Responsive Scrollable Menu

भागवत बोले- RSS गुप्त संगठन नहीं, सरकार भी जानती है:100 साल में किसी ने रजिस्ट्रेशन करवाने नहीं कहा; प्रियांक ने पूछा था- संघ रजिस्टर्ड क्यों नहीं

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के रजिस्ट्रेशन की मांग को खारिज करते हुए कहा कि संगठन न तो गुप्त है और न ही जनता की नजर से दूर काम करता है। केरल के त्रिशूर में संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के दौरान भागवत ने कहा- बहुत सी ऐसी चीजें चल रही हैं जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है। संगठन के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। हम खुले मैदानों में काम करते हैं। लोगों को बुलाते हैं और उन्हें बताते हैं कि हम क्या करते हैं। उन्होंने संघ के रजिस्ट्रेशन के सवाल पर बताया कि जो लोग सरकार से फंड चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती है। वह होना ही चाहिए। लेकिन सरकार जानती है कि संघ का अस्तित्व है। दरअसल कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने RSS के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत को लेटर लिखा था। खड़गे ने पूछा था- 100 साल का हिसाब बताएं। कानूनी दर्जा, फंडिंग और खर्च का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करें। भागवत ने और क्या कहा, 5 पॉइंट… खड़गे ने पूछा था- RSS 100 साल का हिसाब बताए कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने सोमवार को RSS के 100 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए, मोहन भागवत को लेटर लिखकर संघ की कानूनी स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा है। खड़गे ने RSS से कहा कि वह अपना रजिस्ट्रेशन कराए। अपनी कानूनी स्थिति स्पष्ट करे और फंडिंग, आय, खर्च और संपत्ति के स्रोतों की जानकारी सार्वजनिक करे। उन्होंने तर्क दिया कि संगठन को पारदर्शिता और संवैधानिक जवाबदेही बनाए रखनी चाहिए। 13 जून को लिखे लेटर में प्रियांक ने सवाल किया कि जब नागरिकों, मजदूर संगठनों, NGO, ट्रस्ट, मंदिरों और कंपनियों से कानून का पालन करने, रजिस्ट्रेशन कराने और जानकारी देने की उम्मीद की जाती है, तो RSS को इससे छूट क्यों मिलनी चाहिए। RSS पर प्रियांक खड़गे के पिछले 2 बयान 20 अक्टूबर 2025: प्रियांक बोले- RSS कार्यकर्ताओं ने गाली-धमकी दी कर्नाटक के चित्तपुर में होने वाली RSS और भीम आर्मी के मार्च को प्रशासन ने परमिशन देने से इनकार कर दिया है। चित्तपुर से विधायक और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि RSS के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुझे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। अगर कोई संगठन मार्च निकालना चाहता है तो पहले यह साबित करे कि वह कानूनी परमिशन ले। अब तक किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस से औपचारिक अनुमति नहीं मांगी है। 1 जुलाई 2025: प्रियांक बोले-केंद्र में आए तो RSS को बैन करेंगे कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो RSS पर बैन लगाया जाएगा। प्रियांक ने RSS पर धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के खिलाफ काम करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने पहले भी दो बार RSS पर बैन लगाया था और अब उन्हें उसे हटाने का अफसोस है। उनके मुताबिक, संघ हमेशा समानता और आर्थिक न्याय के विरोध में रहा है।' -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यदि संघ उनसे पद छोड़ने को कहेगा, तो वे तुरंत ऐसा करेंगे। आमतौर पर 75 साल की उम्र के बाद किसी पद पर नहीं रहने की परंपरा की बात कही जाती है। RSS प्रमुख ने कहा कि सरसंघचालक बनने के लिए क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है। जो हिंदू संगठन के लिए काम करता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

'डिजिटल साइन हो गया है, एनरिज्ड यूरेनियम स्टॉक को खत्म करने के लिए ईरान अगर एक्शन लेगा तो...', जेडी वेंस ने बताया डील की क्या-क्या हैं शर्तें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर डिजिटल हस्ताक्षर हो चुके हैं। यह परफॉर्मेंस आधारित डील है। ईरान को यूरेनियम भंडार कम करना होगा और निरीक्षण की अनुमति देनी होगी, तभी सैंक्शन में राहत मिलेगी।

Continue reading on the app

  Sports

ODI Tri-Series: IPL 2026 में फेंकी सबसे तेज गेंदों में से एक, अब अचानक खुली किस्मत, भारतीय टीम में एंट्री

ODI Tri-Series: इंडिया ए की टीम के लिए श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज अभी तक कुछ खास नहीं रही है. इसी बीच टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. चोटिल खिलाड़ी युद्धवीर सिंह की जगह लेने के लिए एक खिलाड़ी श्रीलंका जा रहा है. Mon, 15 Jun 2026 23:11:45 +0530

  Videos
See all

TMC Crisis News: बागी सांसदों पर Mamata Banerjee गुट का बड़ा खुलासा | Saayoni Ghosh | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T20:30:20+00:00

Deepak Prakash Supreme Court: बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर SC सख्त | Upendra Kushwaha #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T21:00:22+00:00

If Linkin Park did Collision Course in 2026...  #LinkinPark #SteezeFactory #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T21:00:04+00:00

Student says she'll 'stare at a wall' without social media #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T20:29:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers