Responsive Scrollable Menu

दो समूहों में गोलीबारी से फिर सुलगा मणिपुर, गुस्साई भीड़ ने अस्पताल को घेरा; लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे लेइलोन वैप्हेई गांव के पास कुकी बहुल जिले में दो आदिवासी समुदायों से जुड़े हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी हुई।

Continue reading on the app

भोपाल में रेल्वे के नवनिर्मित जोनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने निशातपुरा (भोपाल) स्थित नवनिर्मित मल्टी डिसिप्लिनरी जोनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमडीजेडटीआई) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रथम बैच लोको पायलट प्रमोशन कोर्स के 40 प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। महाप्रबंधक ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, उपलब्ध सुविधाओं एवं उनके अनुभवों की जानकारी प्राप्त की।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर विकसित करने पर बल

महाप्रबंधक ने प्रशिक्षणार्थियों के छात्रावास, मेस, क्लासरूम, प्रशासनिक भवन, ऑडिटोरियम ब्लॉक, प्रशिक्षण कक्षों तथा संस्थान में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही प्रस्तावित मॉडल रूम के प्रारूप एवं विकास कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि संस्थान में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए रेलवे कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। इसके साथ ही महाप्रबंधक ने संस्थान परिसर में पौधारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर विकसित करने पर बल दिया।

भोपाल–इटारसी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

महाप्रबंधक ने भोपाल–इटारसी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल पथ, सिग्नलिंग प्रणाली, पुलों, समपार फाटकों, ओएचई एवं अन्य संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने रेलखंड में चल रहे अनुरक्षण एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यात्री सुविधाओं, फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन परिसर, स्वच्छता व्यवस्था जायजा

महाप्रबंधक ने भोपाल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन परिसर, स्वच्छता व्यवस्था तथा यात्री आवागमन प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया एवं यूनियन प्रतिनिधियों से रेलकर्मियों की समस्या से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की तथा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक ने इटारसी स्टेशन पर माननीय सांसद नर्मदापुरम श्री दर्शन सिंह चौधरी से भी मुलाकात की तथा यात्रियों की सुविधाओं, स्टेशन विकास एवं क्षेत्र की रेल आवश्यकताओं से संबंधित सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने प्राप्त सुझावों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्यों की निर्धारित समयसीमा की समीक्षा

महाप्रबंधक ने इटारसी बायपास रेल लाइन का निरीक्षण किया तथा परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा की समीक्षा की। इसके उपरांत महाप्रबंधक ने विद्युत लोको शेड, इटारसी का भी गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोकोमोटिव अनुरक्षण, सिम्युलेटर रुम का निरीक्षण एवं मरम्मत कार्यों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को संरक्षा एवं गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनुरक्षण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित करने के निर्देश दिए।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर, डेब्यू मैच में केप वर्डे ने दिग्गज स्पेन को ड्रॉ पर रोका

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. ग्रुप-H के एक मुकाबले में केप वर्डे जैसी छोटी टीम ने यूरोपीय चैंपियन स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया. केप वर्डे का वर्ल्ड कप में ये पहला मैच था. Mon, 15 Jun 2026 23:56:01 +0530

  Videos
See all

Kanpur News: कानपुर में 4 गौ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई |UP News | Breaking News | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T19:30:02+00:00

What does the US-Iran deal to end war mean for Lebanon and Israel? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T19:19:17+00:00

ट्रक चोरी का LIVE VIDEO #alwar #robbery #theft #cctv #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T19:15:32+00:00

Many women may not be using the best pain medication for period cramps. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-15T19:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers