Responsive Scrollable Menu

17 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS! इस फैमिली SUV पर मिल रही ₹2.45 लाख का बंपर छूट

Honda Elevate Discount: अगस्त 2026 में Honda Elevate खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. Great Honda Fest कैंपेन के तहत इस मिड-साइज SUV पर ₹2.45 लाख तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और कॉरपोरेट ऑफर शामिल हैं. इसके अलावा टॉप ZX वेरिएंट पर कॉम्प्लिमेंटरी एक्सेसरीज भी मिल रही हैं. जानें ऑफर की पूरी डिटेल, कीमत, फीचर्स, इंजन और माइलेज.

Continue reading on the app

Independence Day 2026 : इंफ्रास्ट्रक्चर से स्वास्थ्य तक CM डॉ. मोहन यादव ने बताई MP के विकास की रफ्तार, 34 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का किया जिक्र

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में मध्य प्रदेश में बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा तक सरकार के कामकाज की तस्वीर सामने रखी। उन्होंने पिछले ढाई साल में हुए कामों के आंकड़े साझा किए, वहीं आने वाले वर्षों में पूरे होने वाले बड़े प्रोजेक्ट और सरकार के लक्ष्यों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने 34 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिलने का जिक्र करते हुए बताया कि इनमें 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं।

ढाई साल में 15 हजार KM से ज्यादा सड़कों पर काम

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले ढाई साल में करीब 23 हजार करोड़ रुपए की लागत से 15 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कों का निर्माण, सुधार और मजबूतीकरण किया गया है। इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर, इंदौर-पीथमपुर इकॉनॉमिक कॉरिडोर और उज्जैन-जावरा हाईवे का भूमिपूजन हो चुका है।

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में रिंग रोड प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, जिन्हें 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में विकसित करने का फैसला भी लिया गया है। आगे जबलपुर और ग्वालियर को भी इसी तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने भोपाल और इंदौर में मेट्रो रेल और प्रदेश में बढ़ती एयर कनेक्टिविटी का भी जिक्र किया। पिछले दो वर्षों में 10 नए एयर रूट शुरू हुए हैं। उड़ान योजना के पहले चरण में प्रदेश को पांच नए एयरपोर्ट मिल रहे हैं। इंदौर से अबूधाबी के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो चुकी है, जबकि भोपाल से शारजाह के लिए सीधी सेवा शुरू करने का लक्ष्य है।

34 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 लाख करोड़ से ज्यादा धरातल पर

उद्योग और निवेश की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले ढाई साल में अलग-अलग सेक्टर में 34 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं।

उन्होंने ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, जबलपुर-शिवपुरी में आगे बढ़ रहे डिफेंस कॉरिडोर और धार के पीएम मित्र पार्क का जिक्र किया। पीएम मित्र पार्क में 21,500 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश आने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 फिर भोपाल में आयोजित होगी।

ग्रीन एनर्जी की हिस्सेदारी 50% तक पहुंचाने का लक्ष्य

ऊर्जा क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश अब बिजली की कमी के पुराने दौर से काफी आगे निकल चुका है। पिछले रबी सीजन में करीब 20 हजार मेगावाट और इस बार 21 हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली की मांग पूरी की गई।

प्रदेश की मौजूदा बिजली क्षमता में करीब 30 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन एनर्जी का है, जिसे आने वाले वर्षों में 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य है। नर्मदापुरम में नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माण क्षेत्र, मक्सी में सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और मुरैना में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट पर भी काम आगे बढ़ रहा है।

MP में पिछले साल आए 14 करोड़ से ज्यादा पर्यटक

मुख्यमंत्री ने धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि आगरा के ताजमहल में एक साल में जितने पर्यटक पहुंचते हैं, उतने श्रद्धालु उज्जैन में एक महीने में पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले साल मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड 14 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री पर्यटन हेली सेवा भी शुरू की गई हैं।

तीन महीने में 1000 डॉक्टर, 1 नवंबर से पेपरलेस जांच का लक्ष्य

स्वास्थ्य सेवाओं पर मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन महीने में प्रदेश में 1,000 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है और अगले छह महीने में 1,000 और डॉक्टरों की नियुक्ति का लक्ष्य है।

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस यानी 1 नवंबर 2026 से मरीजों की जांच को पेपरलेस बनाने की तैयारी है। मरीजों की जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध होने के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श की सुविधा भी मिल सकेगी।

प्रदेश में एक और मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। आठ नए आयुर्वेदिक कॉलेजों का निर्माण शुरू हो चुका है, जबकि नौवें कॉलेज का काम भी शुरू करने की तैयारी है।

सांदीपनी विद्यालयों के 50 से ज्यादा विद्यार्थी मेरिट में

शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने सांदीपनी विद्यालयों के प्रदर्शन का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों के 50 से ज्यादा विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में जगह बनाई है।

वहीं 2026 के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में प्रदेश के सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 जिलों में सात जनजातीय बहुल जिले शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांदीपनी विद्यालयों का मॉडल अब दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी गई खास तारीख, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देगी ICC!

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर आईसीसी एक खास प्लान तैयार कर ही है. महात्मा गांधी के जीवन और उनके साउथ अफ्रीका से जुड़े इतिहास को लेकर टूर्नामेंट के लिए एक खास तारीख चुनी गई है. Sat, 15 Aug 2026 23:21:57 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ईरानी राष्ट्रपति का भारत दौरा | Breaking News | Top News | India | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T23:30:10+00:00

Kajal Raghwani News: 36 की उम्र में दुल्हन बनेंगी काजल राघवानी, खुद बताया शादी का प्लान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T23:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers