Responsive Scrollable Menu

अब सरकारी दफ्तरों में भी AI की एंट्री! अधिकारियों को दी गई खास ट्रेनिंग

AI Training For Government Employees: लोकभवन में आयोजित AI प्रशिक्षण सत्र का मुख्य उद्देश्य क्या था? अधिकारियों और कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के किन पहलुओं की जानकारी दी गई? सरकारी कार्यप्रणाली में AI के उपयोग से कौन-कौन से संभावित लाभ मिल सकते हैं?

Continue reading on the app

भारतीय कोच बोले- वैभव सूर्यवंशी शांत स्वभाव का लड़का:श्रीलंकाई खिलाड़ियों को व्यवहार करना सिखाना चाहिए, कल मैच में धक्का-मुक्की हुई थी

इंडिया-ए के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की धक्का-मुक्की की कंट्रोवर्सी टीम इंडिया तक पहुंच गई है। टीम के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को कहा कि सूर्यवंशी शांत स्वभाव का लड़का है, लेकिन पता नहीं उसे कैसे उकसाया गया। बहुतुले ने यह बात मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा- वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और सीख रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वैभव को पूरी जानकारी दी जाए कि ऐसा क्यों हुआ। वह एक युवा बच्चा है जिसके ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां हैं। मुझे उम्मीद है कि वह इस बात को समझेगा और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएगा। इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है। सोमवार को दांबुला में खेले गए ट्राई-नेशन ए सीरीज के एक रोमांचक मुकाबले में इंडिया-ए को श्रीलंका-ए के खिलाफ हार मिली। मैच के बाद भारत के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलमबागे के बीच बहस हो गई। इस घटना पर बहुतुले ने कहा, श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी सिखाया जाना चाहिए कि मैदान पर कैसा व्यवहार करना है। यही बात हमारे खिलाड़ियों पर भी लागू होती है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और इस मामले को टीम के भीतर (इंटरनली) सुलझाया जाएगा। वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई थी धक्का-मुक्की दांबुला में सोमवार को खेला गया मुकाबला टाई हुआ। इसके बाद श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए। जवाब में भारत 9 रन ही बना सका। भारत के मैच हारने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने वैभव को कुछ कहा। इससे वैभव भड़क गए और उनकी श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की हो गई। श्रीलंकाई खिलाड़ी के कमेंट से हुआ विवाद घटना से जुड़ी जो नई जानकारियां सामने आई हैं, उनके मुताबिक मैच जीतने के बाद मेजबान टीम के खिलाड़ी विशन हलमबागे ने वैभव पर कमेंट किया था। हलमबागे ने वैभव से कहा, मैच खत्म... अब तुम घर जाओ। इस टिप्पणी पर सूर्यवंशी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। विशन हलमबागे की बात सुनकर वैभव ने पहले उन्हें जवाब दिया और फिर श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों को एक-दूसरे से अलग किया। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का मारा:सुपर ओवर में भारत-ए की हार के बाद हुई बहस श्रीलंका-ए ने सोमवार को दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज के रोमांचक मुकाबले में भारत-ए को सुपर ओवर में हरा दिया। मैच के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलंबागे से बहस हो गई और इसी दौरान उन्होंने हलंबागे को धक्का भी दे दिया। श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Wimbledon 2026: विंबलडन में 'विलियम्स सिस्टर्स' की वाइल्ड कार्ड एंट्री, साथ मिलकर जीत चुकी हैं 14 ग्रैंड स्लैम

Serena Williams and Venus Williams Wimbledon 2026: सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स की जोड़ी आगामी विंबलडन 2026 में एक धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है. दोनों बहनों को महिला डबल्स के लिए 'वाइल्ड कार्ड एंट्री' दी गई है. टेनिस इतिहास की सबसे सफल जोड़ियों में से एक, विलियम्स बहनें एक बार फिर ऑल इंग्लैंड क्लब के ग्रास कोर्ट पर साथ खेलती नजर आएंगी. विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से हो रही है, जबकि महिला डबल्स के मुकाबले शुरुआती हफ्ते के आखिरी दिनों में शुरू होंगे. Tue, 16 Jun 2026 23:49:27 +0530

  Videos
See all

Mussoorie Crime News: मसूरी ट्रिप बनी मातम, पति के साथ आई महिला की मौत | Uttarakhand News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T21:30:13+00:00

News Ki Pathshala | भारत के लिए बड़ा दिन.. PM Modi आज किन बड़े नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T22:00:30+00:00

Trump renews criticism of Israel’s actions in Lebanon during remarks at G7 summit. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T21:28:19+00:00

News Ki Pathshala | G7 में मोदी का मेगा मिशन..दुनिया को दिए बड़े संदेश, अब क्या है अगला मास्टरप्लान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T21:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers