Video: क्या होगा करोड़ों कमा कर? जब मां के चिता को आग भी न दे पाए, वीडियो कॉल पर रोते रहे बच्चे
Viral Video: एक मां के अंतिम संस्कार का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को भावुक कर रहा है. वीडियो में सबसे दर्दनाक दृश्य वह है, जहां मां के तीन बच्चे अंतिम विदाई में मौजूद तो हैं, लेकिन सिर्फ मोबाइल स्क्रीन पर. एक बेटा ऑस्ट्रेलिया से, दूसरा साइप्रस से और बेटी यूके से वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को आखिरी बार देख रहे हैं. यह दृश्य देखकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है क्या करियर और विदेश में बसने की कीमत कभी-कभी रिश्तों से भी बड़ी हो जाती है?
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी: सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24 हजार के करीब पहुंचा, आगे क्या होगा?
Indian stock market closing: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सेशन में जोरदार तेजी देखने को मिली। सकारात्मक वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इसी के चलते सेंसेक्स 550 अंकों से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 24 हजार के करीब पहुंच गया।
बीएसई सेंसेक्स 544.15 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 76808.48 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 76846.74 के उच्च स्तर तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 135.25 अंक यानी 0.57 फीसदी चढ़कर 23989.15 पर बंद हुआ। इंट्राडे में निफ्टी ने 24002.60 का स्तर भी छुआ।
बाजार में तेजी का असर अधिकांश सेक्टरों में दिखाई दिया। 16 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स में से 12 हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.4 फीसदी और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मिला सहारा
बाजार की तेजी का सबसे बड़ा कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट रही। ब्रेंट क्रूड 0.32 फीसदी गिरकर 82.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है, इसलिए तेल सस्ता होने से महंगाई, व्यापार घाटे और रुपये पर दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ती है।
अमेरिका-ईरान समझौते से बढ़ा भरोसा
अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर सहमति बनने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता कम हुई। इससे निवेशकों का जोखिम लेने का रुझान बढ़ा और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना।
विदेशी निवेशकों की वापसी
विदेशी संस्थागत निवेशक भी बाजार में खरीदारी करते नजर आए। सोमवार को उन्होंने 200.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे पहले वे लगातार 13 सत्रों तक बिकवाली कर रहे थे। विदेशी निवेशकों की वापसी को बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
वैश्विक बाजारों से मिला समर्थन
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में रहे। वहीं अमेरिकी बाजार भी मजबूत बंद हुए। नैस्डैक 3.07 फीसदी, एसएंडपी 500 1.65 फीसदी और डाउ जोंस 0.92 फीसदी चढ़ा।
इस बीच रुपया भी 5 पैसे मजबूत होकर 94.53 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
वहीं इंडिया विक्स, जिसे बाजार का डर सूचकांक कहा जाता है, 5.23 फीसदी गिरकर 13.60 पर आ गया। इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों की चिंता कम हुई है और बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
(प्रियंका कुमारी)



News18
Haribhoomi










.jpg)







