Gen Z-Gen Alpha पर योगी सरकार का फोकस, जल्द आएगी नई यूथ पॉलिसी; स्किल, इनोवेशन और रोजगार पर जोर
CM Yogi: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नई यूथ पॉलिसी लाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यह नीति युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और रोजगार को एक साथ मजबूत करने की दिशा में काम करेगी.खास तौर पर Gen Z और Gen Alpha को ध्यान में रखते हुए नई तकनीकों और रोजगार के बदलते अवसरों पर फोकस किया जाएगा.
लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में युवाओं के लिए AI, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, साइबर सिक्योरिटी, एग्रीटेक, फिनटेक और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से युवाओं के लिए नए रोजगार और इनोवेशन के अवसर तैयार हो रहे हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार बहुत शीघ्र एक नई यूथ पॉलिसी लेकर आ रही है... pic.twitter.com/bwAivTr96G
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 15, 2026
‘हर हाथ में स्किल और रोजगार’ का लक्ष्य
सीएम योगी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर युवा के पास कोई न कोई स्किल हो और उसे रोजगार या स्वरोजगार का अवसर मिले. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिए युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए ब्याज और गारंटी मुक्त लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने की मजबूरी से बाहर निकालने की दिशा में काम कर रही है. नई यूथ पॉलिसी के जरिए युवाओं की क्षमता और प्रतिभा को बेहतर अवसर देने की कोशिश की जाएगी.
यह भी पढ़ें: 'हम भाषा और जाति के नाम पर बंटे, इसलिए कटे थे', CM योगी का सनातन विरोधी ताकतों पर तीखा प्रहार
छात्रों, खिलाड़ियों और स्टार्टअप युवाओं की होगी भागीदारी
नई यूथ पॉलिसी तैयार करने में प्रदेश के अलग-अलग वर्गों के युवाओं को शामिल किया जाएगा. इसमें विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों समेत अन्य युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई है. सरकार का प्रयास है कि नीति बनाते समय युवाओं की जरूरतों और बदलते रोजगार बाजार को ध्यान में रखा जाए.
9 लाख सरकारी नौकरियों और 22 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का दावा
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में युवाओं के लिए चल रही योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना, ऑपरेशन कायाकल्प और अभ्युदय योजना समेत कई योजनाओं की जानकारी दी. सीएम योगी ने दावा किया कि प्रदेश में पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं और करीब 4 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : सीएम योगी ने कहा- सत्ता की लिप्सा में सनातन राष्ट्र के टुकड़े कर दिए गए
न बड़ा रेस्टोरेंट, न महंगा खाना... ₹100 की थाली से लाखों की बिक्री, जानें कैसे चल रहा ये कारोबार?
गांव के पास मुख्य सड़क पर चल रही एक छोटी-सी खाने की दुकान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वजह है इसकी कम कीमत वाली थाली और रोजाना मिलने वाले ग्राहकों के आंकड़े। दुकान से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद लोग इसके कारोबार और कमाई के तरीके को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol







