Responsive Scrollable Menu

हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी ईशा देओल:फिल्म 'घूंघट' का एलान; पुरानी मान्यताओं को चुनौती देगी कहानी

अभिनेत्री ईशा देओल अपने करियर में पहली बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी इस आगामी फिल्म का नाम 'घूंघट' है। इस फिल्म का निर्देशन 'माय फ्रेंड गणेशा' फेम डायरेक्टर राजीव एस रुइया कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण बेंगलुरु के प्रोड्यूसर देवेश कुमार नेटिव सिनेमाज के बैनर तले कर रहे हैं। ईशा ने बताया कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ समाज की पुरानी मान्यताओं को चुनौती देने और महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश देगी। फिल्म में ईशा का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा। स्क्रिप्ट और जॉनर ने किया आकर्षित ईशा देओल ने फिल्म से जुड़ने के अपने फैसले पर बात की। उन्होंने कहा कि हॉरर-कॉमेडी जॉनर उनके लिए मुख्य आकर्षण था। इस तरह की फिल्मों में रोमांच और हास्य का अच्छा मेल होता है, जिसे आज के समय में दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ईशा के मुताबिक, जॉनर के अलावा फिल्म की स्क्रिप्ट और उनका अनोखा किरदार ही मुख्य वजह थे, जिन्होंने उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। पुरानी मान्यताओं पर सवाल उठाएगी फिल्म अभिनेत्री ने बताया कि 'घूंघट' सिर्फ लोगों को डराने या हंसाने तक सीमित नहीं है। इसमें एक जरूरी सामाजिक संदेश छिपा है। यह कहानी लोगों को सालों से चली आ रही पुरानी रीतियों और मान्यताओं पर सवाल उठाने का साहस देगी। फिल्म में भरपूर ड्रामा, भावनाएं और कॉमेडी होगी, लेकिन इसका मुख्य फोकस व्यक्तिगत पहचान और अपनी बात पर मजबूती से टिके रहने के महत्व को दिखाना है। 'माय फ्रेंड गणेशा' के डायरेक्टर संभाल रहे कमान फिल्म का निर्देशन कर रहे राजीव एस रुइया को अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्हें बच्चों और परिवारों के बीच बेहद लोकप्रिय रही 'माय फ्रेंड गणेशा' फ्रेंचाइजी से पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने 'मैं कृष्णा हूं', 'डायरेक्ट इश्क' और हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'सांसें' का भी निर्देशन किया है। मेकर्स का मानना है कि पारिवारिक मनोरंजन और हॉरर विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ इस फिल्म को बेहतर बनाएगी। हर उम्र के दर्शकों के लिए होगी फिल्म प्रोड्यूसर देवेश कुमार इस फिल्म को एक ऐसे विजन के साथ तैयार कर रहे हैं, जिससे हर उम्र के दर्शक जुड़ाव महसूस कर सकें। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म में मनोरंजन और सार्थकता के बीच एक संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच ईशा देओल के इस नए प्रोजेक्ट ने फिल्म जगत और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Continue reading on the app

यूपी में NEET परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत, योगी सरकार ने किया बस किराये में 50 प्रतिशत छूट देने का ऐलान

UP News: उत्तर प्रदेश में नीटी-यूजी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोडवेज बसों के किराये 50 प्रतिशत छूट का ऐलान किया है.

खबर आगे अपडेट की जा रही है...

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs AFG A: अंपायर ने नकारा कैच और जीरो पर आउट होने से बचे वैभव सूर्यवंशी, 8 गेंदों में मिले 2 जीवनदान

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबले के दौरान वैभव सूर्यवंशी को 8 गेंदों में ही दो जीवनदान मिलते दिखे, उन्होंने पहला जीवनदान तो जीरो पर ही मिल गया था, जब अंपायर ने अफगान खिलाड़ी के पकड़े कैच तो नकार दिया. Wed, 17 Jun 2026 10:39:22 +0530

  Videos
See all

Vadodara के Sayaji Hospital के OPD में नमाज़ का वीडियो वायरल | Gujarat News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T06:03:45+00:00

Roshan Anand Brother Prince Yadav Death Case LIVE: प्रिंस यादव की मौत कैसे हुई? सनसनीखेज खुलासा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T05:58:54+00:00

Iran Us Deal Cancelled News LIVE: अमेरिका से भिड़ा इजरायल! | Netanyahu | Trump Vs Mojtaba | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T06:07:13+00:00

Farmer Protest: कर्ज के बोझ से परेशान किसान का अनोखा प्रदर्शन | shorts | Viral Video | Maharashtra | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T06:00:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers