रक्षाबंधन पर बाजार की मिठाई छोड़ें, घर में बनाएं मूंग दाल के टेस्टी लड्डू
Mung dal laddu recipe : सीतामढ़ी की गृहणी खुशबू कुमारी ने रक्षाबंधन के लिए साबुत मूंग दाल के स्वादिष्ट और सेहतमंद लड्डू बनाने की आसान विधि बताई है. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए मूंग दाल को भिगोने की जरूरत नहीं पड़ती. पहले दाल को भूनकर ठंडा करें और मिक्सी में बारीक पीस लें. इसके बाद घी में मूंग का आटा भूनकर मलाई, पिसी चीनी, इलायची और मेवे मिलाएं. मिश्रण हल्का गर्म रहने पर गोल लड्डू तैयार कर लें. घर पर बने ये लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ लंबे समय तक चल सकते हैं. बस इनमें पानी न पड़ने दें.
Shiprocket IPO को अंतिम दिन 99.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, QIB खंड में सबसे ज्यादा मांग
ई-कॉमर्स समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी शिपरॉकेट लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को 99.38 गुना अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, शिपरॉकेट के 1,617.5 करोड़ रुपये के आईपीओ में पेश किए गए 9,44,36,030 शेयरों के मुकाबले 9,38,51,66,560 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित खंड में 122.80 गुना बोलियां लगाई गईं जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 88.99 गुना बोलियां मिलीं।
वहीं, खुदरा निवेशक खंड को 46.42 गुना बोलियां प्राप्त हुई। इसके पहले, शिपरॉकेट लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 727.41 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस आईपीओ के लिए 92-97 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।
इसे भी पढ़ें: Leap India Share 9% गिरकर 145.10 रुपये पर बंद हुआ, BSE पर 166 पर हुई थी लिस्टिंग
इस निर्गम में 885.50 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयरों की पेशकश और 732 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
prabhasakshi





