51 साल पुरानी 3 घंटे 24 मिनट की वो बॉलीवुड फिल्म, जिसे पूरी रात देखते रहे इटली के लोग
15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई ‘शोले’ की ग्लोबल दीवानगी को लेकर महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक किस्सा सुनाया। उनके मुताबिक़, 2025 में इटली में इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला।
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष की वजह से ही देश आजादी हासिल कर सका और आज हम स्वतंत्र वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: सीएम धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, बोले- सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड को बनाएंगे देश का श्रेष्ठ राज्य
'केवल उत्सव नहीं जिम्मेदारियों को याद करने का मौका'
महानिदेशक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करने का भी अवसर देता है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने काम को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि आम लोगों तक सरकारी योजनाओं और सूचनाओं का लाभ बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सके।
मौजूद रहे अन्य अधिकारी
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनीया, अर्चना समेत सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें: देहरादून परेड ग्राउंड छावनी में तब्दील, चार सेक्टर और दो कॉर्डन में बंटा सुरक्षा घेरा, एसएसपी ने कसी कमर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation










