Responsive Scrollable Menu

Ranveer Singh से पहले बॉलीवुड के ये सितारे बन चुके हैं Ferrari के मालिक, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े नाम

Celebs Who Own Ferrari Car: बॉलीवुड सितारों का लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों के लिए उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है. हाल ही में इस लिस्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का, जिन्होंने हाल ही में एक बेहद महंगी और स्टाइलिश फेरारी कार अपने नाम की है. हालांकि, रणवीर अकेले नहीं हैं, जो फेरारी कार के मालिक बने हैं. रणवीर सिंह से पहले संजय दत्त से और माधुरी दीक्षित जैसे, बी-टाउन के कई बड़े सितारों के गैराज में इस आइकॉनिक ब्रांड की कारें शान बढ़ा रही हैं. आइए जानें, रणवीर सिंह के अलावा, किन स्टार्स के पास फेरारी कार है. 

रणवीर सिंह (फेरारी 296 GTB)

रणवीर सिंह ने हाल ही में चमचमाती ब्लैक कलर की फेरारी 296 GTB खरीदी है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 6.36 करोड़ रुपये बताई जा रही है. रणवीर को हमेशा से ही अनूठी और तेज रफ्तार गाड़ियों का शौक रहा है. उनके गैराज में इस नई सुपरकार के अलावा करीब 15 करोड़ रुपये की एक आलीशान कस्टमाइज्ड SUV और दमदार 'जीएमसी हमर ईवी 3X' जैसी बेहद महंगी और मस्कुलर गाड़ियां भी पहले से मौजूद हैं.

संजय दत्त (फेरारी 599 GTB)

बॉलीवुड के 'बाबा' यानी संजय दत्त भी ऑटोमोबाइल के दीवाने हैं. उनके पास फेरारी की शानदार फेरारी 599 GTB मॉडल है, जो अपने आकर्षक रेड कलर के लिए जानी जाती है. इस कार की कीमत करीब 3.7 करोड़ रुपये है. संजय दत्त का कार कलेक्शन काफी बड़ा है, उनके गैराज में फेरारी के अलावा शाही सवारी रॉल्स रॉयस, एक स्वैंकी SUV, रेंज रोवर और आरामदेह BMW 740 Li जैसी कई और शानदार गाड़ियां भी शामिल हैं.

यह भी देखें- Yuzvendra Chahal Net Worth: युजवेंद्र चहल की नेट वर्थ, लग्जरी कार कलेक्शन के साथ उनके पास है करोड़ों का घर

ऋतिक रोशन (फेरारी 360 मोडेना)

बॉलीवुड के 'क्रिश' यानी ऋतिक रोशन के पास फेरारी का एक बेहद क्लासिक और सदाबहार मॉडल फेरारी 360 मोडेना है. जब यह कार लॉन्च हुई थी, तब इसकी शुरुआती कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये थी. ऋतिक को क्लास और कम्फर्ट दोनों पसंद हैं, यही वजह है कि उनकी लग्जरी कारों की लिस्ट में रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज सेकंड, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, मर्सिडीज मेबैक एस-क्लास, रेंज रोवर और एक स्पोर्टी मिनी कूपर जैसी कारें भी अपनी जगह बनाए हुए हैं.

माधुरी दीक्षित (फेरारी 296 GTS)

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित भी रफ्तार और स्टाइल के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं. माधुरी को भी लग्जरी कारों का काफी शौक है और उनके पास एक खूबसूरत रेड कलर की फेरारी 296 GTS है, जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है. माधुरी के पास इस स्पोर्ट्स कार के अलावा सफर को आरामदायक बनाने के लिए मर्सिडीज मैबैक S560 और मर्सिडीज S क्लास 450 जैसी बेहद प्रीमियम सेडान गाड़ियां भी मौजूद हैं.

राम कपूर (फेरारी पोर्टोफिनो एम)

टेलीविजन और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राम कपूर भी इस रेस में शामिल हैं. गाड़ियों के शौकीन राम कपूर के पास फेरारी पोर्टोफिनो एम (Ferrari Portofino M) है. इस बेहद क्लासी और पावरफुल स्पोर्ट्स कार की कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये है, जो उनके बेहतरीन ऑटोमोबाइल टेस्ट को दिखाती है.

यह भी देखें- Vivek Oberoi Car Collection: विवेक ओबेरॉय ने खरीदी नई रोल्स रॉयस कलिनन, देखे अबतक की कार कलेक्शन

Continue reading on the app

G-7 में मिले पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, 16 महीने बाद दोनों ने हाथ मिलाकर किया एक दूसरे का अभिवादन

फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास ध्यान आकर्षित किया. करीब 16 महीनों के अंतराल के बाद दोनों नेता आमने-सामने आए. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब वैश्विक राजनीति, व्यापार और सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर दुनिया की निगाहें भारत और अमेरिका पर टिकी हुई हैं. 

मीटिंग हॉल में हुआ स्वागत

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले से ही G-7 बैठक के लिए मीटिंग हॉल में मौजूद थे. इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया और हाथ मिलाया. इस दौरान दोनों के बीच लगभग 50 सेकेंड तक बातचीत भी हुई.

हालांकि यह बातचीत संक्षिप्त रही, लेकिन दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज और सौहार्दपूर्ण व्यवहार ने भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती का संकेत दिया. मौजूद प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी इस मुलाकात को सकारात्मक माना.

वैश्विक मुद्दों पर हो सकती है आगे चर्चा

विशेषज्ञों का मानना है कि G-7 सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा सहयोग, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा, ऊर्जा और तकनीकी साझेदारी जैसे मुद्दों पर आगे भी चर्चा हो सकती है. भारत और अमेरिका पिछले कुछ वर्षों में रणनीतिक साझेदारी को लगातार मजबूत करते रहे हैं.

दुनिया में बदलते भू-राजनीतिक हालात, पश्चिम एशिया की स्थिति और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच दोनों देशों का सहयोग पहले से अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

भारत-अमेरिका संबंधों को मिलेगा नया बल

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की यह मुलाकात केवल औपचारिक अभिवादन भर नहीं मानी जा रही है, बल्कि इसे दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है. पिछले वर्षों में रक्षा, व्यापार, निवेश और तकनीकी क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग तेजी से बढ़ा है.

G-7 सम्मेलन के दौरान हुई यह मुलाकात आने वाले समय में भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर दोनों नेताओं की मौजूदगी और आपसी संवाद ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भारत और अमेरिका की साझेदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

भारतीय जहाजों पर अटैक के बाद महत्वपूर्ण मुलाकात

हाल में हुए भारतीय जहाजों पर अटैक के बाद पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. ये मुलाकात बुधवार शाम 6 बजे बाद होना है. ऐसे में क्या भारत की ओर से अमेरिका से इस संबंध में बातचीत होगी. हालांकि अमेरिका अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर चुका है और हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार बना चुका है. ऐसे में हर किसी की नजरें बुधवार को पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत पर टिकी हैं. 

यह भी पढ़ें - भारत इनोवेट्स 2026: आईआईटी मद्रास और आईआईटीएम ग्लोबल ने किए 7 समझौते, करीब 100 मिलियन डॉलर के मूल्य सृजन की संभावना

 

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू मैच में बनाए 42 रन, फिर क्यों नहीं मिली उसको टेस्ट कैप, कौन था वो बल्लेबाज जिसका ICC ने तोड़ दिया सपना?

who was connor williams:साल 2001 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक ऐसा विवाद भड़का, जिसने न सिर्फ दो महान क्रिकेट बोर्ड्स को आमने-सामने खड़ा कर दिया, बल्कि पहला मैच खेल रहे कॉनर विलियम्स के करियर को एक ऐसे चौराहे पर लाकर छोड़ दिया जहां उनका डेब्यू मैच महज़ एक 'कागज़ी खेल' बनकर रह गया. Tue, 16 Jun 2026 21:02:39 +0530

  Videos
See all

APKA RAJYA: Farrukhabad में शौहर ने भाई के साथ पत्नी की तरह रहने का डाला दबाव, विरोध पर तीन तलाक #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T16:04:43+00:00

अब रोबोट करेगा घर का काम [From Folding Clothes to Cleaning, AI Does It All.] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T16:05:38+00:00

Rashtra Sarvopari: Ram Mandir में 'चोरी'..तगड़ा एक्शन शुरू! | CM Yogi | NEET Paper Leak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T16:05:28+00:00

ChakraView | NEET Re-Exam 2026: दोबारा होनेवाली नीट परीक्षा के लिए क्या है NTA की तैयारी? Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T16:04:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers