Responsive Scrollable Menu

स्वतंत्रता दिवस पर CM धामी ने फहराया तिरंगा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, युवाओं और विकास के लिए 7 बड़े ऐलान

CM Dhami: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर बलिदानियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई और इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों तक जल्द राहत पहुंचाने, घायलों को बेहतर इलाज देने और क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, पेयजल व बिजली की व्यवस्था को जल्द ठीक करने पर सरकार का फोकस है।

2035 तक विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य

सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने 2035 तक विकसित उत्तराखंड बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सड़क, रेल और रोपवे कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और कई रोपवे परियोजनाओं से राज्य की कनेक्टिविटी बेहतर होने की बात उन्होंने कही।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ-बदरीनाथ पुनर्निर्माण, मंदिर माला मिशन, ऋषिकेश-हरिद्वार कॉरिडोर और शीतकालीन यात्रा जैसी योजनाओं से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है। उत्तराखंड अब धार्मिक पर्यटन के साथ वेलनेस, एडवेंचर टूरिज्म, फिल्म शूटिंग और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी आगे बढ़ रहा है।

युवाओं के लिए रोजगार और स्किल पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में काम कर रही है। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर और 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ के तहत सरकारी स्कूलों की कक्षा 11 और 12 के प्रतिभाशाली छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने की घोषणा भी बताई। पहले चरण में 10 हजार छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

खेल और महिलाओं-किसानों के लिए भी योजनाएं

सीएम ने बताया कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में 103 पदक जीते। अब 8 शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित करने की योजना है। महिला सशक्तिकरण के तहत 3 लाख से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य की अर्थव्यवस्था में भी बढ़ोतरी का दावा किया। उनके अनुसार पिछले एक साल में राज्य की GSDP में 7.23 प्रतिशत वृद्धि हुई और प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पिछले पांच वर्षों में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं।

सीएम धामी के 7 बड़े ऐलान

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और युवाओं से जुड़े 7 महत्वपूर्ण ऐलान किए। इनमें चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क, प्रदेश में पहला युवा आयोग और सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं, पूर्व सैनिकों व अग्निवीरों के लिए स्वरोजगार सहायता शामिल है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्यांश 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने, 18 से 30 साल के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना शुरू करने और IIT-IIM के सहयोग से मुफ्त उद्यमिता व कौशल प्रशिक्षण देने की घोषणा की गई। सरकार उद्यम शुरू करने के लिए बैंक ऋण की 30 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में देगी। साथ ही बहादुर बच्चों के लिए इसी साल से ‘बाल वीरता पुरस्कार’ शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां विकास के साथ राज्य की संस्कृति और पहचान भी मजबूत हो और रोजगार के साथ पलायन की समस्या का समाधान हो।

Continue reading on the app

Gen Z-Gen Alpha पर योगी सरकार का फोकस, जल्द आएगी नई यूथ पॉलिसी; स्किल, इनोवेशन और रोजगार पर जोर

CM Yogi: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नई यूथ पॉलिसी लाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यह नीति युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और रोजगार को एक साथ मजबूत करने की दिशा में काम करेगी.खास तौर पर Gen Z और Gen Alpha को ध्यान में रखते हुए नई तकनीकों और रोजगार के बदलते अवसरों पर फोकस किया जाएगा.

लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में युवाओं के लिए AI, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, साइबर सिक्योरिटी, एग्रीटेक, फिनटेक और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से युवाओं के लिए नए रोजगार और इनोवेशन के अवसर तैयार हो रहे हैं.

‘हर हाथ में स्किल और रोजगार’ का लक्ष्य

सीएम योगी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर युवा के पास कोई न कोई स्किल हो और उसे रोजगार या स्वरोजगार का अवसर मिले. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिए युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए ब्याज और गारंटी मुक्त लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने की मजबूरी से बाहर निकालने की दिशा में काम कर रही है. नई यूथ पॉलिसी के जरिए युवाओं की क्षमता और प्रतिभा को बेहतर अवसर देने की कोशिश की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 'हम भाषा और जाति के नाम पर बंटे, इसलिए कटे थे', CM योगी का सनातन विरोधी ताकतों पर तीखा प्रहार

 

छात्रों, खिलाड़ियों और स्टार्टअप युवाओं की होगी भागीदारी

नई यूथ पॉलिसी तैयार करने में प्रदेश के अलग-अलग वर्गों के युवाओं को शामिल किया जाएगा. इसमें विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों समेत अन्य युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई है. सरकार का प्रयास है कि नीति बनाते समय युवाओं की जरूरतों और बदलते रोजगार बाजार को ध्यान में रखा जाए.

9 लाख सरकारी नौकरियों और 22 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का दावा

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में युवाओं के लिए चल रही योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना, ऑपरेशन कायाकल्प और अभ्युदय योजना समेत कई योजनाओं की जानकारी दी. सीएम योगी ने दावा किया कि प्रदेश में पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं और करीब 4 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : सीएम योगी ने कहा- सत्ता की लिप्सा में सनातन राष्ट्र के टुकड़े कर दिए गए

 

 

Continue reading on the app

  Sports

2027 वर्ल्ड कप का मास्टर प्लान तैयार, 2 अक्टूबर से आगाज! 21 नवंबर को फाइनल... गांधी जयंती, अफ्रीका कनेक्शन और बदला फॉर्मेट

2027 ODI World Cup begin on October 2: 2027 का आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरू हो सकता है. महात्मा गांधी की 158वीं जयंती के दिन इस महाकुंभ का आगाज भारत और सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ उनके ऐतिहासिक जुड़ाव को खास श्रद्धांजलि देगा. 14 टीमों और 12 मैदानों वाले इस टूर्नामेंट में 'सुपर सीरीज' और 'सुपर सेवन' का नया रोमांचक फॉर्मेट देखने को मिलेगा. Sat, 15 Aug 2026 23:14:11 +0530

  Videos
See all

Abhinay Sir News : अभिनय सर को शिवम ने क्या सलाह दी ? #abhinaymaths #studentprotest #genz #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T19:36:38+00:00

Neet Paper Leak : सरकार से अभिनय सर ने क्या पूछा ? #abhinaymaths #abhinaysir #paperleak #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T19:32:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers