Responsive Scrollable Menu

अशोक पंडित बोले- रणवीर और फरहान की प्राइवेट चैट पढ़ीं:रणवीर ने सब तय होने के बाद डॉन 3 छोड़ी थी, इसीलिए एक्शन लिया

फिल्म 'डॉन 3' विवाद में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने हिंदी रश से कहा कि एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग (नॉन-कोऑपरेशन) का निर्देश जारी करने से पहले उन्होंने रणवीर और डायरेक्टर फरहान अख्तर की प्राइवेट व्हाट्सएप चैट खुद पढ़ी थीं। रणवीर ने सब तय होने के बाद फिल्म छोड़ी थी, इसलिए उनके खिलाफ एक्शन लिया गया। हालांकि, रणवीर सिंह की तरफ से लीगल नोटिस मिलने के बाद फेडरेशन ने उनके खिलाफ जारी असहयोग का यह निर्देश अब वापस ले लिया था। प्राइवेट व्हाट्सएप चैट देखकर लिया था एक्शन अशोक पंडित ने बताया कि एक्टर के खिलाफ कोई भी कदम उठाने से पहले पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया था और गहराई से दस्तावेजों की जांच की गई थी। उन्होंने कहा, "शिकायत मिलने के बाद हमने रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बीच हुई व्हाट्सएप चैट देखी थीं। चैट से साफ था कि फिल्म के लिए स्टाइलिंग पूरी हो चुकी थी, कपड़े फाइनल थे, टिकट बुक हो चुके थे और होटलों का इंतजाम भी हो गया था। पूरी यूनिट तीन हफ्ते में शूटिंग के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन ऐन वक्त पर रणवीर पीछे हट गए।" शूटिंग से तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ने से नुकसान अशोक पंडित ने कहा कि फिल्म 'डॉन 3' के डायरेक्टर फरहान अख्तर और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने करीब पांच महीने पहले फेडरेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। मेकर्स का कहना था कि वे फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 45 करोड़ रुपए खर्च कर चुके थे। अशोक पंडित ने मेकर्स का बचाव करते हुए कहा कि 300 करोड़ रुपए के बजट वाली फिल्म में इस तरह के खर्च होना आम बात है। कोई भी प्रोड्यूसर एक्टर की पक्की सहमति के बिना इतने पैसे खर्च नहीं करता। मेकर्स इस 45 करोड़ रुपए के खर्च का पूरा ऑडिट पेपर दिखाने के लिए भी तैयार हैं। रणवीर के लीगल नोटिस के बाद हटाया निर्देश मई के महीने में फेडरेशन ने रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने पर उनके खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया था। इसके खिलाफ रणवीर सिंह ने अपनी लीगल टीम के जरिए फेडरेशन को एक कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें इस निर्देश को हटाने की मांग की गई थी। इसके ठीक एक दिन बाद फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने सिनेमा जगत की अन्य संस्थाओं CINTAAऔर इम्पा IMPAA के अनुरोध पर इस निर्देश को वापस लेने का ऐलान कर दिया। हालांकि, फेडरेशन की लीगल टीम रणवीर के नोटिस का कानूनी जवाब जरूर देगी। बैन करने का अधिकार नहीं, बातचीत से हल अशोक पंडित ने यह भी साफ किया कि फेडरेशन का मकसद किसी के काम को रोकना नहीं है। उन्होंने कहा, "हम रणवीर की स्टारडम का सम्मान करते हैं। हमारे पास किसी को बैन करने का कोई अधिकार नहीं है। हमने रणवीर से अपील की है कि वे आएं और हमारे साथ बैठकर इस मामले का कोई बीच का रास्ता निकालें।" अब फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और रणवीर सिंह आपस में बैठकर इस नुकसान की भरपाई और विवाद को सुलझाने के लिए तैयार हैं ताकि फिल्म का काम दोबारा शुरू हो सके। जानिए क्या है रणवीर और फरहान अख्तर का विवाद डॉन 3 की घोषणा करीब तीन साल पहले हुई थी, जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट करने वाले थे। विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने पिछले साल दिसंबर में 'धुरंधर' की सफलता के बाद स्क्रिप्ट में अंतर होने के कारण फिल्म छोड़ दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर के फिल्म छोड़कर जाने से पहले मेकर्स आउटडोर लोकेशन और प्रोडक्शन पर काफी खर्च कर चुके थे। रणवीर के हटने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रोड्यूसर्स ने उनसे 45 करोड़ रुपए की मांग की। रणवीर ने पहले पैसे देने से मना किया, लेकिन बाद में 10 करोड़ रुपए का ऑफर दिया, जिसे मेकर्स ने ठुकरा दिया।

Continue reading on the app

कृष 4’ से पहले ग्लोबल स्टार बनेंगे ऋतिक:हॉलीवुड की ओर बढ़ रहे ऋतिक रोशन; ग्लोबल टैलेंट कंपनी के साथ की डील

ऋतिक रोशन अब सिर्फ बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्क्रीन प्रेजेंस की तरफ बढ़ रहे हैं। उनकी डील ग्लोबल मीडिया और टैलेंट कंपनी एनोनिमस कंटेंट के साथ हुई है। यह वही कंपनी है जो दुनिया भर में बड़े फिल्ममेकर, लेखक और कलाकारों के साथ काम करने और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को आकार देने के लिए जानी जाती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी हॉलीवुड फिल्म की घोषणा नहीं हुई है लेकिन इंडस्ट्री में ऋतिक के इस कदम को करियर के अगले बड़े विस्तार के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। ऋतिक एक साथ एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की भूमिकाओं में बढ़ा रहे मौजूदगी इंडस्ट्री मान रही है कि यह सिर्फ विदेश में एजेंट बदलने जैसा कदम नहीं, बल्कि इंटरनेशनल को-प्रोडक्शन, ग्लोबल कंटेंट और क्रॉस-मार्केट मौजूदगी की रणनीति का हिस्सा भी है। पिछले कुछ वर्षों में कई भारतीय कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ साझेदारी की है। इसी कड़ी ऋतिक का नया कदम थोड़ा अलग माना जा रहा है। वजह सिर्फ हॉलीवुड में संभावनाएं नहीं, बल्कि यह भी है कि यह फैसला ऐसे समय आया है जब ऋतिक एक साथ एक्टर, डायरेक्ट और प्रोड्यूसर तीनों भूमिकाओं में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। अभी कोई हॉलीवुड फिल्म या सीरीज अनाउंस नहीं हुई, ‘कृष 4’ की तैयारियों में जुटे हैं सुपरस्टार दिलचस्प यह है कि अभी तक किसी हॉलीवुड फिल्म या सीरीज की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। एक तरफ एक्टर के तौर पर ऋतिक अपनी सबसे बड़ी फ्रेंचाइज ‘कृष 4’ की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ निर्माता के रूप में अपने बैनर HRX Films का विस्तार हो रहा है। ऐसे में नई ग्लोबल डील ऋतिक के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स, को-प्रोडक्शन, ग्लोबल स्ट्रीमिंग कंटेंट और नए क्रिएटिव सहयोगों के रास्ते खोल सकती है। सुपरस्टार का अगला बड़ा दांव होम्बले फिल्म्स के साथ पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है ऋतिक ने हाल में दक्षिण भारतीय प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स के साथ भी एक पैन-इंडिया फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। करियर के लिए क्या संकेत मिल रहे हैं... इंटरनेशनल फिल्मों और सीरीज के लिए नए अवसरों की संभावना खुलेंगी। हॉलीवुड स्टूडियो और स्ट्रीमिंग मंचों तक सीधी पहुंच बनेगी। निर्माता के तौर पर भी ग्लोबल विस्तार की तैयारी है। अभी ऋ तिक की प्राथमिकताएं क्या हैं - ‘कृष 4’ में पहली बार निर्देशन की कमान भी संभाल रहे हैं। - HRX Films से प्रोडक्शन में सक्रिय विस्तार कर रहे हैं। - प्राइम वीडियो के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। - भारत में लीड हीरो की तरह सफर लगातार जारी रहेगा। बॉलीवुड से हॉलीवुड एजेंसियों की ओर बढ़ते अन्य बड़े भारतीय सितारे प्रियंका चोपड़ा - लंबे समय से अमेरिकी टैलेंट नेटवर्क के साथ जुड़ी हैं। हॉलीवुड में ‘क्वांटिको’, ‘बेवॉच’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ कर चुकी हैं। आलिया भट्ट - अंतरराष्ट्रीय एजेंसी WME (विलियम मॉरिस एंडेवर) से जुड़ीं और उसके बाद हॉलीवुड डेब्यू ‘हार्ट अॉफ स्टोन’ से किया। सोनम कपूर - ग्लोबल फैशन नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय स्क्रीन उपस्थिति के जरिए अलग ब्रांडिंग बनाई। ‘ब्लाइंड’ से पहले भी विदेशी मंचों पर आईं। राधिका आप्टे - एजेंसी मॉडल से आगे बढ़कर सीधे अंतरराष्ट्रीय कंटेंट स्पेस में गईं। ‘सिस्टर मिडनाइट’, ‘द वेडिंग गेस्ट’ और कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ीं। विद्युत जामवाल - हॉलीवुड के इंटरनेशनल एक्शन स्पेस में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर फोकस किया। ‘स्ट्रीट फाइटर’ से करेंगे डेब्यू।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 में तबाही, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन वनडे में वैभव सूर्यवंशी क्यों फ्लॉप? कहीं ये कारण तो नहीं ...

इंडियन प्रीमियर लीग में दमदार खेल दिखाने के बाद इंडिया ए के लिए ट्राई सीरीज खेलने उतरे वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. उनको श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ जल्दी आउट होकर लौटना पड़ा. हर किसी को यही चिंता सता रही है कि इस खिलाड़ी को क्या हो गया. Tue, 16 Jun 2026 05:23:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव, सेहत को लेकर बरतें सावधानी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T00:35:43+00:00

राजा वारिंग ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई #dharmendrapradhan #neet #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T00:40:25+00:00

News Ki Pathshala | US Iran War News: ईरान के आगे ट्रंप ने घुटने टेके? Peace Deal | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T00:31:25+00:00

Kishore Ajwani | अब घड़ी जब इशारा करेगी 8 बजे रात का... वक़्त होगा Sau Baat Ki EK Baat का | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T00:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers