Weight Loss Tips by Baba Ramdev: सिर्फ 1 महीने में वजन कम करना है तो बाबा रामदेव के बताए इन नुस्खों को अपनाएं, तुरंत दिखने लगेगा असर
Weight Loss Tips by Baba Ramdev: वजन घटाना कोई आसान काम नहीं होता है. शरीर के बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग जिम, एक्सरसाइज और दवाओं का भी सहारा लेते हैं. जबकि वेट लॉस करने के लिए दवाओं का सेवन सबसे ज्यादा घातक माना जाता है. डाइटिंग और फास्टिंग करने से भी शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. ऐसे में हमें वेट लॉस करने के लिए ऐसी टिप्स को अपनाना चाहिए, जो असरदार होने के साथ-साथ शरीर को भी फायदा पहुंचा सके. बाबा रामदेव सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया का एक प्रसिद्ध नाम है. इन्होंने सारे जगत को हेल्दी रहने के लिए प्रोत्साहित किया है. आयुर्वेदिक और घरेलू उपायों से बीमारियों को सही करने का इलाज बताया है. पतंजलि ब्रांड के संस्थापक भी वही है. बाबा रामदेव दुनिया को योग की देन देने वाले गुरु हैं. वेट लॉस करने के लिए भी उन्होंने एक ऐसा स्ट्रॉन्ग फॉर्मुला बताया है, जिसे अपनाकर आप कुछ ही दिनों में वजन कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से बाबा रामदेव द्वारा बताई गई टिप्स के बारे में.
कैसे कम करें वजन?
स्वामी रामदेव ने अपने वीडियो में बताया है कि वजन कम करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी. आपको अश्वगंधा के पत्तों का सेवन करना होगा. योग गुरु बाबा रामदेव बताते हैं कि आपको अश्वगंधा के पत्तों का सेवन सुबह और शाम दोनों वक्त करना है. आपको करीब एक बार में 4 से 5 पत्ते खाने हैं. इसका सेवन करने से कुछ इस रस निकलते हैं जो डाइजेशन प्रोसेस को तेज करते हैं. अगर आप पत्ते चबाकर नहीं खा सकते तो उनका रस निकाल लें या फिर उन्हें पानी में उबाल कर भी पी सकते हैं. अश्वगंधा के पत्ते क्रेविंग्स को भी कम कर सकते हैं.
अश्वगंधा के पत्ते के फायदे
अश्वगंधा के पत्ते शरीर की सूजन को कम करते हैं. इन्हें खाने से दर्द से राहत मिलती है. गठिया का दर्द, स्किन पर फुंसी-फोड़े नहीं होते हैं और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इन्हें खाने से स्किन पर भी निखार आता है. अश्वगंधा के पत्तों का नियमित सेवन करने से वजन कम होने लगता है. अश्वगंधा के पत्तों की चाय पीने से स्ट्रेस कम होता है.
ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात के साथ बीमारियों का विस्फोट, डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए डॉक्टर ने दी सलाह
Weight Loss करने के लिए कौन से योग कर सकते हैं?
वजन कम करने के लिए आपको नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए.
- सूर्य नमस्कार- अगर वजन घटाना है तो सूर्य नमस्कार एक बेहतरीन और असरदार योगाभ्यास है. इसे करने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है और चर्बी कम होती है. ये शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करके फैट लॉस को कम करता है. इसे करने से कैलोरी बर्न होती है और पाचन में सुधार होता है.
- नाव मुद्रा- नाव मुद्रा या फिर नौकासन वेट लॉस करने का एक असरदार योगासन होता है. यह पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और तेजी से फैट बर्न करने में मदद करता है. इसे करने से हाथों, कंधों और पैरों में भी मजबूती आती है. हिप्स और पेट के आकार को सही करने के लिए यह आसन करना चाहिए. इसे करने से पेट की गहरी मांसपेशियों पर काम करता है जिससे बैली फैट कम होता है.
- भुजंगासन- पेट की चर्बी को घटाने के लिए भुजंगासन एक असरदार योगासन होता है. यह पेट की मांसपेशियों को खींचता है और शक्ति बढ़ाता है. इसे करने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है. यह आसन तेजी से कैलोरी को बर्न करने में सहायक होता है. इसे करने के लिए आपको पेट के बल जमीन पर लेटना होगा और फिर दोनों पैरों को पास रखना है. हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखना होगा, अब सांस को अंदल लें. ऐसी स्थिति में कम से कम 30 सेकंड के लिए रुके.
- चतुरंगदंडासन- चतुरंगदंडासन वजन कम करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करता है. यह आसन पेट और बाजु के आस-पास जमा चर्बी को कम करता है. इससे शरीर में जमा एक्सट्रा फैट भी निकल जाता है. शरीर को टोन करने के लिए यह आसन रोज करना चाहिए. पेट की मांसपेशियों को अंदर खींचकर रखने से बैली फैट कम होता है. इसलिए, यह आसन रोजाना किया जाना चाहिए.
NDA और NA में क्या अंतर है? 12वीं के बाद सेना में अफसर कैसे बनें?
NDA vs NA Difference: 12वीं के बाद देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एनडीए और एनए दो सबसे बड़े विकल्प हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपीएससी की एक ही परीक्षा से होने वाले इन दोनों कोर्स में जमीन-आसमान का अंतर है? जानिए पात्रता, ट्रेनिंग और करियर के लिहाज से एऩडीए और एनए में क्या फर्क है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









