Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand: सीएम धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, बोले- सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड को बनाएंगे देश का श्रेष्ठ राज्य

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया. ध्वजारोहण से पहले मुख्यमंत्री और वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई.

स्वतंत्रता सेनानियों और जवानों को किया नमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया. साथ ही देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों ने जिस मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे पूरा करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है.

विकसित भारत के लिए हर नागरिक दे योगदान

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है. विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करना चाहिए. देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है. सामूहिक प्रयासों से ही भारत को और मजबूत बनाया जा सकता है.

उत्तराखंड के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र और संतुलित विकास के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. सरकार की कोशिश है कि विकास का फायदा प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में सभी लोगों के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है. सभी को राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें- देहरादून परेड ग्राउंड छावनी में तब्दील, चार सेक्टर और दो कॉर्डन में बंटा सुरक्षा घेरा, एसएसपी ने कसी कमर

Continue reading on the app

'दुनिया का हर कलाकार भारत में करना चाहता है परफॉर्म', स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने बताया भारत की ‘कॉन्सर्ट इकोनॉमी’ का दम

Independence Day 2026: देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया. अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट यूजर्स, युवाओं और देश की बढ़ती ‘कॉन्सर्ट इकोनॉमी’ समेत कई अहम मुद्दों पर बात की.

पीएम मोदी के भाषण की खास बात ये रही कि उन्होंने देश की तरक्की को सिर्फ ट्रेडिशनल इकनोमिक आंकड़ों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि मनोरंजन, संस्कृति, पर्यटन और क्रिएटिव इंडस्ट्री को भी भारत की बढ़ती ताकत के तौर पर पेश किया. उन्होंने खास तौर पर भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ का जिक्र करते हुए बताया कि दुनिया भर में भारत की संस्कृति और क्रिएटिव कंटेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है.

कॉन्सर्ट इकोनॉमी पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ती लाइव कॉन्सर्ट इंडस्ट्री की ओर भी ध्यान खींचा. उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब दुनिया का हर कलाकार भारत में आकर परफॉर्म करना चाहता है. दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में भारत में इंटरनेशनल म्यूजिक कॉन्सर्ट्स का चलन काफी तेजी से बढ़ा है. देश के बड़े शहरों में ग्लोबल आर्टिस्ट्स के शो आयोजित हो रहे हैं. इन कार्यक्रमों का असर सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहता, बल्कि होटल, ट्रांसपोर्ट, रेस्टोरेंट, टिकटिंग, सिक्योरिटी, इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन जैसे कई सेक्टर्स को भी फायदा मिलता है.

यही वजह है कि लाइव कॉन्सर्ट्स को अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि एक बड़े आर्थिक अवसर के रूप में भी देखा जा रहा है. किसी बड़े इंटरनेशनल आर्टिस्ट के कॉन्सर्ट में हजारों से लेकर लाखों तक लोग पहुंच सकते हैं. ऐसे में टिकट बिक्री के अलावा शहर की होटल इंडस्ट्री, कैब सर्विस, एयरलाइन, फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कमाई भी बढ़ती है.

भारत की सॉफ्ट पावर को दुनिया तक पहुंचाने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ को देश की सात बड़ी ताकतों में से एक के तौर पर पेश किया. उन्होंने कहा कि योग ने दुनिया को भारत से जोड़ा है. इसके अलावा आयुर्वेद, होलिस्टिक हेल्थकेयर, हस्तशिल्प, भारतीय संस्कृति, फिल्में, एनिमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट भी भारत की पहचान को दुनियाभर में मजबूत कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भारत के WAVES समिट का इंतजार कर रही है. WAVES यानी World Audio Visual & Entertainment Summit को भारत की मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बड़े वैश्विक मंच के तौर पर देखा जा रहा है. इसका मकसद भारत की फिल्म, टेलीविजन, म्यूजिक, गेमिंग, एनिमेशन, VFX और डिजिटल मनोरंजन इंडस्ट्री को दुनिया के सामने एक मजबूत क्रिएटिव मार्केट के रूप में पेश करना है.

फिल्मों से लेकर VFX और गेमिंग तक भारत की ताकत

प्रधानमंत्री के भाषण में मनोरंजन और क्रिएटिव इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा संदेश भी दिखाई दिया. भारत लंबे समय से फिल्मों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन अब भारतीय क्रिएटिव इंडस्ट्री का दायरा फिल्मों से काफी आगे बढ़ चुका है. आज भारत में VFX, एनीमेशन, गेमिंग, OTT और डिजिटल कंटेंट का बाजार तेजी से विकसित हो रहा है. भारतीय कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञ दुनिया की बड़ी फिल्मों और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं.

भारतीय फिल्में भी अब सिर्फ घरेलू दर्शकों तक सीमित नहीं हैं. हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों ने भी दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है. इसके अलावा भारतीय वेब सीरीज और डिजिटल कंटेंट की पहुंच भी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में सरकार की कोशिश है कि भारत को सिर्फ एक बड़ा मनोरंजन बाजार बनाने के बजाय एक ग्लोबल क्रिएटिव कंटेंट हब के रूप में विकसित किया जाए.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2026: आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड, कंगना ने लहराया तिरंगा तो अनुपम खेर और अक्षय ने कही ये बात

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गॉल टेस्ट के शुरू होते ही लग गया मैच पर ग्रहण, लंच के बाद मैदान पर नहीं लौटे खिलाड़ी

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है. मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. दिन के खेल के पहले सेशन में टीम इंडिया ने 27 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन का स्कोर खड़ा किया था. भारत ने यशस्वी जायसवाल के रूप में अपना एकमात्र विकेट गंवाया. Sat, 15 Aug 2026 13:33:35 +0530

  Videos
See all

Shorts : लाल किले से PM मोदी की हुंकार, युद्ध और तेल-गैस पर विपक्ष को घेरा | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T08:15:10+00:00

Viral Video: अचानक परेड के दौरान बेहोश हुई महिला पुलिस अफसर | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T08:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers