Responsive Scrollable Menu

आदिवासी अंचल के सांदीपनी स्कूल पहुंचे रतलाम कलेक्टर, बच्चों को पढ़ाया गणित, ग्राम पंचायत के कार्यों का किया निरीक्षण

रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया शुक्रवार को अचानक रावटी के सांदीपनी स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। कलेक्टर को अचानक स्कूल परिसर में देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां पर उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और छात्रों से मुलाकात कर बातचीत भी की।

दरअसल कलेक्टर आदिवासी अंचल रावटी में ग्राम पंचायत के कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। तभी उन्होंने स्कूल का निरीक्षण भी किया और क्लास रूम में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल जवाब करते दिखाई दिए। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों को गणित के सवाल भी बोर्ड पर समझाए।

कलेक्टर ने किया रावटी क्षेत्र का दौरा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर रावटी के जन विश्वास शिविरों का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे हैं वृक्षारोपण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लेते दिखाई दिए।

बच्चों को पढ़ाया गणित

ग्राम पंचायत के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर सांदीपनी स्कूल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और स्कूल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इतना ही नहीं वो बच्चों की क्लास में पहुंचे और बोर्ड पर उनसे गणित के सवाल लिखकर उत्तर पूछते और उन्हें हल करने की सरल विधि बताते हुए दिखाई दिए। बच्चों ने भी कलेक्टर के सवालों का जवाब दिया।अपने इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों से भी चर्चा की और विद्यार्थियों के नियमित उपस्थिति के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बुनियादी गणितीय दक्षता पर ध्यान देने को कहा।

 

लोगों की समस्या का हो रहा समाधान

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन सहित अधिकारी उपस्थित थे। जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य, मनरेगा के कार्य के निरीक्षण की जानकारी भी दी।

Continue reading on the app

दबाव और चुनौतियों के बीच तालिबान के 5 साल, आज कैसे मना रहा अपना 'आजादी दिवस'?

तालिबान सरकार शनिवार को अफगानिस्तान में अपने शासन के पाँच वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है। एक तरफ जहाँ प्रशासन देश की "स्वतंत्रता" और सुरक्षा की सराहना कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ आलोचक दैनिक जीवन के सभी क्षेत्रों में लगातार कड़े होते प्रतिबंधों की निंदा कर रहे हैं। इस सप्ताह राजधानी काबुल में 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' के चमकीले सफेद झंडे लगाए गए हैं, जहाँ दीवारों पर नए भित्तिचित्रों (म्यूरल्स) पर लिखा है: "स्वतंत्रता गरिमा, गर्व और पहचान का प्रतीक है। प्रशासन एक क्रिकेट मैच और अन्य खेल आयोजनों की मेजबानी करेगा—जिनमें लड़कियों और महिलाओं के शामिल होने पर प्रतिबंध है। वहीं, तालिबान विद्रोहियों के शहर में दाखिल होने के ठीक पाँच साल पूरे होने के मौके पर उनके समर्थकों के जुटने की उम्मीद है। अमेरिकी नेतृत्व वाले सैनिकों की अव्यवस्थित वापसी के बाद पूरे अफगानिस्तान में एक तीव्र सैन्य अभियान चलाते हुए, तालिबान ने बिना किसी विरोध के सरकारी बलों को सत्ता से बेदखल कर राजधानी पर कब्जा कर लिया था। 

इसे भी पढ़ें: Taliban के 5 साल के राज में कितना बदला Afghanistan? बंदूकधारियों की Diplomacy देखकर दुनिया हैरान

इस हफ़्ते विदेशी सेनाओं द्वारा छोड़ी गई कुछ गाड़ियाँ प्रदर्शनी के लिए रखी गईं, जिनमें धूल भरे पैरों के निशान वाली और फेयरी लाइट्स से सजी एक हमवी (Humvee) भी शामिल थी। झंडे बेचने वाले वेंडरों के अलावा, यूनिवर्सिटी के छात्र पीरूज़ मिर्ज़ाई ने कहा कि सरकार सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और "बिज़नेस करने वालों के लिए बहुत सारे मौके" लेकर आई है। 20 साल के छात्र ने AFP को बताया, "युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि नौकरियां ज़्यादा नहीं हैं।" सरकार के मुख्य प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने इस महीने कहा कि अधिकारी "अर्थव्यवस्था की नींव" रख रहे हैं और इसके लिए धैर्य की ज़रूरत है। पिछले तीन सालों में पड़ोसी देशों ईरान और पाकिस्तान से 60 लाख से ज़्यादा अफ़गानों के आने की वजह से प्रति व्यक्ति GDP में गिरावट आई है, जबकि वर्ल्ड बैंक का अनुमान है कि वास्तविक विकास दर 4.8 प्रतिशत तक पहुँच जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Bengaluru में TTP से जुड़ा संदिग्ध असाफुल मलिक हुआ गिरफ्तार, FIR दर्ज

हालांकि तालिबान अधिकारियों ने यूरोप समेत कई देशों के साथ संबंध बनाए हैं, लेकिन उनकी सरकार को अभी भी सिर्फ़ रूस ने ही मान्यता दी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ संबंध बहुत खराब हो गए हैं और इस साल दोनों देशों के बीच युद्ध भी हुआ। इससे अफ़ग़ानिस्तान में मानवीय संकट और गहरा गया, जबकि वहां के लोग पहले से ही अंतरराष्ट्रीय मदद में कटौती की मार झेल रहे थे। कुछ देशों ने तालिबान प्रशासन के साथ अपने संबंध सीमित रखने का फ़ैसला किया है, जब तक कि अफ़ग़ानिस्तान में हालात नहीं बदलते। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, वहां के लोग "बहुत गंभीर नुकसान" झेल रहे हैं। अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNAMA) की मानवाधिकार निदेशक फ़ियोना फ़्रेज़र ने AFP को बताया कि लोगों को "दम घोंटू पाबंदियों का सामना करना पड़ा है, जो उनके रोज़मर्रा के जीवन और मानवाधिकारों के लगभग हर पहलू में दखल देती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IND, 1st Test Day-2 Live Score: देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत करेंगे दूसरे दिन की शुरुआत, श्रीलंकाई गेंदबाजों की गॉल में हालत खराब

Sri Lanka vs India, 1st Test Day-2 Live: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. खेल के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने दिन की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए. दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत पारी को आगे बढाएंगे. Sun, 16 Aug 2026 08:13:52 +0530

  Videos
See all

Weather Update News: मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट! | Weather | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T03:45:06+00:00

Shorts : पिता की मौत के बाद कागजात पर अंगूठे का निशान! | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T03:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers