सरकार ने नए सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम को क्यों किया सस्पेंड?
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम (सीबीएस) यानी देशव्यापी आपात सार्वजनिक चेतावनी नेटवर्क को अस्थायी रूप से रोक दिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह कदम देर रात भेजे गए एक गलत अलर्ट के बाद उठाया गया, जिससे सिस्टम की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने निलंबन के पीछे की स्पष्ट वजह नहीं बताई है, हालांकि इसके पीछे किसी तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश की आपदा प्रबंधन इकाइयों की ओर से जारी एक अलर्ट गलत प्राप्तकर्ता तक पहुंच गया था। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह अलर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपर्क नंबर तक पहुंचा, जिसके बाद एहतियातन सेवा को रोक दिया गया।
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) ने 12 जून 2026 को सिस्टम को अस्थायी रूप से रोकने संबंधी एक एडवाइजरी जारी की। इसके बाद अधिकारियों ने सिस्टम की तकनीकी और परिचालन संबंधी समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि सेवाओं को सुरक्षित रूप से बहाल किया जा सके।
सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट मोबाइल फोन पर तेज चेतावनी ध्वनि उत्पन्न कर सकते हैं और साइलेंट मोड को भी ओवरराइड कर सकते हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में डिजास्टर मैनेजमेंट यूनिट्स की ओर से जारी किए गए एक अलर्ट के कारण आधी रात को फोन बजने लगे।
रिपोर्ट के अनुसार, यह निलंबन अस्थायी है और सेवा की बहाली तकनीकी समीक्षा के निष्कर्षों तथा एनडीएमए के अगले निर्देशों पर निर्भर करेगी। समीक्षा पूरी होने और सुरक्षा उपायों को मजबूत किए जाने के बाद आगे की जानकारी जारी की जाएगी।
एनडीएमए और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर टेलीकम्युनिकेशन्स विभाग के तहत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित इस सिस्टम को मई 2026 में लॉन्च किया गया था, जो भारत के इमरजेंसी रिस्पॉन्स फ्रेमवर्क को एक बड़ी मजबूती देता है।
सरकार के अनुसार, इस एडवांस्ड सिस्टम को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह आपदाओं, आपातकालीन स्थितियों और जन-सुरक्षा से जुड़ी ज़रूरी जानकारी सीधे नागरिकों के मोबाइल फ़ोन पर रियल-टाइम में पहुंचा सके।
इस प्रणाली के कार्यान्वयन से पहले देशव्यापी परीक्षण भी किया गया था, जिसके दौरान मोबाइल उपयोगकर्ताओं को बीप ध्वनि के साथ इमरजेंसी अलर्ट संदेश प्राप्त हुए थे।
अधिकारियों का कहना है कि प्राकृतिक आपदाओं, खराब मौसम और अन्य आपात स्थितियों के दौरान त्वरित एवं प्रभावी सूचना प्रसार सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है।
--आईएएनएस
एसएचके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में क्या टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, जानिए किसे मिलेगा चांस
IND vs AFG 2nd ODI : लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. इस दूसरे वनडे मैच भारतीय कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर क्या अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेंगे. इस बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं. ऐसे में हम आपको आज बताने वाले हैं कि क्या, भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलवा होगा या नहीं, आइए इस बारे में जानते हैं.
क्या भारत की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव
भारतीय क्रिकेट टीम लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 जून (बुधवार) को खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारत में दोपहर 1:30 बजे होगी. ऐसे में मैदान पर धूप भी देखने को मिलेगी और ईकान की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगी. ऐसे में इंडियन क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में एक और स्पिन गेंदबाज को जोड़ा जा सकता है.
अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने 2 स्पिन गेंदबाज और 3 तेज गेंदबाज खिलाए थे. टीम में हर्ष दुबे और वाशिंगटन सुदंर बतौर स्पिनर खेले थे. वहीं अर्शदीप सिंह, गुरनुर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा टीम में बतौर पेस बॉलर खेले थे. अब इन तीन तेज गेंदबाजों में से किसी एक पेस बॉलर को बाहर कर एक स्पिनर को मौका दिया जा सकता है.
— BCCI (@BCCI) June 15, 2026
इस खिलाड़ी को मिलेगा प्लेइंग-11 मौका
लखनऊ में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच में बतौर स्पिनर कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है. कुलदीप भारत के सबसे अनुभवी स्पिनर है, जो स्क्वाड में शामिल हैं. अब उनको लखऊन के ईकाना स्टेडियम में प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है.
किस खिलाड़ी की जगह मिलेगा कुलदाप को मौका
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच से प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया जा सकता है. उन्हें पहले मैच में कोई विकेट नहीं मिला था, जबकि उन्होंने 5 ओवर गेंदबाजी की और 35 रन खर्च किए. ऐसे में उन्हें बाहर कर टीम में कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है.
तीसरे पेसर की कमी नीतीश करेंगे पूरी
वहीं इंडियन क्रिकेट टीम के पास अर्शदीप सिंह और गुरनुर बराड़ के रूप में 2 तेज गेंदबाज होंगे. वहीं उनका साथ नीतीश कुमार रेड्डी दे सकते हैं. जो टीम के लिए तीसरे तेज गेंदबाजी विकल्प हो सकते हैं. उन्होंने पहले मैच में धर्मशाल की रनों से भरपूर पिच पर शानदार गेंदबाजी की थी. रेड्डी ने 135 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग की और 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.
More success for Nitish Kumar Reddy and #TeamIndia ☝️
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
Arshdeep Singh with the safe hands in the field ????
Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @NKReddy07 | @arshdeepsinghh pic.twitter.com/s5TJAlEnE4
इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
इस एक बदलाव के अलावा टीम इंडिया की प्लेइंग-11 लगभग वही रहने की उम्मीद है, जो पहले वनडे मैच मे थी. शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं नंबर 3 पर ईशान किशन दिखेंगे. नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर, नंबर 5 पर केएल राहुल और नंबर 6 पर वाशिंगटन सुदंर दिखाई देंगे. इसके बाद नंबर 7 पर नीतीश रेड्डी नजर आएंगे. नंबर 8 पर हर्ष दुबे, नंबर 9 पर कुलदीप यादव, नंबर 10 अर्शदीप सिंह और नंबर 11 पर गुरनुर बराड़ नजर आ सकते हैं.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, वाशिंगटन सुदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनुर बराड़.
ये भी पढ़ें : 'गांव के लड़के से और क्या उम्मीद करें...' श्रीलंकाई कमेंटेटर ने वैभव सूर्यवंशी के बताया काउबॉय, कहा- 'घर वापस चले जाओ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















