Responsive Scrollable Menu

आधार कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ पहचान के लिए हो:सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज; याचिका में दावा- अभी पता और जन्मतिथि का सबूत माना जा रहा

सुप्रीम कोर्ट आज आधार कार्ड के इस्तेमाल को लेकर दाखिल की गई जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में कहा गया है कि आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र से आगे बढ़कर नागरिकता, निवास और जन्म तारीख के प्रमाण के रूप में किया जा रहा है, जबकि कानून इसकी अनुमति नहीं देता। अश्विनी कुमार उपाध्याय की तरफ से दायर याचिका नागरिकता और पहचान का भ्रम में मांग की गई है कि इसके इस्तेमाल को सिर्फ पहचान की पुष्टि तक सीमित करने के निर्देश दिए जाएं। चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस वी मोहना की बेंच सुनवाई कर सकती है। याचिकाकर्ता के 2 तर्क कानून और नियमों का उल्लंघन याचिका में कहा गया है कि नए मतदाता पंजीकरण (फॉर्म-6) में आधार कार्ड को जन्मतिथि और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जा रहा है, जबकि कानून इसकी अनुमति नहीं देता। याचिकाकर्ता के अनुसार यह आधार अधिनियम 2016, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और संविधान के समानता के अधिकार से जुड़े प्रावधानों के विपरीत है। साथ ही, यूआईडीएआई भी स्पष्ट कर चुका है कि आधार केवल पहचान स्थापित करने का दस्तावेज है, न कि नागरिकता, जन्मतिथि या स्थायी निवास का प्रमाण। वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जुड़ने की आशंका याचिका में दावा किया गया है कि आधार आधारित सत्यापन प्रक्रिया की कमजोरियों का फायदा उठाकर अवैध प्रवासी या घुसपैठिए अन्य सरकारी दस्तावेज हासिल कर सकते हैं और फिर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि मौजूदा जांच व्यवस्था पर्याप्त मजबूत नहीं है, जिससे चुनावी डेटा की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। इसलिए चुनावी रिकॉर्ड की निगरानी और सुरक्षा के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों व साइबर विशेषज्ञों वाली एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मांग की गई है।

Continue reading on the app

फिजिकल हेल्थ- सैलून में हेयर वॉश हो सकता है जानलेवा:डॉक्टर से जानें क्या है ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम, 10 लक्षण इग्नोर न करें

लोग अक्सर ग्रूमिंग के लिए सैलून जाते हैं। यहां हेयर कट से लेकर हेयर वॉश और स्पा तक कई सर्विस मिलती हैं। लोग अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक सर्विस चुनते हैं। क्या आपको पता है कि हेयर वॉश के दौरान सिर को लंबे समय तक पीछे झुकाकर रखने से स्ट्रोक हो सकता है। साल 2025 में ‘द अमेरिकन जर्नल ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन’ में इस बारे में एक रिव्यू पब्लिश हुआ। इसमें पिछले 50 वर्षों में पार्लर में हुए स्ट्रोक के 54 मामलों काे एनालाइज किया गया। इनमें ज्यादातर घटनाएं सैलून में हेयर वॉश के दौरान हुई थीं। इस कंडीशन को ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम’ कहा जाता है। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम क्या होता है? जवाब- ये एक गंभीर हेल्थ कंडीशन है, जो सैलून में बाल धोते समय गर्दन के ज्यादा पीछे झुकने के कारण हो सकती है। इसे पॉइंट्स से समझिए- सवाल- ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम क्यों होता है? जवाब- इसका मुख्य कारण बाल धोते समय गर्दन को लंबे समय पीछे झुकाकर रखना है। इसे ऐसे समझिए- सवाल- ब्रेन के लिए यह कैसे खतरनाक है? जवाब- जब किसी वजह से ब्लड सप्लाई रुकती है, तो कुछ ही मिनटों में ब्रेन सेल्स डैमेज होना शुरू हो जाती हैं। जिस हिस्से तक ब्लड नहीं पहुंचता, वहां की सेल्स काम करना बंद कर देती हैं। इसका बॉडी के कई जरूरी फंक्शंस प्रभावित हो सकते हैं, जैसे- सवाल- ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम’ के लक्षण क्या होते हैं? जवाब- इसके लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि ब्रेन का कौन-सा हिस्सा प्रभावित हुआ है। ये लक्षण तुरंत भी दिख सकते हैं या सैलून ट्रीटमेंट के कुछ दिन या हफ्तों बाद भी सामने आ सकते हैं। ग्राफिक में इसके सभी लक्षण देखिए- सवाल- ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम का रिस्क किन्हें ज्यादा रहता है? जवाब- सैलून में हेयर वॉश कराने वाले हर व्यक्ति को यह समस्या नहीं होती, लेकिन कुछ खास स्थितियों में इसका रिस्क बढ़ सकता है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम कैसे डायग्नोज किया जाता है? जवाब- इसके लिए डॉक्टर सबसे पहले पूरा न्यूरोलॉजिकल चेक-अप करते हैं। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि ब्रेन का कौन-सा हिस्सा प्रभावित हुआ है। इसके लिए कुछ टेस्ट किए जाते हैं, जैसे- सवाल- ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम का ट्रीटमेंट क्या है? जवाब- इसका इलाज अन्य स्ट्रोक की तरह ही किया जाता है। इलाज का मुख्य उद्देश्य होता है- इसके लिए डॉक्टर आमतौर पर- अगर स्ट्रोक के बाद कमजोरी, संतुलन या मूवमेंट से जुड़ी समस्या बनी रहती है, तो- की मदद ली जाती है, जिससे मरीज धीरे-धीरे अपनी रोजमर्रा की एक्टिविटीज में सुधार कर सके। सवाल- ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम से कैसे बचें? जवाब- सबसे पहले ये देखें कि इस दौरान आप रिलैक्स महसूस कर रहे हैं या नहीं। अगर समस्या हो रही है तो गर्दन में सपोर्ट के लिए पिलो आदि मागें या गर्दन का एंगल सही करने को कहें। ग्राफिक में देखिए, इससे बचने के लिए क्या-क्या करना चाहिए- इन पॉइंटर्स को एक-एक करके थोड़ा विस्तार से बताते हैं- गर्दन को सपोर्ट और आराम दें हेयर वॉश के दौरान वॉश बेसिन के किनारे एक मुलायम तौलिया या कुशन रखवाएं, ताकि गर्दन और सिर को सपोर्ट मिले और अनावश्यक खिंचाव न पड़े। गर्दन का एंगल सही रखें ध्यान रखें कि बाल धोते समय गर्दन जरूरत से ज्यादा पीछे न झुके। कोशिश करें कि गर्दन का झुकाव 20 डिग्री से ज्यादा न हो। इसे हल्के और सहज एंगल में रखें, ताकि गर्दन की नसों और मसल्स पर ज्यादा दबाव न पड़े। सही पोश्चर में बैठें बाल धोते समय गर्दन को सिंक के सख्त किनारे पर टिकाने की बजाय थोड़ा आगे की ओर झुककर बैठें, जिससे सिर और गर्दन पर जोर कम पड़े। बेसिन पर सिर ज्यादा देर पीछे न रखें कई बार बाल धोने के बाद वहीं खड़े-खड़े या सिंक के ऊपर तौलिए से बाल सुखाए जाते हैं। बेहतर है कुर्सी पर सीधा बैठकर या थोड़ा आगे झुककर तौलिए का इस्तेमाल करने को कहें। दर्द/असहजता हो तो तुरंत बताएं अगर वॉश के दौरान दर्द, चक्कर या किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो तो बिना झिझक सैलून स्टाफ को बताएं, ताकि पोजिशन तुरंत बदली जा सके। बीच-बीच में ब्रेक लें अगर हेयर वॉश या कोई ट्रीटमेंट लंबा चल रहा हो, तो बीच में गर्दन को सीधा करके कुछ देर आराम दें। नेक सपोर्ट का इस्तेमाल करें गर्दन के नीचे तौलिया या नरम कुशन रखने से दबाव कम पड़ता है और गर्दन ज्यादा आरामदायक स्थिति में रहती है। अचानक गर्दन को झटका न दें सिर को पीछे या आगे करते समय धीरे-धीरे मूव करें। अचानक झटका लगने से गर्दन की मसल्स और ब्लड वेसल्स पर तनाव बढ़ सकता है। ……………………… ये खबर भी पढ़ें… फिजिकल हेल्थ- केरलम में निपाह वायरस का केस मिला:देश में 8वीं बार फैला संक्रमण, 75% तक मृत्यु दर, डॉक्टर से जानें इलाज और बचाव केरलम के कोझिकोड जिले में बीते गुरुवार यानी 11 जून को निपाह वायरस का एक केस मिला। इसके बाद राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सभी 77 लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। इनमें से 2 लोगों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav sooryavanshi: क्या वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ ICC लेगा एक्शन? खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की को लेकर क्या है कोड ऑफ कंडक्ट

Vaibhav sooryavanshi controversy: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज में खेले गए मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में निकला। मेजबान टीम ने जीत हासिल की। लेकिन, सुपर ओवर से ज्यादा बात वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच हुई धक्का-मुक्की को लेकर हो रही। मैच खत्म होने के बाद श्रीलंका ए के गेंदबाज कगुथास मथुलान के साथ उनकी तीखी बहस हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंचती दिखी। अब इस मामले में मैच रेफरी की कार्रवाई पर सबकी नजर है। 

आईसीसी आचार संहिता के तहत वैभव पर जुर्माना, डिमेरिट अंक या चेतावनी जैसी कार्रवाई हो सकती।

वैभव का श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुआ था विवाद
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा। हालांकि, सुपर ओवर में इंडिया- ए की हार के बाद उनका गुस्सा कैमरे में कैद हो गया। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस मामले में आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती। मुकाबले में इंडिया-ए को जीत के लिए सुपर ओवर में 17 रन चाहिए थे। लेकिन टीम सिर्फ 9 रन ही बना सकी। इस तरह उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। सुपर ओवर में वैभव ने आखिरी तीन गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए, जिसमें एक चौका भी शामिल था। हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

वैभव ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को दिया था धक्का
श्रीलंका-ए की जीत के बाद खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाने लगे। इसी दौरान टीवी कैमरों में वैभव काफी नाराज नजर आए। वह साथी बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे के साथ पवेलियन लौट रहे थे, तभी अचानक श्रीलंकाई गेंदबाज कगुथास मथुलान की ओर बढ़ गए। माना जा रहा है कि गेंदबाज की किसी कमेंट पर वैभव भड़क गए थे।

स्थिति को संभालने के लिए श्रीलंका-ए के खिलाड़ी विशेन हलांबागे बीच में आए। लेकिन वैभव ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद हलांबागे भी उनकी ओर बढ़े, मगर अनुभवी विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बावजूद वैभव काफी देर तक नाराज दिखाई दिए।

इससे पहले मैच के दौरान भी वैभव चर्चा में रहे थे। सुपर ओवर के नियमों को लेकर कप्तान तिलक वर्मा और अंपायर के बीच चल रही बातचीत में वह भी शामिल हो गए थे। बाद में इंडिया-ए के मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर उन्हें वहां से हटाकर ले गए।

ICC कोड ऑफ़ कंडक्ट क्या कहता?
यह घटना शायद आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 के तहत आ सकती है, जो इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी प्लेयर, प्लेयर सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ गलत फिजिकल कॉन्टैक्ट से जुड़ी है। नियमों के मुताबिक, अगर खिलाड़ी जानबूझकर, लापरवाही से किसी दूसरे खिलाड़ी या अधिकारी से टकराकर, दौड़कर या कंधे से टकराकर फिजिकल कॉन्टैक्ट करते हैं, तो उन्हें दोषी पाया जा सकता।

ICC अपराध की गंभीरता तय करते समय कई बातों का ध्यान रखता है, जिनमें शामिल हैं:

(i) खास स्थिति का संदर्भ, जिसमें बिना किसी लिमिट के यह शामिल है कि क्या कॉन्टैक्ट जानबूझकर, लापरवाही से, लापरवाही से और/या टाला जा सकता था
(ii) कॉन्टैक्ट की ताकत
(iii) जिस व्यक्ति से कॉन्टैक्ट हुआ था, उसे कोई चोट लगना

सूर्यवंशी को क्या सज़ा मिल सकती है?
आईसीसी के फिजिकल कॉन्टैक्ट से जुड़े कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 को आम तौर पर लेवल 1 अपराध माना जाता है। हालांकि घटना की गंभीरता ही आखिर में सज़ा तय करती है।

संभावित सज़ाओं में शामिल हैं:
खिलाड़ी की मैच फीस का 50 परसेंट तक जुर्माना।
एक या दो डिमेरिट पॉइंट
कम गंभीर मामलों में ऑफिशियल फटकार या चेतावनी। 24 महीने के समय में चार डिमेरिट पॉइंट जमा होने पर सस्पेंशन हो सकता है।

अभी तक, यह साफ़ नहीं है कि मैच रेफ़री प्रदीप जयप्रगाश औपचारिक सज़ा देंगे या चेतावनी देकर मामले को जाने देंगे। भारत की दिल तोड़ने वाली हार के बाद जहां भावनाएं चरम पर थीं। वहीं, अब सबका ध्यान सुपर ओवर के ड्रामे से हटकर इस बात पर आ गया है कि क्या भारतीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक युवा टैलेंट में से एक को अपने कामों के लिए अनुशासनात्मक सज़ा मिलेगी। 

Tue, 16 Jun 2026 10:02:00 +0530

  Videos
See all

Nagpur Conversion Video: जवान की पत्नी का जबरन धर्मांतरण का दिल दहला देने वाला वीडियो | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T05:45:41+00:00

लखनऊ में त्रिवेणी कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी | Triveni Lucknow | BJP | CM Yogi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T05:44:34+00:00

राशिद हत्याकांड का CCTV फुटेज आया सामने | #viralnews #viralvideo #hindinews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T05:45:21+00:00

US Iran Peace Deal: इजरायल ने डील को मानने से इंकार कर दिया | Middle East War | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T05:46:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers