AIMIM पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा हमला, बोलीं – ‘BJP की बी टीम है पार्टी , दोनों मिलकर लड़ती है चुनाव..’
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। दरअसल AIMIM के चुनाव लड़ने के संकेतों के बीच अब इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में शिवसेना (UBT) की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने AIMIM की चुनावी सक्रियता को लेकर सवाल उठाए हैं और पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताया है।
दरअसल लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि AIMIM जैसी पार्टी, जिसकी मौजूदगी मुख्य रूप से तेलंगाना के कुछ इलाकों तक सीमित रही है, उसे उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में चुनाव लड़ने का इतना आत्मविश्वास कहां से मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भारतीय जनता पार्टी कमजोर होती है, वहां AIMIM को आगे किया जाता है ताकि विपक्षी वोटों का बंटवारा हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मतदाता समझदार हैं और वे ऐसी राजनीतिक कोशिशों को समझते हैं।
UP में AIMIM की एंट्री पर बढ़ी चिंता?
दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव देश की सबसे महत्वपूर्ण चुनावी लड़ाइयों में से एक माना जाता है। जानकारी दे दें कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर होने वाला मुकाबला देश की राजनीति की दिशा भी तय करता है। ऐसे में AIMIM की चुनावी तैयारी ने राजनीतिक पार्टियों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं इस मामले में प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी जिस तरह से उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रही है, उसे जनता करीब से देख रही है। उन्होंने दावा किया है कि लोकतंत्र और संविधान की बात करने वाले मतदाता ऐसे दलों के साथ खड़े होंगे जो व्यापक विपक्षी एकजुटता को मजबूत करें।
AIMIM की रणनीति पर क्या बोले वारिस पठान?
वहीं AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने हाल ही में उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया था। दरअसल उन्होंने कहा कि जो भी दल बीजेपी को हराना चाहता है, AIMIM उसके साथ मिलकर काम करने को तैयार है। उनके मुताबिक पार्टी की प्राथमिकता बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोकना है। वारिस पठान ने कहा है कि किसी भी संभावित गठबंधन में AIMIM को सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किस दल के साथ समझौता होगा और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा, इस पर फैसला बाद में होगा।
दिल तो पागल है में क्यों करिश्मा का किरदार करने से कई एक्ट्रेसेस ने किया था मना, बोलीं- माधुरी के साथ…
फिल्म दिल तो पागल है में करिश्मा कपूर के किरदार को एक्ट्रेस से करने से पहले कई हिरोइन ने मना कर दिया था। अब करिश्मा ने बताया कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan




















