PM Narendra Modi बोले, भारत 12 साल में Fragile 5 से सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने कार्यकाल के दौरान देश द्वारा की गई प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि देश पिछले 12 वर्षों में फ्रेजाइल फाइव से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था में बदल गया है। उन्होंने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को कभी फ्रेजाइल फाइव में गिना जाता था। उन्होंने कहा कि दुनिया ने भारत की अर्थव्यवस्था को फ्रेजाइल फाइव की श्रेणी में डाल दिया था, हालांकि महज 12 वर्षों के भीतर भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।
इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का किया आह्वान, समुद्री मार्गों पर चेताया
फ्रेजाइल फाइव वैश्विक वित्तीय और आर्थिक जगत में इस्तेमाल किया जाने वाला एक शब्द है, जिसका अर्थ है पांच नाजुक या कमजोर अर्थव्यवस्थाएं। इनमें भारत, ब्राजील, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये को रखा गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि 1947 में आजादी के बाद भारत के बड़े सपने थे, लेकिन प्रगति अक्सर उस गति से कम रही, जिसे हासिल करने की देश की आकांक्षा थी।
उन्होंने कहा कि आज भारत अभूतपूर्व गति और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और अब कोई भी ताकत 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प को नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा, जब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला राष्ट्र एक विकसित देश बनने का लक्ष्य निर्धारित करता है, तो यह दुनिया को एक शक्तिशाली संदेश देता है और इससे दुनिया का भारत को देखने का नजरिया भी बदल रहा है। पिछले 12 वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मोदी ने कहा कि रक्षा उत्पादन चार गुना बढ़ गया है, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सात गुना बढ़ गया है, आधुनिक रेलवे कोच के उत्पादन में 21 गुना वृद्धि हुई है, इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या चार गुना बढ़ गई है और डिजिटल लेनदेन 100 गुना बढ़ा है।
इसे भी पढ़ें: Independence Day पर Red Fort पर जुटे 5,000 विशेष अतिथि, PM Modi ने किया नेतृत्व
मोदी ने यह भी कहा कि देश सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने पहले ही तीन सेमीकंडक्टर संयंत्रों में उत्पादन शुरू कर दिया है, और आने वाले वर्षों में पांच से आठ और संयंत्र स्थापित होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने उभरती प्रौद्योगिकियों पर भी बात की और कहा कि एक करोड़ युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संबंधित कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा।
Petrol पर शून्य हुआ Windfall Tax, सरकार ने डीजल और ATF निर्यात पर टैक्स घटाया
सरकार ने 14 अगस्त से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है। डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) की दर अब 25.5 रुपये प्रति लीटर से घटकर 24 रुपये प्रति लीटर हो गई है। विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर एसएईडी को घटाकर पहले के 22 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले 19.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
पेट्रोल निर्यात पर शुल्क को 14 अगस्त से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इससे पहले यह 3.5 रुपये प्रति लीटर था। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि शुल्क में संशोधन 14 अगस्त से प्रभावी होंगे।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने 27 मार्च को डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क लगाया था और हर पखवाड़े इसकी समीक्षा की जाती है। पेट्रोल निर्यात पर भी 16 मई से यह शुल्क लगाया गया था। मंत्रालय ने यह भी कहा कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईंधन की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









