बाल्टी-मग पर जम गई है सफेद परत? किचन की 2 चीजें मिनटों में लौटा देंगी चमक
Cleaning tips : बाथरूम की प्लास्टिक बाल्टी और मग पर हार्ड वॉटर की वजह से सफेद, पीले और जिद्दी दाग जम जाते हैं, जिससे उनकी चमक फीकी पड़ जाती है. इन्हें साफ करने के लिए महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं होती. बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर दाग वाली जगह पर लगाने और बाद में रगड़ने से गंदगी हट सकती है. वहीं सफेद सिरका पुराने दागों को ढीला करने में मदद करता है. हल्के दागों के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. नियमित सफाई और सामान को सूखा रखने से दाग कम जमते हैं और बाल्टी-मग लंबे समय तक नए जैसे दिखते हैं.
गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट है जगन्नाथ सरोवर, प्रकृति प्रेमियों की पहली पसंद
Bokaro Famous Jagannath Lake: अगर आप शहर की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो बोकारो का जगन्नाथ सरोवर आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. हरियाली, नारियल के ऊंचे पेड़, शांत जलराशि और रंग-बिरंगी मछलियों से सजा यह सरोवर प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है. जगन्नाथ मंदिर के सामने स्थित यह पर्यटन स्थल सुबह-शाम टहलने, परिवार के साथ समय बिताने, फोटोग्राफी करने और मन को तरोताजा करने के लिए लोगों की पसंदीदा जगह बन चुका है.



News18
















