Responsive Scrollable Menu

₹19.45 लाख में लॉन्च हुई Mahindra BE 6 Sporteq, 682km रेंज और 3 स्क्रीन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Mahindra ने BE 6 Sporteq को ₹19.45 लाख में लॉन्च किया है. इस नए फ्लैगशिप वेरिएंट में नया डैशबोर्ड, ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट और 682km तक की रेंज जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं. जानें इसके बारे में पूरी जानकारी.

The post ₹19.45 लाख में लॉन्च हुई Mahindra BE 6 Sporteq, 682km रेंज और 3 स्क्रीन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन से शुरू होगा पहला सेक्शन

Bullet Train: भारत अब हाई स्पीड रेल के नए युग में प्रवेश करने की तैयारी में है. देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का पहला हिस्सा 2027 में शुरू किए जाने का लक्ष्य है.

2029 तक चालू करने का लक्ष्य 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, गुजरात में सूरत और बिलिमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर 15 अगस्त 2027 तक ट्रेन का संचालन शुरू करने की योजना है. वहीं, पूरे 508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर को 2029 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना देश के परिवहन क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है. इस कॉरिडोर पर ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. जापानी हाई स्पीड रेल तकनीक पर आधारित इस परियोजना में अत्याधुनिक इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय मौजूदा रेल सेवाओं की तुलना में काफी कम हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: लाल किला से PM मोदी ने विपक्ष से क्या मांग लिया? 15 अगस्त के संबोधन में किया आह्वान

समुद्र के नीचे से गुजरेगी 7 किलोमीटर लंबी टनल

परियोजना के पहले चरण में गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर के हिस्से को तैयार किया जा रहा है. इसी सेक्शन पर शुरुआती ट्रायल और संचालन शुरू किया जाएगा. इसे पूरे कॉरिडोर के लिए महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है. इस हिस्से के शुरू होने के बाद गुजरात देश में हाई स्पीड रेल सेवा का अनुभव करने वाला पहला राज्य बनेगा. मुंबई के पास इस परियोजना की सबसे खास इंजीनियरिंग संरचनाओं में से एक समुद्र के नीचे बनने वाली रेल टनल है. यह टनल करीब 7 किलोमीटर लंबी होगी और समुद्र के नीचे से गुजरेगी. यह भारत की पहली ऐसी रेल टनल होगी, जिसमें हाई स्पीड रेल संचालन के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.

पूरे कॉरिडोर पर कुल 12 प्रमुख स्टेशन

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा एलिवेटेड बनाया जा रहा है. ट्रैक को ऊंचे पिलरों पर बनाने से जमीन अधिग्रहण की जरूरत कम होती है. साथ ही, लेवल क्रॉसिंग और अन्य बाधाओं से बचते हुए ट्रेन को तेज गति से चलाने में मदद मिलती है. परियोजना में कई बड़े पुल, वायाडक्ट और अन्य आधुनिक संरचनाएं भी शामिल हैं. पूरे कॉरिडोर पर कुल 12 प्रमुख स्टेशन प्रस्तावित हैं. महाराष्ट्र में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), ठाणे, विरार और बोइसर स्टेशन होंगे. गुजरात में वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इन स्टेशनों को प्रमुख औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्रों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के पूरी तरह चालू होने के बाद देश में तेज, आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत रेल परिवहन का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है. 2027 में सूरत-बिलिमोरा सेक्शन की शुरुआत को भारत के हाई स्पीड रेल युग की औपचारिक शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है.

Input: IANS

ये भी पढ़ें: LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट, 16 अगस्त से पहले कर लें ये काम, नहीं तो कट जाएगा कनेक्शन

 

ये भी पढ़ें: Explainer: आजादी के 80 साल में भारत की 5 बड़ी रणनीतिक गलतियां, जिनका असर आज भी दिखता है

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गॉल टेस्ट की पहली पारी में फिर बैटिंग करेंगे केएल राहुल? जानें क्या है नियम

IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच के पहले दिन केएल राहुल को क्रैम्प्स का सामना करना पड़ा. जिसके चलते वो रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने उन पर बड़ा हेल्थ अपडेट दिया है. Sat, 15 Aug 2026 20:35:00 +0530

  Videos
See all

Indian Army At Wagah Border: ये है भारतीय जवानों की ताकत! | #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T15:46:55+00:00

Jharkhand Student Protest Viral : झंडा फहराने पहुंचे देवेंद्रनाथ, फिर हुआ बड़ा बवाल! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T15:40:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers