MP Weather Today : मध्य प्रदेश में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, नर्मदापुरम-उमरिया-छतरपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट, 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर बना हुआ है, वहीं अब अगले चार दिनों तक कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। 15 अगस्त के लिए नर्मदापुरम, उमरिया और छतरपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंडला और मंदसौर में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
इन 3 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
15 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 16 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक नर्मदापुरम, उमरिया और छतरपुर में अति भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी है। मंडला में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मंदसौर में भी भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में गरज-चमक
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर और नीमच समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर के साथ पूर्वी मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का दौर बने रहने के आसार हैं।
16 अगस्त को भी तेज बारिश का दौर
मौसम का असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। 16 अगस्त को भी नर्मदापुरम, उमरिया और छतरपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा प्रदेश के कई दूसरे जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
17 अगस्त को बारिश का क्षेत्र आगे बढ़ने के साथ अलग-अलग जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के ताजा जिला-वार पूर्वानुमान में अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के बड़े हिस्से में गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई गई है।
एक साथ कई सिस्टम सक्रिय
प्रदेश के मौसम पर इस समय कई मौसमी सिस्टम का असर पड़ रहा है। मानसून ट्रफ के साथ अलग-अलग हिस्सों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी आ रही है और बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसी के असर से अगले कुछ दिनों तक मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर बने रहने के आसार हैं।
प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान 1 जून से 14 अगस्त 2026 तक औसत से 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में मध्य प्रदेश में सामान्य तौर पर 607.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 530.2 मिमी बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में स्थिति ज्यादा कमजोर है, जहां औसत से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यहां सामान्य 665.5 मिमी के मुकाबले 534.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 7 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यहां सामान्य 563.3 मिमी के मुकाबले अब तक 526.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
Swami Ramdev Health Tips: माइग्रेन के मरीज अपनाएं बाबा रामदेव का यह नुस्खा, तुरंत दर्द से मिलेगा छुटकारा
Swami Ramdev Health Tips: माइग्रेन एक आम समस्या है. इसमें मरीज को अचानक सिर में बहुत तेज दर्द होता है. माइग्रेन का दर्द तनाव, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और पर्याप्त नींद न लेने से होता है. आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के साथ यह परेशानी बहुत आम हो गई है. अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित है तो निश्चित ही आप भी कोई न कोई दवा खाते होंगे. कुछ लोगों को तो दर्द इतना ज्यादा होता है कि उन्हें पेन रिलिविंग इंजेक्शन भी लगवाने पड़ते हैं. माइग्रेन का दर्द दुनियाभर के कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. माइग्रेन पेन में सिर के टेंपल पार्ट और माथे में तेज दर्द होता है. साथ ही, कैविटी और चीकबोन्स में भी माइग्रेन का पेन फील होता है. स्वामी रामदेव से जानिए इसे कम करने का घरेलू और असरदार नुस्खा.
स्वामी रामदेव ने कौन सा नुस्खा बताया?
स्वामी रामदेव ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस चैनल पर वे लगातार हेल्थ रिलेटेड टॉपिक्स पर वीडियोज शेयर करते रहते हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि माइग्रेन की समस्या से राहत पाने का आसान और घरेलू उपाय बताया है, जो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. इसके लिए आपको दूध-जलेबी खानी है. आपको गाय के शुद्ध देसी घी से जलेबी बनानी है और गाय का दूध पीना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 एक्यूप्रेशर तरीके, बाबा रामदेव से जानें आसान उपाय
कैसे बनेगी ये जलेबियां?
स्वामी रामदेव बताते हैं कि जलेबी बनाने के लिए आपको मैदे में बेसन और पनीर मिलाकर बैटर तैयार करना होगा. अब जलेबियों को शुद्ध देसी घी में बनाएं और चाशनी के लिए चीनी की जगह देसी खांड का इस्तेमाल करें. अब गर्म-गर्म इन जलेबियों को 1 गिलास गाय के दूध के साथ खाएं. ये दोनों चीजें साथ मिलकर एक औषधि की तरह बन जाती है. स्वामी रामदेव कहते हैं कि बच्चों को भी रोजाना इस कॉम्बिनेशन को खिलाने से उनकी शारीरिक ग्रोथ अच्छी होती है और वह पूरा दिन एनर्जेटिक रहते हैं.
दूध-जलेबी खाने के फायदे
- दूध-जलेबी खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है.
- जो लोग बहुत कमजोर और दुबले-पतले हैं उन्हें इसे रोजाना खाना चाहिए. ऐसा करने से उनका वजन बढ़ता है.
- माइग्रेन और सिरदर्द में राहत पाने के लिए इसे खाना चाहिए.
- सर्दी-जुकाम से बचाव करने के लिए भी इस कॉम्बिनेशन का सेवन करना चाहिए.
- तनाव कम करने के लि भी इसका सेवन करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात के साथ बीमारियों का विस्फोट, डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए डॉक्टर ने दी सलाह
Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation








.jpg)
