Swami Ramdev Health Tips: माइग्रेन के मरीज अपनाएं बाबा रामदेव का यह नुस्खा, तुरंत दर्द से मिलेगा छुटकारा
Swami Ramdev Health Tips: माइग्रेन एक आम समस्या है. इसमें मरीज को अचानक सिर में बहुत तेज दर्द होता है. माइग्रेन का दर्द तनाव, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और पर्याप्त नींद न लेने से होता है. आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के साथ यह परेशानी बहुत आम हो गई है. अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित है तो निश्चित ही आप भी कोई न कोई दवा खाते होंगे. कुछ लोगों को तो दर्द इतना ज्यादा होता है कि उन्हें पेन रिलिविंग इंजेक्शन भी लगवाने पड़ते हैं. माइग्रेन का दर्द दुनियाभर के कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. माइग्रेन पेन में सिर के टेंपल पार्ट और माथे में तेज दर्द होता है. साथ ही, कैविटी और चीकबोन्स में भी माइग्रेन का पेन फील होता है. स्वामी रामदेव से जानिए इसे कम करने का घरेलू और असरदार नुस्खा.
स्वामी रामदेव ने कौन सा नुस्खा बताया?
स्वामी रामदेव ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस चैनल पर वे लगातार हेल्थ रिलेटेड टॉपिक्स पर वीडियोज शेयर करते रहते हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि माइग्रेन की समस्या से राहत पाने का आसान और घरेलू उपाय बताया है, जो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. इसके लिए आपको दूध-जलेबी खानी है. आपको गाय के शुद्ध देसी घी से जलेबी बनानी है और गाय का दूध पीना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 एक्यूप्रेशर तरीके, बाबा रामदेव से जानें आसान उपाय
कैसे बनेगी ये जलेबियां?
स्वामी रामदेव बताते हैं कि जलेबी बनाने के लिए आपको मैदे में बेसन और पनीर मिलाकर बैटर तैयार करना होगा. अब जलेबियों को शुद्ध देसी घी में बनाएं और चाशनी के लिए चीनी की जगह देसी खांड का इस्तेमाल करें. अब गर्म-गर्म इन जलेबियों को 1 गिलास गाय के दूध के साथ खाएं. ये दोनों चीजें साथ मिलकर एक औषधि की तरह बन जाती है. स्वामी रामदेव कहते हैं कि बच्चों को भी रोजाना इस कॉम्बिनेशन को खिलाने से उनकी शारीरिक ग्रोथ अच्छी होती है और वह पूरा दिन एनर्जेटिक रहते हैं.
दूध-जलेबी खाने के फायदे
- दूध-जलेबी खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है.
- जो लोग बहुत कमजोर और दुबले-पतले हैं उन्हें इसे रोजाना खाना चाहिए. ऐसा करने से उनका वजन बढ़ता है.
- माइग्रेन और सिरदर्द में राहत पाने के लिए इसे खाना चाहिए.
- सर्दी-जुकाम से बचाव करने के लिए भी इस कॉम्बिनेशन का सेवन करना चाहिए.
- तनाव कम करने के लि भी इसका सेवन करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात के साथ बीमारियों का विस्फोट, डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए डॉक्टर ने दी सलाह
Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.
2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य, फॉर्च्यून 500 में भारत की 50 कंपनियां हों: पीएम मोदी
नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए वर्ष 2047 के लिए भारत के आर्थिक और औद्योगिक विकास का महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को ऊर्जा, विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, फार्मा और वैश्विक कारोबार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचना होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अगले छह से सात वर्षों में पांच नए परमाणु रिएक्टरों को चालू करने का लक्ष्य भी रखा। उन्होंने बताया कि भारत ने इस वर्ष फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में महारत हासिल की है, जो देश को परमाणु ईंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति केवल जीडीपी वृद्धि तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि भारतीय कंपनियों की वैश्विक उपस्थिति भी मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने लक्ष्य रखा कि आने वाले वर्षों में फॉर्च्यून 500 सूची में 50 भारतीय कंपनियां शामिल हों। इसके अलावा, भारत का कम से कम एक बैंक दुनिया के शीर्ष पांच बैंकों में अपनी जगह बनाए।
उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना समय की आवश्यकता है और इसके लिए देश को उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ पूरी वैल्यू चेन को विकसित करना होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप निर्माण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले एक से दो वर्षों में 7 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित होंगे। उनका कहना था कि भारत को केवल असेंबली तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि डिजाइन से लेकर विनिर्माण तक संपूर्ण आपूर्ति शृंखला में अपनी मजबूत भूमिका बनानी होगी।
उन्होंने कहा, भारत को केवल कंपोनेंट नहीं, बल्कि जटिल और उन्नत उत्पादों का निर्माण भी करना होगा। डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक भारत को वैश्विक सप्लाई चेन का भरोसेमंद केंद्र बनना है।
प्रधानमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से पहले देश के केवल 70 शहरों में पाइप्ड गैस सुविधा उपलब्ध थी, जो अब बढ़कर 700 शहरों तक पहुंच गई है। वहीं, पाइप्ड गैस से जुड़े घरों की संख्या 20-22 लाख से बढ़कर लगभग 1.75 करोड़ हो चुकी है।
सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी भारत ने बड़ी छलांग लगाई है। प्रधानमंत्री के अनुसार, वर्ष 2014 में देश की सौर ऊर्जा क्षमता केवल 2 गीगावाट थी, जो अब बढ़कर 160 गीगावाट हो गई है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 50 लाख से अधिक परिवार सौर ऊर्जा अपना चुके हैं और इस योजना का विस्तार तेजी से जारी है।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सप्त धारा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये सात प्रमुख ताकतें भारत को अगले विकास चरण तक पहुंचाने और विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक गति और क्षमता प्रदान करेंगी। हालांकि उन्होंने इस अवधारणा को देश की दीर्घकालिक विकास रणनीति से जोड़ते हुए इसे भविष्य की प्रगति का आधार बताया।
इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने फार्मा क्षेत्र को लेकर भी बड़ा लक्ष्य तय किया। उन्होंने कहा कि भारतीय दवा कंपनियों को दुनिया की शीर्ष पांच फार्मा कंपनियों में स्थान बनाने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत अब केवल दुनिया की फार्मेसी नहीं रह गया है, बल्कि नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), बायोलॉजिक्स, बायोसिमिलर्स और अत्याधुनिक उपचार तकनीकों पर सरकार विशेष जोर दे रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भरता, आयात पर निर्भरता में कमी और सरकारी समर्थन के कारण भारत वैश्विक मेड-टेक क्षेत्र में भी मजबूत स्थिति बना रहा है। पीएलआई योजना के तहत देश में 50 से अधिक उच्च तकनीक वाले मेडिकल उपकरणों का निर्माण शुरू हो चुका है।
उन्होंने कहा कि भारत का मेडिकल टेक्नोलॉजी बाजार वर्तमान में 15 से 16 अरब डॉलर का है और यह लगभग 12 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ रहा है। यह एशिया का चौथा सबसे बड़ा मेडिकल टेक्नोलॉजी बाजार है और दुनिया के शीर्ष 20 बाजारों में शामिल है। हालिया आकलनों के अनुसार, भारत का मेडिकल डिवाइस उद्योग 2047 तक 250 अरब डॉलर के बाजार के रूप में उभर सकता है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश ऊर्जा, तकनीक, विनिर्माण, स्वास्थ्य और वैश्विक व्यापार के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुए और भारतीय कंपनियां विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाएं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









