PM Narendra Modi ने किसानों को सस्ता Urea दिया, लाल किले से वैश्विक संकट का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के कारण वैश्विक कीमतों में तेजी के बावजूद सरकार ने किसानों को दो सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले उर्वरकों - यूरिया और डीएपी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया है। उन्होंने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकार ने नागरिक देवो भव के मंत्र के साथ काम किया है और एक के बाद एक कदम उठाए हैं। मोदी ने कहा, हमने कभी नहीं सोचा था कि यह समस्या (पश्चिम एशिया संकट) पैदा होगी।
लेकिन संकट के इस दौर में इन सभी प्रयासों ने बोझ को कम करने में मदद की है। आज हमारे देश में गैस, पेट्रोल और यूरिया उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यवधानों ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है, और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल के बावजूद सरकार ने यूरिया और डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) की उपलब्धता सुनिश्चित की है।
उन्होंने कहा, वैश्विक स्तर पर यूरिया की कीमत 3,000 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गई, लेकिन हमने किसानों पर यह बोझ नहीं पड़ने दिया। सरकार इस लागत को वहन कर रही है। विश्व स्तर पर 3,000 रुपये प्रति बोरी की लागत वाला यूरिया हमारे किसानों को 300 रुपये में दिया जा रहा है।
मोदी ने कहा, इसके अलावा डीएपी की वैश्विक कीमत बढ़कर 5,000 रुपये प्रति बोरी हो गई है, लेकिन हम इसे किसानों को 1,350 रुपये प्रति बोरी की दर से दे रहे हैं। मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के तहत आयात पर निर्भरता कम करने और आत्मनिर्भरता हासिल करने की आवश्यकता को भी दोहराया।
AUS vs BAN: 426 रन पर सिमटी बांग्लादेश की पहली पारी, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू 161/4
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 228 रनों की बड़ी बढ़त बना ली है. मेहदी हसन मिराज की अर्धशतकीय पारी और जोश हेजलवुड के 6 विकेट के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी कमजोर रही. अब चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया वापसी की कोशिश करेगा.
The post AUS vs BAN: 426 रन पर सिमटी बांग्लादेश की पहली पारी, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू 161/4 appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








