hashmatullah shahidi statement: अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय सीरीज में राशिद, ए एम गजनफर और मोहम्मद नबी की स्पिन पर भरोसा है. दोनों टीमें कल यानी 13 जून को धर्मशाला में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेंगी.
Morne Morkel Press Conference: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में नंबर-3 की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? उन्होंने स्क्वॉड में शामिल तीन युवा स्टार्स के डेब्यू को लेकर भी बहुत हद तक सस्पेंस खत्म किया. साथ ही उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर की सीरीज को लेकर रणनीति भी बताई.
इंडिया-ए टीम ने श्रीलंका में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज के बीच अपनी टीम में बदलाव किया। तेज गेंदबाज युधवीर सिंह चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिसके बाद युवा पेसर अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया। अशोक वही गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल 2026 में 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
अशोक के चयन की खबर उसी दिन सामने आई, जब यह भी साफ हो गया कि वह आगामी 2026-27 घरेलू सीजन से गुजरात की ओर से खेलेंगे। राजस्थान क्रिकेट संघ ने उन्हें नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी कर दिया। अशोक अब तक आयु वर्ग क्रिकेट और सीनियर स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके।
अशोक शर्मा को इंडिया-ए टीम से जोड़ा गया आईपीएल 2026 में अशोक शर्मा गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। उन्होंने 6 मैचों में 6 विकेट लिए। हालांकि उनका इकॉनमी रेट 10.85 रहा था। लेकिन उनकी तेज रफ्तार और उछाल ने क्रिकेट विशेषज्ञों को काफी प्रभावित किया। टीम संयोजन में बदलाव के कारण बाद में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा।
घरेलू क्रिकेट में अशोक का दमदार प्रदर्शन आईपीएल से पहले अशोक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में भी शानदार प्रदर्शन किया था। अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट लिए और संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज रहे। इस दौरान उनका औसत 15.63 रहा था।
आईपीएल में 150 kmph की रफ्तार से गेंदबाजी की थी अशोक की सबसे बड़ी ताकत उनकी कच्ची रफ्तार मानी जाती है। यही वजह रही कि गुजरात टाइटंस ने उन्हें आईपीएल नीलामी में अपने साथ जोड़ा था। इसके अलावा गेंद को स्विंग कराने और सही लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता की भी काफी तारीफ होती रही है।
घरेलू क्रिकेट में भी अशोक का रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। उन्होंने राजस्थान के लिए चार फर्स्ट क्लास मैचों में 14 विकेट लिए हैं। वहीं सात लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 13 विकेट दर्ज हैं।
इस साल फरवरी में उन्हें पहली बार इंडिया-ए टीम से जुड़ने का मौका मिला था। तब उन्होंने टी20 विश्व कप से पहले अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेले थे।
श्रीलंका के दांबुला में चल रही ट्राई सीरीज में इंडिया-ए टीम का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम तीन में से दो मुकाबले हार चुकी है, जिसमें सोमवार को श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार भी शामिल है। भारत ए अब बुधवार को अफगानिस्तान ए से भिड़ेगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। ऐसे में अशोक शर्मा के पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा।