कौन हैं सरप्रीत सिंह? जिन्होंने FIFA World Cup 2026 में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
Who is Sarpreet Singh: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खुमार दुनियाभर के फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर दिन छोटी टीमें बड़ा उलटफेर कर रही हैं. इसी बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के फुटबॉलर सरप्रीत सिंह चर्चाओं में आ गए हैं. दरअसल सरप्रीत सिंह फुटबॉल के सबसे बड़े मंच फीफा वर्ल्ड कप के मौजूदा एडिशन में खेलने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी बन गए हैं.
सरप्रीत सिंह ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 16 जून को ईरान के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआती प्लेइंग 11 में सरप्रीत सिंह को शामिल किया गया. ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में पूरे 90 मिनट सरप्रीत सिंह मैदान पर रहे. उन्होंने मैच के 2-2 की बराबरी पर खत्म होने तक मिडफील्ड पोजीशन को संभाले रखा. हालांकि दूसरे हाफ के एक्स्ट्रा टाइम में उन्हें रणनीति के चलते स्ट्राइकर जेसी रैंडल से सब्स्टीट्यूट कर दिया गया, तो आइए जानते हैं कि भारतीय मूल के सरप्रीत सिंह ने फीफा वर्ल्ड कप तक का सफर कैसे तय किया है.
कौन हैं सरप्रीत सिंह?
सरप्रीत सिंह का परिवार पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखता है. उनका जन्म 20 फ़रवरी 1999 को ऑकलैंड में हुआ था. सरप्रीत सिंह के माता-पिता बहुत साल पहले भारत से न्यूजीलैंड गए थे. उनका परिवार ऑकलैंड में किराने की दुकान चलाता है. सरप्रीत सिंह को बचपन से ही फ़ुटबॉल देखने और खेलने में काफी दिलचस्पी थी.
सिर्फ 7 साल की उम्र में विंटन रूफर सॉकर अकादमी में हुआ था एडमिशन
सरप्रीत सिंह का सिर्फ 7 साल की उम्र में ऑकलैंड में 'विंटन रूफर सॉकर अकादमी' में एडमिशन कराया गया था, जहां से उनके फुटबॉल करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद वो अपनी प्रतिभा के दम पर वह साल 2015 में 'वेलिंगटन फीनिक्स अकादमी' का हिस्सा बने, जो न्यूजीलैंड में प्रमुख फुटबॉल विकास केंद्र है.
कई मौके पर न्यूजीलैंड का किया प्रतिनिधित्व
इसके बाद सरप्रीत सिंह U-17 ओशिनिया कप और U-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की ओर से खेले. साल 2020 में वो फुटबॉल क्लब नूर्नबर्ग का एक सीजन हिस्सा रहे. अब वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम के लिए खेल रहे हैं. इसी के साथ सरप्रीत सिंह फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है.
साल 2018 में भारत के खिलाफ खेलने उतरे थे सरप्रीत सिंह
इतना ही नहीं, सरप्रीत सिंह एक बार भारत के खिलाफ भी खेलने उतरे थे. साल 2018 के इंटरकॉन्टिनेंटल कप में वह न्यूजीलैंड की ओर से भारतीय टीम के खिलाफ खेले थे. उस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से हराया था. उन्होंने दोनों गोल करने में मदद की और न्यूजीलैंड टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाई थी. मैच के बाद उन्होंने बयान देते हुए कहा था कि 'सिंह' होने के नाते भारत के खिलाफ खेलना उनके लिए एक अलग अनुभव था.
ईरान बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल
ईरान और न्यूजीलैंड की मुकाबले की बात करें तो यह मुकाबला 2-2 की स्कोर लाइन के साथ ड्रॉ पर समाप्त हुआ न्यूजीलैंड के एलिजाह जस्ट ने 7वें मिनट में पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी. इसके बाद 32वें मिनट में ईरान की ओर से रामिन रेज़ाइयान ने पलटवार किया और गोल किए. इसके बाद एलिजाह ने 55वें मिनट में गोल दागकर न्यूजीलैंड की वापसी कराई, लेकिन आखिरी में ईरान के मोहम्मद मोहेबी ने 64वें मिनट में स्कोर को बराबर पर ला दिया. इस तरह यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर ड्रॉ पर खत्म हुआ.
Sanchita Ugale का मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे Ujjwal Sharma? करीबी दोस्त संग चैट हुई लीक, खुला बड़ा राज
Ujjwal Sharma was mentally harassing Sanchita Ugle: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के अचानक निधन ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है. 14 जून की शाम को हुए उनके निधन के बाद से इस मामले में लगातार कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.
शुरुआत में जहां उनके को-स्टार उज्जवल शर्मा ने दावा किया था कि संचिता डिप्रेशन में थीं और अपनी लव लाइफ को लेकर परेशान थीं, वहीं अब इस मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है. उज्जवल शर्मा और संचिता के बीच सबकुछ ठीक नहीं था. सोशल मीडिया पर संचिता की चैट्स लीक हो गई हैं, जिसमें वो उज्जवल शर्मा को लेकर कई हैरान कर देने वाली बातें कहती नजर आ रही हैं.
संचिता की दोस्त ने खोली उज्जल की पोल
संचिता की बेहद करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने उज्जवल शर्मा के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए उन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. टेली चक्कर से बातचीत में इंद्राक्षी ने बताया कि संचिता किसी डिप्रेशन या लव लाइफ की वजह से नहीं, बल्कि खुद उज्जवल शर्मा के दिए गए मानसिक तनाव और प्रताड़ना के कारण परेशान थीं. इंद्राक्षी ने उज्जवल के बयानों पर हैरानी जताते हुए कहा कि वह संचिता के इतने करीब कभी नहीं था कि उसकी निजी जिंदगी के बारे में जान सके.
शो 'साजन घर' के सेट पर प्रताड़ना का आरोप
इंद्राक्षी के अनुसार, संचिता को जब टीवी शो 'साजन घर' में लीड रोल मिला था, तो वह बेहद खुश थीं. लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी. सेट पर को-स्टार उज्जवल शर्मा ने उन्हें इस कदर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया कि संचिता की हेल्थ बिगड़ने लगी. तनाव इस हद तक बढ़ गया था कि संचिता को मजबूरी में वह शो छोड़ना पड़ा. इंद्राक्षी ने बताया कि जब उन्हें खुद उसी रोल के ऑडिशन के लिए कास्टिंग डायरेक्टर्स का फोन आया, तब उन्होंने सच्चाई जानने के लिए संचिता को कॉल किया था. उस दौरान संचिता ने रोते हुए सेट पर अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार और उस ट्रॉमा के बारे में बताया था, जिससे वह गुजर रही थीं.
पैसों के लेनदेन के बाद मिली मारने की धमकी
मामला सिर्फ काम के माहौल तक ही सीमित नहीं था, बल्कि इसमें पैसों का विवाद भी शामिल था. इंद्राक्षी कांजीलाल ने खुलासा किया कि उज्जवल शर्मा ने संचिता से कुछ पैसे उधार लिए थे. लेकिन जब संचिता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उज्जवल का रवैया पूरी तरह बदल गया. पैसे लौटाने के बजाय उज्जवल ने संचिता के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी. उसने न सिर्फ संचिता को बुरी तरह शर्मिंदा किया, बल्कि उनके लिए बेहद भद्दी भाषा का इस्तेमाल भी किया. इंद्राक्षी का आरोप है कि उज्जवल ने संचिता को जान से मारने या पीटने तक की धमकी दी थी.
चैट के स्क्रीनशॉट हुए वायरल
अपनी बात को सच साबित करने के लिए इंद्राक्षी ने संचिता और उज्जवल के बीच हुई बातचीत के चैट स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं. इन चैट्स में साफ देखा जा सकता है कि उज्जवल किस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था और संचिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. संचिता की चैट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जिसमें एक्ट्रेस को पैसा मांगने पर उज्जल काफी बुरी-भली बातें बोलते नजर आए.
पुलिस में दर्ज करवाई थी शिकायत
इंद्राक्षी ने यह भी बताया कि संचिता ने इस बदसलूकी को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी. हालांकि, बाद में उन्हें महसूस हुआ कि सिस्टम से उन्हें कोई खास मदद नहीं मिल रही है और इन सब कानूनी पचड़ों का कोई फायदा नहीं होने वाला. फिलहाल इन नए आरोपों के बाद संचिता उगले की मौत का मामला और भी उलझ गया है और पुलिस इस एंगल से भी जांच कर सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)





