UP BEd Result : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज bujhansi.co.in पर होगा जारी, 2.40 लाख सीटें
UP BEd JEE Result 2026: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय आज यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। bujhansi.co.in पर नतीजे चेक कर सकेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित करेंगे।
अमेरिका-ईरान पीस डील पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का बयान, बोले- ईरान के पास नहीं…
अमेरिका और ईरान के बीच बीते दिन ही शांति समझौता हुआ है। लंबे समय के बाद दोनों देशों के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चल रही है खींचतान के बाद शांति वार्ता हो सकी है। अब इस पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहला रिएक्शन दिया है।
इस डील पर असहमति जताते हुए बेंजामिन ने कहा कि उनकी और राष्ट्रपति ट्रंप की राय हमेशा एक जैसी नहीं होती। उन्होंने साफ तौर पर यह कह दिया है कि डील हो या ना हो ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। वो यह भी कह चुके हैं कि गाजा, लेबनान और सीरिया में जब तक जरूरी होगा इजराइल सेना वहां बनी रहेगी। उनकी इस बात से ईरान भड़क सकता है क्योंकि हिजबुल्लाह के खिलाफ युद्ध रोकना ईरान की प्रमुख शर्तों में से एक है।
डील पर इजराइल की असहमति
अमेरिका और ईरान के बीच में डील के बाद बेंजामिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शुरुआत में वह अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते को लेकर बात करने से परहेज कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने यह स्वीकार किया कि इजराइल को अभी तक इस समझौते के बारे में जानकारी नहीं है।
ईरान के पास नहीं होंगे परमाणु हथियार
इस डील पर असहमति जताते हुए बेंजामिन ने कहा कि असहमति अच्छे-अच्छे परिवारों में हो जाती है। वह यह कहते दिखाई दिए कि राष्ट्रपति ट्रंप और मेरी राय हमेशा एक जैसी नहीं होती। वह अमेरिका के राष्ट्रपति हैं और मैं इजराइल का प्रधानमंत्री हूं। इजरायल की सुरक्षा के हितों के लिए मैं जिम्मेदार हूं और यह काम समझदारी से किया जाना चाहिए। वह साफ शब्दों में कह चुके हैं कि जब तक वह प्रधानमंत्री हैं ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा।
עם הסכם, בלי הסכם – כל עוד אני ראש ממשלת ישראל, לאיראן לא יהיה נשק גרעיני >> pic.twitter.com/P0k9WU20AK
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) June 15, 2026
लेबनान, गाजा और सीरिया से नहीं हटेगी सेना
उन्होंने यह भी कहा कि लेबनान, गाजा और सीरिया में चल रहा है संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें अपनी रक्षा के लिए सतर्क, दृढ़ और मजबूत रहना जरूरी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इजरायल की सेना इन जगहों से हटाने का कोई इरादा नहीं है। देश की रक्षा के लिए जरूरी समय तक इन सुरक्षा क्षेत्र में सेना बनी रहेगी।
Prime Minister Benjamin Netanyahu:
“As long as I am the Prime Minister of Israel – Iran will not have nuclear weapons.President Trump and I are in full agreement on this issue.
For over 30 years, I have been at the forefront of the international struggle against Iran’s nuclear…
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) June 12, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News




















