Responsive Scrollable Menu

होर्मुज को लेकर ईरान अब भी अड़ा! लेबनान को लेकर इजरायल को दी सख्त चेतावनी, MOU में रखीं ये खास शर्तें

ईरान और अमेरिका के बीच एक बड़ा समझौता जल्द होने वाला है. इस MOU पर जल्द ही जेनेवा में दस्तखत भी होंगे. इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने पूरे मामले पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने जानकारी दी कि इस समझौते में क्या-क्या है. ईरान की क्या शर्तें हैं. 

इस्माइल बगाई के तहत यह MOU ईरानी लोगों की 'ऐतिहासिक हिम्मत' का फल है. बीते एक साल में अमेरिका और इजरायल का रवैया सही नहीं रहा है. ईरान ने अपनी जमीन को छोड़ा नहीं है. अब दोनों देश कए लिखित समझौते पर आए हैं.

12 दिन की जंग का हाल 

इस्माइल बकाई ने साफ कर दिया कि अमेरिका और इजरायल ने जो '12 दिन की जंग' लड़ी है, उसके जुर्म ईरान कभी भूलेगा ही नहीं. इस बात को उन्होंने इसलिए भी कही की क्योंकि कुछ लोग सोच रहे थे कि समझौते के बाद सब माफ होने वाला है. 

इस पर इस्माइल बकाई ने कहा, शहीदों का बदला लेना ईरान की स्थायी नीति में आता है. इसे कोई बदल नहीं सकता है. IAEA (अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी) पर अटैक को लेकर बकाई ने IAEA और उसके बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की तीखी आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने अमेरिका और इजरायल की आक्रामकता की निंदा नहीं की. इनके लिए शर्म की बात है. ये संस्थाएं इस परीक्षा में फेल बताई गईं. 

लेबनान वाली बात 

एक पत्रकार ने पूछा कि क्या इजरायल का लेबनान से निकलना भी इस समझौते के अंदर आता है. इस पर बाकेई ने जवाब देते हुए कहा, MOU में 'लेबनान' शब्द तीन बार आता है. इसमें लेबनान की संप्रभुता का सम्मान, उसकी जमीनी अखंडता और जंग बंद करने की बात को शामिल किया. इसका मलतब है कि यह मात्र युद्धविराम नहीं, बल्कि पूरी तरह लड़ाई खत्म करने की बात है. 

जेनेवा बैठक से पहले क्या होगा? 

बकाई के अनुसार, समझौते पर दस्तखत से पहले ईरानी अफसर पड़ोसी और क्षेत्रीय देशों का दौरा करने वाले हैं. इन दौरों की सारी जानकारी जल्द सामने आएगी. इसके साथ ही दस्तखत का तरीका और प्रक्रिया यानी कौन साइन करेगा, कहां होगा- यह एक दो दिन में तय हो जाएगा और आधिकारिक तौर पर बताया जाएगा.

ईरान को क्या मिलेगा? 

यह समझौते काफी अहम हिस्सा है. बकाई ने बताया अमेरिका को ईरान के लिए जो पैसे विदेश में रोके गए हैं, वो वापस करने होंगे. नुकसान का हर्जाना देना होगा. सभी आर्थिक पाबंदियां हटानी होंगी. ईरान बिना किसी रोकटोक के अपना तेल बेच सकेगा.

होर्मुज की खाड़ी को लेकर नई बात 

होर्मुज की खाड़ी दुनिया के तेल के प्रमुख रास्तों में से एक है. हर रोज लाखों बैरल तेल यहां से गुजरता है. अब ईरान ने कहा है कि होर्मुज की खाड़ी में जो जहाज गुजरेंगे, उनसे नेविगेशन (रास्ता दिखाने), बीमा और पर्यावरण सुरक्षा जैसी सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाएगा. यह काम ईरान करने वाला है. वह खाड़ी का तटीय देश रहा है. बाकेई ने साफ कहा कि यह टोल नहीं है, बल्कि सेवाओं के बदले शुल्क है.

ये भी पढ़ें: इथियोपिया में बड़ा सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 31 लोगों की मौत

Continue reading on the app

करोड़ों की मालकिन हैं उर्मिला मातोंडकर, अपने दम पर जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानिए कहां-कहां से करती हैं एक्ट्रेस कमाई?

By Shristi jha 

Urmilla matondkar: 90 के दशक में अपनी अदाओं, एक्टिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली 'उर्मिला मातोंडकर' (Urmila Matondkar) भले ही आज फिल्मों में पहले जैसी कामकाजी न हों, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी और आर्थिक मजबूती अब भी चर्चा का विषय बनी रहती है. रंगीला से लेकर सत्या, कौन, जंगल, भूत और प्यार तूने क्या किया जैसी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली उर्मिला आज भी आलीशान रहन-सहन के लिए जानी जाती हैं. 

आखिर कितनी है उर्मिला मातोंडकर की नेटवर्थ? 

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, उर्मिला की नेटवर्थ 68.28 करोड़ है. 2019 में उन्होंने दाखिल चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया था. उनके पास 1.27 करोड़ की डायमंड जूलरी है. वहीं 1.48 लाख के गोल्ड के सिक्के हैं. उनके पास 17.65 लाख की गोल्ड जूलरी है. रिपोर्ट्स के अनुसार उर्मिला ने शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट स्कीम में लगभग ₹34 करोड़ से ज्यादा का पैसा लगाया है. इसके अलावा उनके पास करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी और बीमा योजनाएं भी हैं.

कहां-कहां किया है इन्वेस्ट? 

उर्मिला की पूंजी योजना हमेशा काफी संतुलित मानी जाती रही है. उनके पास: शेयर और म्यूचुअल फंड निवेश, बीमा पॉलिसियां, पीपीएफ निवेश, मुंबई में प्रीमियम रियल एस्टेट, बैंक डिपॉजिट और सेविंग्स जैसी कई संपत्तियां मौजूद हैं. इसके अलावा मुंबई में उनकी 2 करोड़ की कमर्शियल प्रॉपर्टी है. उनके पास 3 फ्लैट हैं. एक फ्लैट 9 करोड़, दूसरा 8 करोड़ और तीसरा 2 करोड़ का है. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास एग्रीकल्चर जमीन भी है. इसकी कीमत 60 लाख रुपये है.

कौन हैं उनके एक्स पति मोहसिन अख्तर मीर?

उर्मिला ने साल 2016 में कश्मीरी मॉडल और बिजनेसमैन 'मोहसिन अख्तर मीर' (Mohsin Akhtar Mir) से शादी की थी. दोनों की मुलाकात एक फैमिली फंक्शन में हुई थी और बाद में उन्होंने निजी कार्यक्रम में विवाह किया. मोहसिन मॉडलिंग और कुछ फिल्मी प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे, लेकिन बाद में उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा. हालांकि 2024 में दोनों अलग हो गए और उनकी शादी खत्म हो गई.

अब कौन है मोहसिन अख्तर मीर की दूसरी पत्नी? 

हाल ही में मोहसिन अख्तर मीर ने निधा भट्ट से दूसरी शादी की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए नए जीवन की शुरुआत की जानकारी दी. रिपोर्ट्स के अनुसार निधा श्रीनगर से जुड़ी हैं और पब्लिक लाइफ से दूर रहना पसंद करती हैं. 

राजनीति में क्यों उतरी थीं उर्मिला?

फिल्मों के बाद उर्मिला ने राजनीति में भी कदम रखा. उन्होंने 2019 में इंडियन नेशनल कांग्रेस जॉइन की थी और लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. हालांकि कुछ ही महीनों बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी और भीतरी राजनीति तथा असहमति को इसकी वजह बताया. इसके बाद उन्होंने शिवसेना का दामन थामा और महाराष्ट्र की राजनीति में चुस्त रहीं. 

 

आजकल क्या कर रही हैं उर्मिला?

उर्मिला इन दिनों शांत जीवन जी रही हैं. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, पब्लिक प्रोग्राम,इवेंट में नजर आती हैं और सोशल व पोलिटिकल इश्यूज पर अपनी राय रखती रहती हैं.

हालांकि वह फिल्मों में पहले की तरह नियमित नहीं हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है. उनकी पुरानी फिल्मों और गानों का लगाव आज भी बरकरार है. यही वजह है कि उर्मिला का नाम आज भी बॉलीवुड की सबसे यादगार एक्ट्रेस में लिया जाता है.

ये भी पढ़ें: जब ये शहर बना था ‘पाकिस्तान’! तारा सिंह का हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन यहां हुआ था शूट, आज भी देखने जाते हैं लोग

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026 Spain vs Cape Verde Highlights: केप वर्डे का उलटफेर, वोजिन्हा बने दीवार, स्पेन का घमंड चकनाचूर

फीफा वर्ल्ड कप में सोमवार को स्पेन की टीम को केप वर्डे के खिलाफ ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा. फुल टाइम तक दोनों टीम का स्कोर 0-0 रहा. 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा स्पेन को एक भी गोल मारने नहीं दिया. वो गोलपोस्ट के सामने दीवार बनकर डटे रहे. Tue, 16 Jun 2026 01:44:12 +0530

  Videos
See all

Dheeraj Dhoopar और Vinny Arora सिटी में हुए स्पॉट, स्टाइलिश अंदाज़ चर्चा में! | #DheerajDhoopar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T19:59:21+00:00

'डॉ. आरंभी' के 100 एपिसोड पूरे, सेट पर केक काटकर मनाया गया जश्न! | #DrAarambhi #100Episodes #TVShow #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T19:57:08+00:00

UP Crime News: फिरोजाबाद में 'हॉरर किलिंग'! हैवान बाप ने बेटी की ली जान | Firozabad | Horror Killing #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T20:00:01+00:00

Woman dies in Brazil after rope-jumping instructors fail to attach cord. #Brazil #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T20:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers