A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

अन्नामलाई 14 सितंबर को अपनी पार्टी घोषित करेंगे:टीम में 50 से कम उम्र के ही सदस्य होंगे; ‘वी द लीडर’ आंदोलन चला रहे

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई 14 सितंबर को अपनी नई पार्टी के नाम, नीति और संगठन की घोषणा करेंगे। वे नवंबर-दिसंबर में पूरे राज्य का दौरा करेंगे। अन्नमलाई ‘वी द लीडर’ आंदोलन के जरिए युवाओं को जोड़ रहे हैं। अपने गृहनगर अरावकुरिची में प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। पार्टी के जिला समन्वयकों में 50 साल से छोटे लोग ही होंगे। 2 टारगेट पर ही फोकस 1. ओबीसी+एमबीसी: अभिनेता से नेता बने सीएम सी. जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके ने दलित और अल्पसंख्यक वोटों पर मजबूत पकड़ बनाई है। इसलिए अन्नामलाई गैर-दलित वोट बैंक, विशेषकर ओबीसी, एमबीसी (मोस्ट बैकवर्ड क्लास) और सामान्य वर्ग पर फोकस करेंगे। 2. कोंगु क्षेत्र: इस क्षेत्र को सत्ता का प्रवेश द्वार कहते हैं। यहां 57 विस सीटें हैं। किसी धार्मिक पहचान के अन्ना यहां के मध्यम वर्गीय किसान, व्यापारी पर फोकस करेंगे। अन्नामलाई ने 2020 में भाजपा जॉइन की, 6 साल बाद इस्तीफा अन्नामलाई ने 25 अगस्त 2020 को BJP जॉइन की थी। उस समय वे कर्नाटक कैडर के पूर्व IPS अधिकारी थे। पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद तमिलनाडु BJP का उपाध्यक्ष बनाया गया था। 2021 को उन्हें तमिलनाडु BJP का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अप्रैल 2025 तक इस पद पर रहे। तमिलनाडु में BJP के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान चलाया। एन मन्न, एन मक्कल (मेरी धरती, मेरे लोग) यात्रा निकाली, जिसके जरिए राज्यभर में जनसंपर्क किया। 2021 विधानसभा चुनाव में अरवाकुरिची सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। DMK सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लगातार उठाया। 2024 लोकसभा चुनाव में कोयंबटूर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 6 जून: अन्नमलाई ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज में अन्नामलाई ने कहा था कि आज हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में 2031 में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मेरे लिए यह तय करना बहुत मुश्किल था कि मैं बीजेपी का सदस्य रहूं या तमिल लोगों से जुड़ा रहूं। मैंने 4 दिसंबर 2025 को पार्टी को बताया कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। पार्टी ने मुझसे कहा कि पहले चुनाव हो जाने दें, फिर जाएं। अन्नामलाई ने 2 जून को भाजपा से इस्तीफा दिया था। लेटर शुक्रवार को सामने आया। उन्होंने इस्तीफे की वजह बताते हुए लिखा कि पिछले 18 महीनों से आलाकमान के साथ उनके मतभेद चल रहे हैं। अब उनके विचार एक जैसे नहीं रहे। इधर, तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष के नागराजन ने भी पार्टी से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अन्नामलाई कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी रहे हैं। नौकरी छोड़कर 2020 में भाजपा से जुड़े। पार्टी ने पहले उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष और फिर अध्यक्ष बनाया। अन्नामलाई के रहते हुए बीजेपी ने 2021 और 2026 विधानसभा चुनाव लड़ा। दोनों ही चुनावों में भाजपा का वोट शेयर 2% से ज्यादा नहीं बढ़ सका। अन्नामलाई का इस्तीफा, 3 बड़ी बातें… 1. मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में आया था पीएम मोदी जी के नेतृत्व से प्रेरित होकर मैं 6 साल पहले भाजपा में शामिल हुआ था। मेरा मकसद तमिलनाडु में बदलाव लाना और राज्य में राजनीति के तौर-तरीकों को बेहतर बनाना था। 2. बदलाव की लहरें उठीं, लेकिन टिकी नहीं मैं बीजेपी नेतृत्व का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझ जैसे युवा और अनुभवहीन व्यक्ति पर भरोसा करके बड़ी जिम्मेदारियां और नेतृत्व के पद सौंपे। राज्य की जनता कई दशकों से चली आ रही आम राजनीतिक चर्चाओं से ऊब चुकी थी और बदलाव चाहती थी। पिछले दशक में कई बार बदलाव की लहरें उठीं, लेकिन वे टिक नहीं पाईं। 3. भाजपा की टॉप लीडरशिप के साथ मतभेद पिछले 18 महीनों में टॉप लीडरशिप के साथ कुछ मतभेद रहे हैं। तमिलनाडु की राजनीति को आगे बढ़ाने के तरीके को लेकर उनके और पार्टी नेतृत्व के विचार अब मेल नहीं खाते। भाजपा को कितना नुकसान, 3 संभावनाएं... लेकिन नुकसान सीमित भी रह सकता है, 2 वजह... तमिलनाडु में BJP को सिर्फ 1 सीट मिली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में BJP सिर्फ 1 सीट जीत पाई, जबकि एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीटें मिलीं। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। ……………. यह खबर भी पढ़ें… क्या BJP का ही सीक्रेट प्लान है अन्नामलाई का इस्तीफा: थलापति-DMK होंगे निशाने पर, AAP और TVK जैसे मॉडल पर चलेगी नई पार्टी 17 जून 2015 की बात है। के. अन्‍नामलाई कर्नाटक के उडुपी के SP थे। तैनाती के 6 महीने बाद 17 साल की एक लड़की की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया। अन्नामलाई परिवार से मिलने पहुंचे। लड़की की मां ने उनसे पूछा- ‘क्या मेरी बच्ची को वापस ला सकते हो? अन्नामलाई ने जवाब दिया- ‘नहीं, लेकिन मैं यह कर सकता हूं कि वो सबके दिलों में रहे, सबको याद रहे।’ पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

News Ki Pathshala | भारत के लिए बड़ा दिन.. PM Modi आज किन बड़े नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक?

PM Modi in G7 Summit | वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों (Bilateral Meetings) ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में खास ध्यान आकर्षित किया है। दुनिया के विभिन्न देशों के नेताओं के साथ हुई मुलाकातों को भारत की कूटनीतिक रणनीति और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। #newskipathshala #pmg7 #pmmodi #g7summit #indiaatg7 #globaldiplomacy #indiaforeignpolicy #worldleaders #geopolitics #internationalrelations #breakingnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Kylian Mbappe Double goal: एम्बाप्पे का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, फ्रांस ने दर्ज की सेनेगल पर 3-1 की धमाकेदार जीत

FIFA World Cup 2026 France vs Senegal highlights: फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने की दावेदार फ्रांस ने अपने स्टार किलियन एम्बाप्पे के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के दम पर सेनेगल पर 3-1 की धमाकेदार जीत दर्ज की. पहले हाफ के खेल में भले ही फ्रांस का खेल सेनेगल के खिलाफ फीका नजर आया लेकिन दूसरे हाफ में मैच पलट गया. Wed, 17 Jun 2026 06:12:33 +0530

  Videos
See all

Big Breaking on PoK Violent Protests LIVE: अभी-अभी PoK में लाशें गिरना शुरू? | PAK Crisis | Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T01:40:09+00:00

Pm Modi, Donald Trump: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद मोदी-ट्रंप की पहली मुलाकात! | Modi Trump Meeting #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T01:41:36+00:00

Pope On Iran Deal: पोप लियो ने US-ईरान डील का किया स्वागत | Iran Peace | Donald Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T01:44:02+00:00

PM Modi At G7 Summit France: G-7 समिट में पीएम मोदी | Trump | Breaking News| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T01:42:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once