'मेरी बेटी को लास्ट दिन तक टार्चर किया जाता रहा', Exclusive बातचीत में बोले संचिता के पिता
Sanchita TV Actress Suicide Case: मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री संचिता उगले की रहस्यमयी मौत के मामले में अब एक बहुत बड़ा मोड़ सामने आया है. संचिता के पिता मच्छिन्द्र उगले ने न्यूज नेशन से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कई ऐसे सनसनीखेज खुलासे किए हैं, जिसने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. संचिता के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को इस कदर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था कि वह अंदर से पूरी तरह डर चुकी थी. हालात इतने बदतर हो चुके थे कि संचिता अपने शूट पर जाने से भी कतराने लगी थी. पिता ने सवाल उठाया है कि आखिर वह कौन सा रसूखदार इंसान था जिसने संचिता को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने अपनी जिंदगी को खत्म करना ही आखिरी रास्ता समझा.
साजन घर सीरियल के बाद बदली जिंदगी
संचिता के पिता मच्छिन्द्र उगले ने अपनी बातचीत की शुरुआत में बताया कि उनकी बेटी बेहद खुशमिजाज थी. लेकिन टीवी सीरियल 'साजन घर' के शुरू होने के महज पंद्रह दिनों के बाद से ही संचिता अचानक बहुत परेशान रहने लगी थी. उसके व्यवहार में एक अजीब सा डर और तनाव साफ देखा जा सकता था. पिता ने बेहद भावुक होते हुए कहा कि उनकी बहादुर बेटी इस तरह कभी भी सुसाइड नहीं कर सकती है. सच्चाई यह है कि उसे उसके आखिरी दिन तक लगातार टॉर्चर किया जाता रहा, जिसके कारण वह डिप्रेशन में चली गई. इस पूरे मामले में सीरियल के डायरेक्टर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि डायरेक्टर ने खुद संचिता के पिता को फोन करके कहा था कि आप अपनी बेटी को संभालिए, वह ठीक नहीं है.
न्यूज़ नेशन से एक्सक्लूसिव बात करते हुए संचिता के पिता ने कई बड़े खुलासे किए हैं। पिता ने बताया की संचिता को कोई इस तरह से टॉर्चर कर रहा था की वो डरने लगी थी।
— News Nation (@NewsNationTV) June 16, 2026
Visit https://t.co/iu10vmpTKi#SanchitaUgale #Nalasopara #MumbaiNews #ActressDeath #Torture #Depression #SuicideCase… pic.twitter.com/uPOI3dm4sc
स्टूडियो जाने के नाम से रो पड़ती थी संचिता
मच्छिन्द्र उगले ने उस दर्दनाक पल को याद करते हुए बताया कि एक दिन संचिता उनके सामने फूट-फूटकर रो पड़ी थी. उसने रोते हुए अपने पिता से कहा था कि वह अब उस स्टूडियो में दोबारा कभी वापस नहीं जाना चाहती है. संचिता के पास काम की कोई कमी नहीं थी, वह एक प्रतिभावान कलाकार थी. पिता ने बताया कि जब संचिता को उस सीरियल से निकाला गया था, तब उनका पूरा परिवार बहुत खुश था क्योंकि उनकी बेटी उस भयानक माहौल से बाहर आ गई थी. सीरियल से हटने के बाद संचिता बहुत फ्रेश और सामान्य महसूस कर रही थी. वह अपनी पुरानी जिंदगी में वापस लौट रही थी और परिवार को लगा कि अब सब कुछ पूरी तरह ठीक हो चुका है.
चार महीने पहले दोबारा शुरू हुआ प्रताड़ना का खेल
कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब चार महीने पहले अचानक वह रहस्यमयी आदमी दोबारा संचिता की जिंदगी में वापस लौट आया. उस शख्स ने संचिता को फिर से फोन पर और अन्य तरीकों से परेशान करना शुरू कर दिया था. पिता का कहना है कि आज दुनिया को सिर्फ यह दिख रहा है कि यह एक सीधा सुसाइड का मामला है, लेकिन पर्दे के पीछे की कड़वी सच्चाई कोई नहीं जानता है. किसी को इस बात का अंदाजा नहीं है कि उनकी बेटी ने आखिर ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया. संचिता के पिता ने रोते हुए कानून और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को जिस किसी ने भी इस हद तक प्रताड़ित किया है, उसे दुनिया के सामने लाया जाए और उस इंसान को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'मेरी पोती का कोई गॉडफादर नहीं था...', संचिता उगले के दादाजी हुए भावुक, आखिर क्यों उठाया एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम?
वैभव सूर्यवंशी अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे? अफगानिस्तान टीम होगी सामने, नोट कर लीजिए डेट और टाइम
Vaibhav Sooryavanshi Next Match: भारत की ए टीम इस वक्त श्रीलंका में है, जहां ट्राई सीरीज खेली जा रही है. ट्राई सीरीज में अपना चौथा और आखिरी लीग मैच टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ खेलने वाली है. इस मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए के बीच खेला जाने वाला मैच काफी अहम होने वाला है. यदि भारत इस मैच को हारता है, तो वह फाइनल में नहीं पहुंच सकेगा. वहीं, जीत दर्ज करके फाइनल की रेस में खुद को जिंदा रखना चाहेगा.
कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?
ट्राई सीरीज का 6वां मैच इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए के बीच 17 जून को खेला जाएगा. रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें टॉस के लिए दोनों कप्तान 9.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
Sri Lanka A win a closely-contested match in the Super Over.
— BCCI (@BCCI) June 15, 2026
India A will now turn their focus towards the match against Afghanistan A on Wednesday.
Scorecard ▶️ https://t.co/KmJXXWN9lm#SLAvINDA | #TriNationSeries pic.twitter.com/bg1IO1tFXO
कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन?
भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज के शुरुआती मुकाबलों की ही तरह इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच को भी आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. ऐसे में यदि आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा, वहीं मोबाइल पर देखने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा. अगर आप स्मार्ट टीवी पर इस मैच को देखना चाहते हैं, तो सोनी लिव ऐप को लॉगिन करके देख सकेंगे.
Heated argument between Vaibhav Suryavanshi and Sri Lanka players pic.twitter.com/q9wpla864E
— Varun (@The_MythBreaker) June 15, 2026
ट्राई सीरीज में अब तक कैसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन?
अफगानिस्तान, श्रीलंका के साथ खेली जा रही ट्राई सीरीज में अब तक टीम इंडिया 3 मुकाबले खेल चुकी है और तीनों ही मैचों की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल रहे. मेजबान लंका टीम के खिलाफ खेले गए इस सीरीज के पहले मैच में वैभव ने 12 गेंदों में 14 रन की पारी खेली थी, जिसमें 3 चौके लगाए थे.
दूसरा मैच टीम इंडिया ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा. वहीं, तीसरा मैच फिर श्रीलंका के साथ हुई, जिसमें 15 साल के इस खिलाड़ी ने 14 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का लगाया.
सुपर ओवर के बाद लंकाई खिलाड़ी से भिड़ गए थे वैभव
ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला श्रीलंका-ए और इंडिया ए के बीच सोमवार को खेला गया था. इस मैच में दोनों ही टीमों ने 50-50 ओवरों में 265 रनों का स्कोर बनाया, जिसके चलते मैच टाई हो गया. इसके बाद मुकाबले का सुपर ओवर में परिणाम निकलना तय हुआ. इस सुपर ओवर में श्रीलंका के द्वारा बनाए गए 16 रनों का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेड्गे सिर्फ 9 रन बना पाई. नतीजन, टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा.
इसके बाद श्रीलंका ए के खिलाड़ी जोश में इंडिया ए के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से कुछ कहते नजर आए, जिसपर वैभव सूर्यवंशी भड़क गए और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे के साथ धक्का-मुक्की की. हालांकि बाद में श्रीलंका के खिलाड़ी बीच-बचाव में आए और मामले को शांत कर दिया गया. वैभव सूर्यवंशी जब ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे, उस वक्त श्रीलंकाई प्लेयर्स से इशारा करते हुए बहुत कुछ कहते नजर आए. इसके बाद से ही वैभव के इस बर्ताव पर क्रिकेट के गलियारों में चर्चा हो रही है.
ये भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान दूसरे ODI में क्या बारिश डालेगी खलल? जानिए मैच के दौरान कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















