Raaka: रश्मिका मंदाना की इंजरी के चलते अटका अल्लू अर्जुन की ‘राका’ का काम? फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
बेंगलुरु से आतंकी लिंक मामले में युवक पकड़ा गया:अफगानिस्तान जाने की तैयारी कर रहा था; भारत और पाकिस्तान पर हमले की साजिश का आरोप
बेंगलुरु पुलिस ने पश्चिम बंगाल के 25 साल के आसफूल मल्लिक को हिरासत में लिया है। उस पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक सदस्य के साथ मिलकर भारत और पाकिस्तान में हमलों की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, मल्लिक TTP में शामिल होकर पाकिस्तान की सेना के खिलाफ हमले करना चाहता था। उसे बेंगलुरु के जिगनी इलाके में संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों और आतंकी संगठनों से कथित संपर्क के चलते पकड़ा गया। मल्लिक पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नाओपारा गांव का रहने वाला है। वह जिगनी के APC सर्किल के पास रह रहा था और दिसंबर 2025 से जिगनी इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा एडवांस्ड लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। खबर अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








