. फिल्म 19 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. खास बात ये है कि इसकी एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'साथ में सोना पड़ेगा, कपड़े उतारो...', जब इन एक्ट्रेसेस से हुई थी गंदी-गंदी डिमांड, खुद सुनाई थी आपबीती

Continue reading on the app

  Sports

Smriti Mandhana Record: स्मृति मंधाना ने कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? वर्ल्ड क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

Women's T20 World Cup 2026 के 10वें मैच में स्मृति मंधाना ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 74 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. Wed, 17 Jun 2026 20:49:48 +0530

  Videos
See all

Khabardar : पीएम मोदी से मुकालात के बाद क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप ? | Donald Trump | PM Modi | G7 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T15:44:21+00:00

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ की फिटनेस ने जीता दिल #tigershroff #entertainment #aajtak #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T15:45:30+00:00

Sara Tendulkar: बांद्रा में कैमरे में कैद हुईं सारा तेंदुलकर #saratendulkar #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T15:45:28+00:00

Shilpa Shetty: योगा कार्यक्रम में नजर आईं शिल्पा शेट्टी #shilpashetty #shortsvideo #ytshorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T15:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers