Independence Day 2026 : महिला सशक्तिकरण से UCC तक, CM डॉ. मोहन यादव ने बताया MP सरकार का रोडमैप
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण से लेकर समान नागरिक संहिता तक प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं और अब तक उठाए गए कदमों की तस्वीर सामने रखी। उन्होंने लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं के आंकड़े साझा किए, वहीं विधानसभा में पारित नारी शक्ति वंदन संकल्प और प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सरकार के कदम का भी जिक्र किया।
लाड़ली बहना से सवा करोड़ महिलाओं को लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को मिल रहा है। वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना से 53 लाख 55 हजार से ज्यादा बेटियां जुड़ी हैं।
महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चल रही लखपति गौपालक दीदी योजना का भी उन्होंने जिक्र किया। इसके जरिए नस्ल सुधार और बछिया पालन से महिलाओं की आमदनी बढ़ाने पर काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के स्टार्टअप में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की भी बात की। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में करीब 8 हजार स्टार्टअप हैं और इनमें लगभग आधे की अगुवाई महिलाएं कर रही हैं।
नारी शक्ति वंदन संकल्प का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने 27 अप्रैल 2026 को विधानसभा के विशेष सत्र में पारित ‘नारी शक्ति वंदन’ संकल्प की भी बात की। यह संकल्प संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा है।
UCC को लेकर सरकार का रुख दोहराया
अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में सरकार के फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सभी के लिए समान कानून की व्यवस्था और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
मुख्यमंत्री ने UCC को महिलाओं के अधिकारों से भी जोड़ते हुए कहा कि इससे भेदभावपूर्ण व्यवहार खत्म करने और महिलाओं को अन्याय से बचाने में मदद मिलेगी।
18 अगस्त से संत रविदास की 650वीं जयंती के आयोजन
मुख्यमंत्री ने संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती को लेकर भी सरकार के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त 2026 से प्रदेशभर में इससे जुड़े आयोजन शुरू होंगे।
इस तरह मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में किसी एक नई योजना की घोषणा के बजाय महिला सशक्तिकरण, समान कानून और सामाजिक समरसता से जुड़े सरकार के मौजूदा फैसलों और आगे की दिशा को प्रदेश के सामने रखा।
आदिवासी अंचल के सांदीपनी स्कूल पहुंचे रतलाम कलेक्टर, बच्चों को पढ़ाया गणित, ग्राम पंचायत के कार्यों का किया निरीक्षण
रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया शुक्रवार को अचानक रावटी के सांदीपनी स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। कलेक्टर को अचानक स्कूल परिसर में देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां पर उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और छात्रों से मुलाकात कर बातचीत भी की।
दरअसल कलेक्टर आदिवासी अंचल रावटी में ग्राम पंचायत के कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। तभी उन्होंने स्कूल का निरीक्षण भी किया और क्लास रूम में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल जवाब करते दिखाई दिए। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों को गणित के सवाल भी बोर्ड पर समझाए।
कलेक्टर ने किया रावटी क्षेत्र का दौरा
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर रावटी के जन विश्वास शिविरों का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे हैं वृक्षारोपण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लेते दिखाई दिए।
बच्चों को पढ़ाया गणित
ग्राम पंचायत के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर सांदीपनी स्कूल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और स्कूल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इतना ही नहीं वो बच्चों की क्लास में पहुंचे और बोर्ड पर उनसे गणित के सवाल लिखकर उत्तर पूछते और उन्हें हल करने की सरल विधि बताते हुए दिखाई दिए। बच्चों ने भी कलेक्टर के सवालों का जवाब दिया।अपने इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों से भी चर्चा की और विद्यार्थियों के नियमित उपस्थिति के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बुनियादी गणितीय दक्षता पर ध्यान देने को कहा।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने सांदीपनि विद्यालय रावटी का किया निरीक्षण
कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से किया संवाद, गणित पढ़ाकर बढ़ाया उत्साह#JanVishwasAbhiyan2026#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम#Collector #ratlam pic.twitter.com/akAO5XFGnu
— Collector Ratlam (@RatlamCollector) August 14, 2026
लोगों की समस्या का हो रहा समाधान
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन सहित अधिकारी उपस्थित थे। जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य, मनरेगा के कार्य के निरीक्षण की जानकारी भी दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
