स्मृति मंधाना TIME की 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों की लिस्ट में इकलौती भारतीय, मेसी-रोनाल्डो के क्लब में शामिल
Smriti Mandhana TIME Magazine: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना को टाइम पत्रिका ने इस वर्ष खेल जगत के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल किया है. वह इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय हैं.
The post स्मृति मंधाना TIME की 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों की लिस्ट में इकलौती भारतीय, मेसी-रोनाल्डो के क्लब में शामिल appeared first on Prabhat Khabar.
Simultala admission: सिमुलतला 11वीं प्रवेश परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी, ऐसे दर्ज कराएं अपनी आपत्तियां
Simultala 11th admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। यह परीक्षा 8 जून 2026 को कंप्यूटर-आधारित मोड (CBT) में आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और समय-सीमा
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र या अभिभावक को आंसर-की में किसी उत्तर पर संदेह है, तो वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए विंडो 16 जून से खुल गई है और इसकी अंतिम तिथि 18 जून 2026 है।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला, जमुई के कक्षा-XI में नामांकन हेतु ऑनलाईन (CBT) विधि से आयोजित प्रवेश परीक्षा, 2026 में सम्मिलित सभी अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक के लिए उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के संबंध में आवश्यक सूचना।#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/VbpVzkWaNo
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) June 16, 2026
शुल्क और जरूरी निर्देश
प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज की गई आपत्तियां ही स्वीकार की जाएंगी। ईमेल या पोस्ट के जरिए भेजी गई शिकायतों पर बोर्ड कोई विचार नहीं करेगा।
कैसे चेक करें आंसर-की और उठाएं आपत्ति?
- सबसे पहले सिमुलतला आवासीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर 'Simultala Class 11 Entrance Examination 2026 Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।
- अपने 'एप्लीकेशन नंबर' और 'डेट ऑफ बर्थ' की मदद से लॉग-इन करें।
- आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।
- यदि आपत्ति हो, तो 'Click Here for Filing Objection' लिंक पर जाएं।
- प्रश्न चुनें, साक्ष्य (evidence) अपलोड करें और शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
बोर्ड की चेतावनी
परीक्षा बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि (18 जून) का इंतजार न करें, क्योंकि इसके बाद किसी भी स्थिति में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अंतिम परिणाम की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकृत जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को ही फॉलो करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












.jpg)







